मोतीलाल ओसवाल के भरोसे वाले 9 स्टॉक्स; 44% तक के रिटर्न की उम्मीद, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स तैयार कर लें पोर्टफोलियो

Motilal Oswal 9 Stocks: ब्रोकरेज कंपनी को इन 9 शेयरों पर भरोसा. लॉन्ग टर्म के निवेशक अपना तगड़ा पोर्टफोलियो तैयार कर सकते हैं क्योंकि एक स्टॉक पर 44% तक का रिटर्न मिल सकता है.
मोतीलाल ओसवाल के भरोसे वाले 9 स्टॉक्स; 44% तक के रिटर्न की उम्मीद, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स तैयार कर लें पोर्टफोलियो

AI जनरेटेड फोटो

घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज कंपनी ने कुछ स्टॉक्स को मिलाकर एक लिस्ट जारी की है. सभी स्टॉक्स पर BUY की रेटिंग दी गई है. इतना ही नहीं, इनमें से एक स्टॉक तो ब्रोकरेज को इतना पसंद आया कि उस पर 44 परसेंट तक का अपसाइड रिटर्न दिया है. बाजार में वॉलेटाइल माहौल को देखते हुए मोतीलाल ओसवाल की लेटेस्ट रिपोर्ट में आए स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है.

मोतीलाल ओसवाल ने Titan Company, Mahindra & Mahindra, Grasim, Britannia Industries, Ashok Leyland, Apollo Hospitals, Bandhan Bank, Prince Pipes and Fittings और Laxmi Dental जैसे 9 शेयरों पर खरीदारी की राय दी है. यहां 44% तक का अपसाइड मिल सकता है. यहां नोट करने वाली बात ये है कि इंफोग्राफिक में जो प्राइस लिया गया है, वो 11 फरवरी 2026 का क्लोजिंग प्राइस है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Titan के शेयर कितना रिटर्न मिलेगा?

  • ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने जबरदस्त तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं. कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 43% तक की सालाना ग्रोथ दिखी है.
  • Studded ज्वेलरी में बायर ग्रोथ ज्यादा रही, जबकि सोने की कीमतों में तेज बढ़त के चलते गोल्ड ज्वेलरी में टिकट साइज की ग्रोथ ज्यादा देखने को मिली.
  • 3Q में कुल एवरेज टिकट साइज 190k रुपए रही.
  • Studded ज्वेलरी का टिकट साइज सालाना आधार पर 15% बढ़ा.
  • प्लेन गोल्ड ज्वेलरी का टिकट साइज YoY 44% बढ़ा.
  • गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम और तनिष्क एक्सचेंज प्रोग्राम में लगातार ग्रोथ बनी हुई है.
  • TTAN की करीब 50% बिक्री एक्सचेंज के जरिए आई.
  • Golden Harvest स्कीम का बिजनेस में योगदान करीब 20-25% रहा.
  • मैनेजमेंट को सोने की बढ़ती कीमतों के कारण मार्जिन पर दबाव बने रहने की उम्मीद है.
  • इसके बावजूद, रेवेन्यू ग्रोथ से मिलने वाले ऑपरेटिंग लेवरेज के दम पर EBIT और PBT लेवल बनाए रखने का लक्ष्य है.

Titan

Mahindra & Mahindra में क्या करें?

  • कंपनी SUV सेगमेंट में अपनी नंबर-1 पोजिशन बनाए हुए है. कंपनी का रेवेन्यू मार्केट शेयर 24.1% रहा, जो सालाना आधार पर 90 बेसिस प्वाइंट बढ़ा है.
  • LCV (<3.5 टन) सेगमेंट में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 20% YoY रही और बिक्री 81,000 यूनिट तक पहुंची.
  • नए लॉन्च की बात करें तो कंपनी ने जनवरी 2026 में नई XUV7XO लॉन्च कर दी है.
  • इसके अलावा 2026 में ICE सेगमेंट में दो नए रिफ्रेश मॉडल लॉन्च करने की योजना है.
  • EV सेगमेंट में कंपनी पहले ही XEV 9S लॉन्च कर चुकी है. कैलेंडर ईयर 2026 में किसी नए EV लॉन्च की योजना नहीं है.
  • LCV सेगमेंट में MM CY26 के दौरान दो नए LCV वेरिएंट्स लॉन्च करेगी.
  • XUV7x0 की डिमांड मजबूत बनी हुई है और कंपनी के पास स्ट्रॉन्ग ऑर्डर पाइपलाइन है.
  • मैनेजमेंट के मुताबिक, करीब 70% बुकिंग्स टॉप-एंड वेरिएंट्स की हैं, जहां फिलहाल सप्लाई कंस्ट्रेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

Mahindra

Grasim के शेयर पर कितना टारगेट?

  • चार लिस्टेड पेंट कंपनियों के नतीजों के आधार पर, Birla Opus को छोड़कर डेकोरेटिव पेंट्स की रेवेन्यू ग्रोथ 3QFY26 में करीब 1-2% YoY रही, जबकि वॉल्यूम ग्रोथ 7-8% YoY दर्ज की गई.
  • Lyocell की Phase-1 कैपेसिटी एक्सपैंशन (55 KTPA, प्रस्तावित कुल कैपेसिटी 110 KTPA) का काम अच्छी तरह प्रगति पर है.
  • Lyocell यूनिट की कमिशनिंग मिड-FY27 तक होने का टारगेट है.
  • 9MFY26 में कैपेक्स INR 13.1 अरब रहा, जबकि FY26 के लिए प्लान्ड कैपेक्स INR 22.6 अरब है.
  • कंपनी का नेट डेट INR 68.8 अरब रहा, जो सितंबर 2025 में INR 68.6 अरब था.

