&format=webp&quality=medium)
Realty Stocks to Buy: भारत के प्रमुख ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने रियल्टी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टी को खरीदने यानी BUY रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक इस शेयर में 16 फीसदी की संभावित तेजी देखने को मिल सकती हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक रियल्टी कंपनी की वित्त वर्ष 2025-26 की शानदार शुरुआत की है. इसके अलावा मजबूत फंडामेंटल और विकास की बढ़ी संभावनाओं को देखते हुए गोदरेज प्रॉपर्टीज लंबे समय तक निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है. गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर पिछले छह महीने में 2.52% और सालभर में 26.99% तक टूट चुका है.
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट ने गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर पर 3575 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. रिपोर्ट तैयार करने तक गोदरेज प्रॉपर्टी के शेयर का भाव 2337 रुपए था. ऐसे में ये 16 फीसदी अपसाइड है. ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर अपनी नेट एसेट वैल्यू के मुकाबले 15 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रोकरेज ने ये टारगेट प्राइस 25 फीसदी प्रीमियम पर आधारित किया है. मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी की मजबूत छवि, अच्छी एग्जीक्यूशन क्षमता और विकास योजनाओं को देखते हुए प्रीमियम सही है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 1.28% या 30 अंकों की बढ़त के साथ 2,367 रुपए पर बंद हुआ.
मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक रियल्टी कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के पहले चार महीने में 57.5 अरब रुपए की रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज कर लिया है. ये कंपनी के चालू वित्त वर्ष के 250 अरब के सालाना सेल टारगेट का 23 फीसदी है. पिछली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट अनुमान से कम रहा है. वहीं, भविष्य के लिए कंपनी का आउटलुक मजबूत है. ब्रोकरेज के मुताबिक गोदरेज प्रॉपर्टी के पास वित्त वर्ष 2026 के बचे हुए महीनों के लिए 21 मिलियन वर्ग फुट (msf) का लॉन्च पाइपलाइन है.
ब्रोकरेज के मुताबिक गोदरेज प्रॉपर्टीज को नोएडा में एक नए प्रोजेक्ट को जोड़ने से कंपनी की भविष्य की सेल्स को ज्यादा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. मैनेजमेंट को पूरा भरोसा है कि वह 250 अरब की सेल्स बुकिंग का टारगेट हासिल कर लेंगे.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)