लिस्टिंग पर 47.68% मुनाफा; अब 44% की कमाई! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, जानें टारगेट

हालिया लिस्टेड कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने BUY रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. ब्रोकरेज ने शेयर पर ₹635 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 44% तक का अपसाइड दिखाता है.
लिस्टिंग पर 47.68% मुनाफा; अब 44% की कमाई! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, जानें टारगेट

मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, अब आएगी दमदार तेजी! (फोटो - AI)

कम्प्यूटर, हार्डवेयर और इक्विपमेंट्स सेक्टर की कंपनी GNG Electronics का शेयर निवेशकों की चांदी कराने वाला है. इस शेयर पर घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने खरीदारी की राय दी है. खास बात ये है कि इस शेयर पर ब्रोकरेज ने पहली बार कवरेज शुरू की है. कवरेज शुरू करने के बाद अब इस शेयर पर ब्रोकरेज को 43% का अपसाइड दिख रहा है.

इतना ही नहीं, ये शेयर हालिया लिस्टेड है. अभी इसे एक साल भी नहीं हुआ है. इसकी लिस्टिंग जुलाई 2025 को हुई थी और लिस्टिंग के समय ही शेयर ने निवेशकों की तगड़ी कमाई कराई थी. लिस्टिंग के दौरान ये शेयर 47.68% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए थे. ऐसे में निवेशकों की रडार पर ये स्टॉक रहना चाहिए.

GNG Electronics पर क्यों बुलिश मोतीलाल ओसवाल?

ब्रोकरेज का अनुमान है कि GNG Electronics FY26 से FY28 के दौरान Revenue, EBITDA और PAT में क्रमशः करीब 26%, 31% और 36% की CAGR ग्रोथ दर्ज कर सकती है. यह ग्रोथ मुख्य रूप से वॉल्यूम बढ़ने और कंपनी के नेटवर्क विस्तार से आने की उम्मीद है.

कंपनी के EBITDA मार्जिन में भी करीब 90 बेसिस प्वाइंट्स का सुधार होकर यह लगभग 11.3% तक पहुंचने का अनुमान है. बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और ऑपरेटिंग लीवरेज से मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा. वहीं उधारी लागत कम होने से कंपनी के PAT ग्रोथ को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

कितने टारगेट प्राइस के लिए करें खरीदारी

GNG Electronics

(नोट - इंफोग्राफिक में ब्रोकरेज रिपोर्ट में दिया गया प्राइस लिया गया है. इसलिए 44% का अपसाइड है. ये प्राइस 21 मई 2026 को बाजार बंद होने के बाद शेयर का भाव है.)

MO Report

क्या हैं ग्रोथ के ट्रिगर्स?

ब्रोकरेज का मानना है कि इन चारों कारणों की वजह से कंपनी में ग्रोथ देखने को मिल सकती है -

प्राइस एडवांटेज: नए डिवाइसेज के मुकाबले 65-75% तक कम कीमत होने से मांग मजबूत बनी हुई है.

प्रोडक्ट रिलाएबिलिटी में सुधार: स्टैंडर्डाइज्ड रिफर्बिशमेंट और वारंटी सपोर्ट की वजह से प्रोडक्ट की विश्वसनीयता बेहतर हो रही है.

एंटरप्राइजेज लेड सप्लाई में तेजी: तेजी से डिवाइस रिप्लेसमेंट होने से एंटरप्राइज सेगमेंट से सप्लाई बढ़ रही है.

रेगुलेटरी सपोर्ट: ‘राइट टू रिपेयर’ और EPR जैसे नियम इंडस्ट्री को संगठित बनाने में मदद कर रहे हैं.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता9.15
1 महीना22.50
3 महीना26.72
YTD47.72
6 महीना40.77

क्या करती है कंपनी?

GNG Electronics एक बड़े स्तर पर काम करने वाला B2B फोकस्ड ग्लोबल रिफर्बिश्ड आईटी हार्डवेयर प्लेटफॉर्म है. कंपनी करीब 46 देशों में कारोबार करती है और इसका बिजनेस मॉडल पूरी तरह इंटीग्रेटेड है. कंपनी इस्तेमाल किए गए एंटरप्राइज आईटी हार्डवेयर की सोर्सिंग, इन-हाउस रिफर्बिशमेंट और संस्थागत ग्राहकों तक डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है.

कंपनी का एंड-टू-एंड ऑपरेटिंग मॉडल सप्लाई, क्वालिटी और डिस्ट्रीब्यूशन चैनल्स पर बेहतर कंट्रोल बनाए रखने में मदद करता है. इसी वजह से कंपनी को एक ऐसे बाजा ल रही है, जो अभी भी काफी बिखरा हुआ है और जहां सप्लाई की चुनौतियां बनी हुई हैं.

ब्रोकरेज का रुख और वैल्युएशन्स

  • कंपनी का बिजनेस मॉडल स्केल बढ़ने के साथ और मजबूत होता जा रहा है, क्योंकि सोर्सिंग, रिफर्बिशमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं.
  • बड़े स्तर पर खरीदारी करने से सप्लायर्स के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं और बेहतर क्वालिटी के डिवाइसेज मिलते हैं.
  • बेहतर क्वालिटी डिवाइसेज से रिकवरी रेट और रियलाइजेशन में सुधार होता है.
  • मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की वजह से इन्वेंट्री तेजी से बिकती है और खरीदारी की प्लानिंग बेहतर होती है.
  • EBITDA मार्जिन में करीब 90 बेसिस प्वाइंट सुधार होकर यह लगभग 11.3% तक पहुंच सकता है.
  • कम उधारी लागत की वजह से PAT ग्रोथ और मजबूत होने की उम्मीद है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 GNG Electronics पर ब्रोकरेज ने क्या रेटिंग दी है?

ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर BUY रेटिंग दी है.

Q2 ब्रोकरेज ने कितना टारगेट प्राइस दिया है?

ब्रोकरेज ने शेयर पर ₹635 का टारगेट प्राइस दिया है.

Q3 GNG Electronics का बिजनेस क्या है?

कंपनी रिफर्बिश्ड आईटी हार्डवेयर की सोर्सिंग, रिफर्बिशमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है और करीब 46 देशों में कारोबार करती है.

Q4 कंपनी की ग्रोथ के बड़े ट्रिगर्स क्या हैं?

कम कीमत वाले रिफर्बिश्ड डिवाइसेज, बेहतर प्रोडक्ट क्वालिटी, एंटरप्राइज सप्लाई और रेगुलेटरी सपोर्ट कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं.

Q5 कंपनी के लिए ब्रोकरेज का ग्रोथ अनुमान क्या है?

ब्रोकरेज को FY26-28 के दौरान Revenue, EBITDA और PAT में क्रमशः 26%, 31% और 36% CAGR ग्रोथ की उम्मीद है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6