Grasim

Britannia Industries पर क्या है राय?

  • FY26-28 के लिए EPS अनुमान में 2-3% की बढ़ोतरी.
  • आगे चलकर अर्निंग्स ग्रोथ ट्रेंड में सुधार की उम्मीद है, इसके पीछे कई वजहें हैं.
  • खपत के लिए मैक्रो फैक्टर्स में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है.
  • कंपनी लगातार डिस्ट्रीब्यूशन एक्सपेंशन पर जोर दे रही है.
  • प्रोडक्ट इनोवेशन ग्रोथ का अहम ट्रिगर बना हुआ है.
  • ब्रांड्स में निवेश जारी है और नए CMO की नियुक्ति से मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को मजबूती मिलेगी.
  • प्रमुख कच्चे माल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, जिससे मार्जिन पर सपोर्ट मिलेगा.

Britania

Ashok Leyland पर सलाह

  • CV डिमांड में रिकवरी होने पर कंपनी के बड़े बेनिफिशियरी के तौर पर उभरने की संभावना.
  • पिछले कुछ सालों में कंपनी ने नॉन-ट्रक सेगमेंट पर फोकस बढ़ाकर बिजनेस की साइक्लिकैलिटी को काफी हद तक कम किया है.
  • कंपनी का लगातार मार्जिन एक्सपेंशन पर जोर और कैपेक्स पर सख्त कंट्रोल, लॉन्ग टर्म में रिटर्न्स सुधारने में मदद करेगा.
  • कंपनी की नेट कैश पोजिशन मजबूत है, जिससे आने वाले वर्षों में ग्रोथ के नए अवसरों में निवेश करना आसान होगा.
  • मजबूत बैलेंस शीट के चलते कंपनी भविष्य की ग्रोथ स्ट्रैटेजी को बेहतर तरीके से एग्जीक्यूट कर सकेगी.

Ashok

Apollo Hospitals में कितना तगड़ा रिटर्न?

  • FY27 में बेस हॉस्पिटल EBITDA मार्जिन में करीब 100 बेसिस प्वाइंट के विस्तार की उम्मीद है.
  • कंपनी ऑर्गेनिक ग्रोथ बनाए रखने पर फोकस कर रही है और बेस हॉस्पिटल्स में 12-14% YoY रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य रखा गया है.
  • इस रेवेन्यू ग्रोथ में करीब 50% योगदान वॉल्यूम से आएगा, जबकि बाकी केस मिक्स और प्राइसिंग से आएगा.
  • FY27 में नए बेड्स से करीब 3-4% अतिरिक्त रेवेन्यू योगदान की उम्मीद है.

Apollo

Bandhan Bank के लिए कितना टारगेट?

  • FY17-20 के दौरान बैंक ने करीब 4% का शानदार औसत RoA दिया था, लेकिन इसके बाद प्रॉफिटेबिलिटी में तेज गिरावट आई.
  • पिछले 5 सालों में औसत RoA घटकर करीब 1% रह गया है.
  • मार्जिन में सुधार, क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट और ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते मीडियम टर्म में RoA और RoE रिकवरी का साफ रास्ता दिखता है.
  • FY26-28E के दौरान बैंक से मजबूत अर्निंग्स रिकवरी की उम्मीद है.
  • बेहतर फंडामेंटल्स और घटे हुए बैलेंस शीट रिस्क के बावजूद वैल्यूएशन अभी भी ज्यादा महंगे नहीं हैं.

Bandhan

Prince Pipes and Fittings में क्या करें?

  • PVC कीमतों में तेज रिकवरी, डिमांड आउटलुक में सुधार, नए बेगूसराय प्लांट का रैंप-अप और बाथवेयर सेगमेंट का साउथ व ईस्ट मार्केट्स में विस्तार, कंपनी को 4Q में टर्नअराउंड के लिए अच्छी पोजिशन में रखता है.
  • इन फैक्टर्स के दम पर FY27 में हेल्दी ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
  • बाथवेयर सेगमेंट के 3QFY27 तक ब्रेक-ईवन पर पहुंचने की उम्मीद है.
  • FY25-28 के दौरान कंपनी से रेवेन्यू/EBITDA/PAT में क्रमशः 13%/37%/71% CAGR दर्ज करने की उम्मीद है.

Prince

Laxmi Dental के लिए क्या है राय?

  • मैनेजमेंट को 4QFY26 से रिकवरी की उम्मीद है, जिसे ग्लोबल पॉलिसी हेडविंड्स में नरमी और अलग-अलग सेगमेंट्स में किए गए कोर्स करेक्शन से सपोर्ट मिलेगा.
  • US में प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 50% से घटकर 25% होने से LAXMIDEN की कॉस्ट कॉम्पिटिटिवनेस बेहतर होगी.
  • टैरिफ कट से US मार्केट से बिजनेस की विजिबिलिटी और सर्टेनिटी भी बढ़ने की उम्मीद है.
  • कंपनी के मुताबिक, 3Q में US टैरिफ्स के कारण EBITDA पर करीब 150 बेसिस प्वाइंट का असर पड़ा था.
  • मैनेजमेंट को इंटरनेशनल बिजनेस में निकट अवधि में 20-25% ग्रोथ की उम्मीद है.

Laxmi

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6