&format=webp&quality=medium)
अगले हफ्ते बाजार खुलते ही इन शेयरों पर रखना नजर (फोटो - AI)
अगले हफ्ते यानी सोमवार को बाजार खुलते ही लॉन्ग टर्म निवेशक अपनी स्ट्रैटेजी तैयार कर सकते हैं. शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अगर निवेशक मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों की तलाश में हैं तो ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल की लेटेस्ट रिपोर्ट पर नजर रख सकते हैं. ब्रोकरेज ने हेल्थकेयर, कंज्यूमर, फुटवियर, इंफ्रास्ट्रक्चर और सीमेंट सेक्टर से कई दमदार स्टॉक्स को खरीदारी के लिए चुना है.
खास बात ये है कि इन शेयरों में अगले कुछ महीनों में 15% से लेकर 30% तक के तगड़े अपसाइड की उम्मीद जताई गई है. ऐसे में सोमवार को बाजार खुलने से पहले निवेशक इन स्टॉक्स को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
स्टॉक्स | टारगेट प्राइस (रुपए) |
| Apollo Hospital | 9590 रुपए |
| Page Industries | 45000 रुपए |
| Metro Brands | 1250 रुपए |
| IRB Infra | 27 रुपए |
| Emami | 525 रुपए |
| JK Lakshmi Cements | 720 रुपए |
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में पहला स्टॉक है Apollo Hospitals. इस शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश है और यहां खरीदारी की राय दी गई है. इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने 9590 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. जबकि ये शेयर शुक्रवार को 8359.75 रुपए के भाव पर बंद हुआ. शेयर में मामूली तेजी थी लेकिन अब इस शेयर में ब्रोकरेज को करीब 15% का अपसाइड दिख रहा है.
कंज्यूमर सेक्टर की कंपनी पेज इंडस्ट्रीज के शेयर पर भी खरीदारी की राय आई है. ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर BUY रेटिंग के साथ 45000 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. शुक्रवार को ये शेयर 2.81% की तेजी के साथ 39480 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
ऐसे में इस शेयर में दांव लगाने पर निवेशकों को करीब 14% तक का रिटर्न मिल सकता है. इस शेयर पर सोमवार को नजर रखी जा सकती है.
फुटवियर सेक्टर से Metro Brands के शेयर पर खरीदारी की राय है. ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर बाय रेटिंग दी है और 1250 रुपए का तगड़ा टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि शुक्रवार को शेयर में भारी गिरावट दिखी. ये शेयर 3.87% की गिरावट के साथ 1068.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ.
ऐसे में सोमवार को इस शेयर में एंट्री लेने पर निवेशकों को 17% तक का अपसाइड मिल सकता है. ये शेयर लॉन्ग टर्म के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल किए जा सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
लॉजिस्टिक सेक्टर से IRB Infrastructure के शेयर में खरीदारी कर सकते हैं. ये शेयर 27 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी के लिए दिया गया है. इस शेयर में निवेशकों को खरीदारी करने की सलाह है. शुक्रवार को ये शेयर 3.67% की गिरावट के साथ 22 रुपए के भाव पर बंद हुआ. इस शेयर में निवेशकों को 22 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
कंज्यूमर सेक्टर से Emami के शेयर में खरीदारी करने की राय है. इस शेयर पर निवेशकों को 525 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी गई है. मोतीलाल ओसवाल इस शेयर पर बुलिश है. शुक्रवार को ये शेयर 403 रुपए के भाव पर बंद हुआ. अब इस शेयर में निवेशकों को 30.27% तक का रिटर्न मिल सकता है.
सीमेंट सेक्टर से ब्रोकरेज कंपनी ने JK Lakshmi Cement के शेयर को चुना है. ये शेयर 720 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी के लिए चुना गया है. शुक्रवार को इस शेयर ने करीब आधा फीसदी की गिरावट के साथ 612.70 रुपए के भाव पर क्लोजिंग की. ऐसे में शेयर में निवेशकों को करीब 18% तक का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 BUY रेटिंग का मतलब क्या होता है?
BUY रेटिंग का मतलब है कि ब्रोकरेज को शेयर में आगे तेजी की उम्मीद है और निवेश की सलाह दी जा रही है.
Q2 टारगेट प्राइस कैसे तय किया जाता है?
ब्रोकरेज कंपनियां कंपनी के फंडामेंटल, ग्रोथ, वैल्युएशन और सेक्टर आउटलुक के आधार पर टारगेट प्राइस तय करती हैं.
Q3 लॉन्ग टर्म निवेश के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
कंपनी की कमाई, कर्ज, मैनेजमेंट, ग्रोथ और सेक्टर की स्थिति जैसी चीजें देखनी चाहिए.
Q4 क्या ब्रोकरेज रिपोर्ट के आधार पर तुरंत निवेश करना सही होता है?
निवेश से पहले अपनी रिसर्च और जोखिम क्षमता को ध्यान में रखना जरूरी होता है.
Q5 अलग-अलग सेक्टर में निवेश क्यों जरूरी माना जाता है?
डाइवर्सिफिकेशन से जोखिम कम होता है और पोर्टफोलियो ज्यादा संतुलित रहता है.