इन 4 कारणों से मेटल सेक्टर के इस दिग्गज स्टॉक में आएगी तेजी! मोतीलाल ओसवाल ने दिया ₹870 का टारगेट

मोतीलाल ओसवाल ने Jindal Stainless पर BUY रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की क्षमता बढ़ोतरी, डाइवर्सिफिकेशन, इंडोनेशिया JV और वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट्स स्टॉक में 16% रिटर्न दिला सकते हैं.
इन 4 कारणों से मेटल सेक्टर के इस दिग्गज स्टॉक में आएगी तेजी! मोतीलाल ओसवाल ने दिया ₹870 का टारगेट

स्टेनलेस स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनी Jindal Stainless (JDSL) निवेशकों की नजर में एक बार फिर मजबूत दांव बनकर उभरी है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर BUY की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज कंपनी ने 4 कारण बताए है, जिसके चलते इस शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी का ग्रोथ रनवे लंबा है. इंडस्ट्री लीडर के तौर पर ये कंपनी अच्छी पोजिशन पर है.

ब्रोकेरज कंपनी ने इस शेयर पर BUY की रेटिंग देते हुए 870 रुपए का टारगेट प्राइस जारी किया है. मौजूदा कीमत के मुकाबले स्टॉक में करीब 16% तक की बढ़त की संभावना बताई जा रही है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी आने वाले वर्षों में मजबूत ग्रोथ फेज में प्रवेश कर रही है और कई बड़े प्रोजेक्ट्स इसे लंबी अवधि का दमदार प्ले बनाते हैं.

कंपनी क्या करती है?

Jindal Stainless भारत की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील निर्माता कंपनी है. कंपनी कई सेक्टर्स जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, वाइट गुड्स और नए उभरते क्षेत्रों की जरूरतों के लिए हाई क्वालिटी स्टेनलेस स्टील बनाती है. कंपनी फ्लैट और लॉन्ग, दोनों तरह के स्टील प्रोडक्ट्स में मजबूत पोर्टफोलियो रखती है. कंपनी लगातार अपनी क्षमता बढ़ा रही है और वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है, जिसकी वजह से मार्जिन बेहतर बन रहे हैं.

लंबी अवधि की ग्रोथ: कंपनी की बड़ी प्लानिंग

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार Jindal Stainless अगले कई सालों में तेज़ी से विस्तार की ओर बढ़ रही है. कंपनी ने तीन मुख्य क्षेत्रों पर फोकस रखा है:

  • कैपेसिटी बढ़ाना
  • रॉ मटीरियल सिक्योरिटी मजबूत करना
  • प्रोडक्ट डाइवर्सिफिकेशन और वैल्यू एडिशन बढ़ाना
  • कंपनी की ओर से किए जा रहे बड़े निवेश आने वाले वर्षों में टॉपलाइन और मार्जिन दोनों को मजबूत करेंगे

FY27 तक 40% क्षमता बढ़ेगी

कंपनी की कंसोलिडेटेड मेल्ट कैपेसिटी FY27 तक 40% बढ़कर 4.2 MTPA होने जा रही है. डाउनस्ट्रीम कैपेसिटी भी कुल मेल्ट कैपेसिटी की तुलना में 1.2 गुना बढ़ाई जा रही है. इंडोनेशिया में JDSL का 1.2 MTPA का जॉइंट वेंचर FY26 तक चालू होने की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट का खर्च मात्र USD 143/टन है, जो ग्लोबल ग्रीनफील्ड कॉस्ट (USD 220–230/टन) से काफी कम है. ये कंपनी की लागत को काफी हद तक कम करेगा.

डाउनस्ट्रीम और अधिग्रहण से पोर्टफोलियो मजबूत

कंपनी जयपुर में बड़ा डाउनस्ट्रीम एक्सपेंशन कर रही है, जो FY27 अंत तक पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगा. इसके अलावा कंपनी ने JUSL, RSSL और RVPL के अधिग्रहण कर अपने लॉन्ग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है. क्रोम स्टील के 0.6 MTPA अधिग्रहण के बाद कंपनी की कुल कोल्ड-रोल्ड क्षमता 2.1 MTPA हो गई है, जिसे आगे चलकर 4 MTPA तक लिया जा सकता है.

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट: भविष्य में बड़ा गेमचेंजर

Jindal Stainless ने महाराष्ट्र सरकार के साथ 4 MTPA के नए ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए MoU साइन किया है, जिसे 15 साल में फेज़-वाइज विकसित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट से कंपनी को लंबी अवधि की ग्रोथ में बड़ा फायदा मिलेगा.

क्यों है स्टॉक पर तेजी की उम्मीद? ब्रोकरेज के 4 बड़े कारण

  • मजबूत ग्रोथ रनवे – स्टेनलेस स्टील सेक्टर में भारत की खपत FY31 तक 7.3 MT और 2047 तक 12.5–20 MT पहुंचने का अनुमान.
  • वैल्यू-ऐडेड पोर्टफोलियो – CR स्टील, लॉन्ग प्रोडक्ट्स और हाई-मार्जिन प्रोडक्ट्स से बेहतर प्रॉफिट की उम्मीद.
  • ग्लोबल लीडरशिप – इंडोनेशिया JV और Jajpur विस्तार कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धी बनाएंगे.
  • किफायती वैल्युएशन – स्टॉक फिलहाल FY27E पर 10.2x EV/EBITDA और 2.7x P/BV पर ट्रेड हो रहा है, जो आकर्षक माना जा रहा है.

Jindal Stainless: ब्रोकरेज व्यू और टारगेट

मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर अपना BUY व्यू बरकरार रखा है और कहा है कि कंपनी की मजबूत ग्रोथ प्लानिंग और वैल्यू-ऐडेड पोर्टफोलियो मार्जिन को सपोर्ट करेगा. ब्रोकरेज ने 11x EV/EBITDA FY27 के आधार पर 870 रुपए का टारगेट प्राइस रखा है.

खबर से जुड़े जरूरी FAQs

1. Jindal Stainless क्या करती है?

कंपनी भारत की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील निर्माता है और इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल समेत कई सेक्टर्स को सप्लाई करती है.

2. कंपनी की क्षमता कितनी बढ़ रही है?

FY27 तक कंपनी अपनी मेल्ट कैपेसिटी 40% बढ़ाकर 4.2 MTPA कर देगी.

3. ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिया है?

मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर 870 रुपए का टारगेट दिया है.

4. स्टॉक में कितना रिटर्न मिल सकता है?

ब्रोकरेज के अनुसार मौजूदा स्तर से स्टॉक में 16% तक की बढ़त की संभावना है.

5. इंडोनेशिया JV क्यों अहम है?

यह JV लागत कम करेगा और कंपनी की इंटरनेशनल पोजिशन को मजबूत बनाएगा.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6