सालभर 11% टूटा, फिर भी Motilal Oswal इस स्मॉलकैप स्टॉक पर बुलिश, 24% तक संभावित मुनाफे के चांस

स्मॉलकैप पैकेजिंग स्टॉक EPL पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल बुलिश है. ब्रोकरेज के मुताबिक इस स्टॉक में 24 फीसदी के मुनाफे का चांस है.
सालभर 11% टूटा, फिर भी Motilal Oswal इस स्मॉलकैप स्टॉक पर बुलिश, 24% तक संभावित मुनाफे के चांस

Representative Image (AI Generated Image)

BSE 1000 में शामिल स्मॉलकैप कंपनी EPL लिमिटेड पर मोतीलाल ओसवाल बुलिश है. इस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने BUY कॉल दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक इस शेयर पर 24 फीसदी संभावित मुनाफे के चांस हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी अपनी मजबूत मांग और क्षमता के विस्तार के दम पर आगे प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिल सकता है. EPL लिमिटेड का शेयर पिछले 6 महीने में 10.87% और सालभर में 10.95% टूट चुका है. कंपनी का 52 वीक हाई 254 रुपए और 52 वीक लो 175.28 रुपए है.

270 रुपए का टारगेट प्राइस

मोतीलाल ओसवाल ने EPL के शेयर में 270 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. रिपोर्ट तैयार होने तक कंपनी के शेयर का भाव 218 रुपए था. टारगेट प्राइस का वैल्यूएशन कंपनी के भविष्य के वित्तीय अनुमान पर आधारित है.

Add Zee Business as a Preferred Source

14xP/E मल्टीपल पर वैल्यूएशन

  • मोतीलाल ओसवाल ने शेयर का वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2028 के अनुमानित EPS के 14 गुना यानी 14xP/E मल्टीपल के आधार पर किया है.
  • ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 के लिए EPS 13 रुपए और FY27 के लिए 17 रुपए और FY28 के लिए 19.9 रुपए रहने का अनुमान है.
  • मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच कंपनी के रेवेन्यू में 11 फीसदी, कामकाजी मुनाफे में 13 फीसदी और Adj PAT में 21% CAGR की ग्रोथ होगी.
  • वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (ROCE) 180bps सुधरकर 18.7 फीसदी हो गया है. मैनेजमेंट ने टारगेट वित्त वर्ष 2029 तक बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया है.
  • शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में EPL का शेयर 1.56% या 3.35 अंक टूटकर 211.55 रुपए पर बंद हुआ है.

एक नजर में स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

डीटेल्सजानकारी
स्टॉक का नामEPL
रेटिंगBUY
मौजूदा भाव (CMP)218 रुपये
टारगेट प्राइस270 रुपये
अपसाइड24%
वैल्यूएशन का आधार14x FY28E EPS

13% बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू

तिमाही नतीजों की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 11.5 अरब रुपए रहा है. यह ब्रोकरेज के अनुमानों के मुताबिक है.

ब्राजील में सबसे ज्यादा ग्रोथ

  • कंपनी ने अमेरिकी क्षेत्र में ब्राजील के मजबूत प्रदर्शन क बदौलत सबसे ज्यादा 19 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है.
  • अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया (AMESA), ईस्ट एशिया पैसेफिक (EAP), यूरोप में क्रमशः 18, 10 और 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
  • AMESA में कंपनी का मार्जिन 18.5 फीसदी रहा है. इसके अलावा EAP क्षेत्र में ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण चीन के बाजार का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है.
  • कंपनी ने थाईलैंड में प्लांट का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. इसके अलावा भारत में ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स सेगमेंट में काफी तेजी आई है. साथ ही ओरल केयर में भी सुधार आया है.

Q3FY26 के वित्तीय नतीजे (कंसोलिडेटेड)

डीटेल्सआंकड़े
रेवेन्यू11.5 अरब रुपये (13% YoY वृद्धि)
EBITDA2.3 अरब रुपये (14% YoY वृद्धि)
EBITDA मार्जिन20.10%
Adj PAT907 मिलियन रुपये (-3% YoY)

फ्यूचर आउटलुक पर मैनेजमेंट और ब्रोकरेज पॉजिटिव

EPL के फ्यूचर आउटलुक को लेकर कंपनी का मैनेजमेंट और ब्रोकरेज दोनों ही पॉजिटिव हैं. कंपनी ने लंबी अवधि में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ के गाइडेंस को बरकरार रखा है.

कर्ज कम कर रही है कंपनी, यूरोप बाजार में चुनौती

  • ब्यूटी, कॉस्मैटिक और सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स के बढ़ते मिक्स के साथ-साथ ब्राजील और थाईलैंड जैसे उभरते मार्केट से ग्रोथ के कारण कंपनी को उम्मीद है कि कामकाजी मुनाफे की बढ़ोतरी, रेवेन्यू से ज्यादा होगी.
  • दिसंबर 2025 तक कंपनी का शुद्ध कर्ज 6 अरब रुपए था. साथ ही नेट डेट टू EBITDA रेशियो 0.65x के सुरक्षित स्तर पर था. कंपनी भविष्य में धीरे-धीरे कर्ज कम करने की योजना पर काम कर रही है. इससे ब्याज का खर्च घटेगा और मार्जिन सुधरेगा.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के सामने कुछ चुनौतियां भी है. इसमें सबसे बड़ी चुनौती यूरोप का बाजार बन है. यूरोप में कंपनी के मार्जिन में 640 bps की भारी गिरावट आई है. यह घटकर 12 फीसदी पर आ गया है.
  • मार्जिन में गिरावट का कारण छोटी अवधि की ऑपरेशनल दिक्कतें जैसे ज्यादा राइट ऑफ, उच्च आउटसोर्सिंग, प्रोडक्शन से जुड़ी दिक्कतें और प्रतिकूल कस्टमर मिक्स है.

Disclaimer

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6