शुक्रवार को इन 5 शेयरों में बना लें स्ट्रैटेजी; मोतीलाल ओसवाल ने बताया क्या करें निवेशक? कितनी होगी कमाई

मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट जारी हुई है. 5 शेयरों पर राय दी है, जिसमें से 4 शेयरों में खरीदारी की सलाह है. इस खबर में जानें कि कितने टारगेट प्राइस के साथ यहां खरीदारी की राय है?
शुक्रवार को इन 5 शेयरों में बना लें स्ट्रैटेजी; मोतीलाल ओसवाल ने बताया क्या करें निवेशक? कितनी होगी कमाई

मोतीलाल ओसवाल की रडार पर ये शेयर (AI जनरेटेड फोटो)

गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली. आज के दिन सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. लेकिन इस बीच शुक्रवार को जब बाजार खुलेंगे तो निवेशक इन 5 स्टॉक्स में दांव लगा सकते हैं. ये स्टॉक मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) की रिपोर्ट में आए हैं. घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने एक रिपोर्ट जारी की है. 5 स्टॉक्स पर अपनी राय दी है. इनमें से 4 शेयरों पर खरीदारी की राय है.

शुक्रवार को जब बाजार खुलेंगे तो इन शेयरों को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी तैयार कर सकते हैं. इस लिस्ट में Cholamandalam Inv & Fin, ICICI Lombard, MTAR Technologies, Rubicon Research और HDB Financial Services जैसे स्टॉक्स शामिल हैं.

1. Cholamandalam Inv & Fin पर क्या है राय?

Add Zee Business as a Preferred Source

Chola

  • कंपनी धीरे-धीरे मजबूत और टिकाऊ NBFC बन रही है.
  • बिजनेस अब कम साइक्लिकल और ज्यादा डाइवर्सिफाइड.
  • फोकस सिक्योर्ड रिटेल और SME इनकम पर बढ़ रहा है.
  • जोखिम वाले प्रोडक्ट में एक्सपोजर घटाया जा रहा है.
  • CD और गोल्ड लोन जैसे नए सेगमेंट में विस्तार.
  • जियोपॉलिटिकल तनाव बड़ा रिस्क फैक्टर.
  • अमेरिका, इजरायल-ईरान तनाव बढ़ने से असर पड़ सकता है.
  • प्रीमियम वैल्यूएशन बरकरार रहने की उम्मीद
  • डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो से स्थिर ग्रोथ

कैसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स से ज्यादा पब्लिक की शेयरहोल्डिंग्स हैं. दिसंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग 49.72 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग की हिस्सेदारी 50.28 फीसदी है.

chola share

2. ICICI Lombard में क्या करें?

ICICI Lom

  • ICICIGI ने 2HFY26 में इंडस्ट्री से बेहतर ग्रोथ दिखाई
  • रिटेल हेल्थ में मजबूत मार्केट शेयर गेन, GST छूट का फायदा
  • रिटेल हेल्थ सेगमेंट में तेज ग्रोथ जारी
  • नए ग्राहकों की मजबूत जोड़ और बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन
  • “Elevate” प्रोडक्ट को अच्छा रिस्पॉन्स

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कैसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग पब्लिक से ज्यादा हैं. दिसंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग 51.31 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग की हिस्सेदारी 48.69 फीसदी है.

ICICI Shre

3. HDB Financial Services पर क्या है राय?

HDB

  • HDBFIN ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए
  • डिस्बर्समेंट में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली
  • ज्यादा रिपेमेंट के कारण कुल लोन ग्रोथ सीमित रही
  • एसेट क्वालिटी में तिमाही आधार पर सुधार

कैसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग पब्लिक से ज्यादा हैं. दिसंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग 74.15 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग की हिस्सेदारी 25.62 फीसदी है.

HDB

4. MTAR Technologies में क्या करें?

MTAR

  • ग्लोबल AI इंफ्रा में तेजी से निवेश से डिमांड में बड़ा बदलाव
  • कंपनी ने खुद को इस सेगमेंट में मजबूत पोजिशन पर स्थापित किया
  • कंपनी के पास 60-70% वॉलेट शेयर के साथ क्रिटिकल “हॉट बॉक्स” असेंबली की सप्लाई
  • कंपनी के लिए लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूत
  • स्ट्रक्चरल पोजिशनिंग और कमाई की अच्छी विजिबिलिटी
  • ऑर्डर बुक में तेज और संभावित एक्सपोनेंशियल ग्रोथ

कैसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स से ज्यादा पब्लिक शेयरहोल्डिंग है. दिसंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग 30.44 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग की हिस्सेदारी 69.56 फीसदी है.

MTAR

5. Rubicon Research पर क्यों बुलिश ब्रोकरेज?

Rubicon

  • Rubicon ने bolt-on acquisitions के जरिए R&D, मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियल क्षमताएं मजबूत कीं
  • कंपनी ने स्केल बढ़ाकर निवेश पर रिटर्न को बेहतर किया
  • स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स, ड्रग-डिवाइस कॉम्बिनेशन (Nasal sprays) पर फोकस
  • कॉम्प्लेक्स जेनेरिक्स में मजबूत मौजूदगी
  • 74 ANDAs और 9 NDAs का मजबूत पाइपलाइन
  • US मार्केट में ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की सेल्स/मार्केटिंग क्षमता
  • डिफरेंशिएटेड R&D अप्रोच और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट
  • मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और प्रिस्क्राइबर बेस
  • DF (डोज फॉर्म) सेगमेंट में ब्रांड-लेड ग्रोथ की मजबूत नींव

कैसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग पब्लिक से ज्यादा है. दिसंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग 59.99 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग की हिस्सेदारी 40.01 फीसदी है.

rubicon share

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 किन स्टॉक्स पर नजर?

Cholamandalam, ICICI Lombard, MTAR, Rubicon, HDB Financial

Q2 कितनों पर BUY रेटिंग?

5 में से 4 स्टॉक्स पर BUY

Q3 बड़ा ट्रिगर क्या है?

ग्रोथ, डाइवर्सिफिकेशन और सेक्टर थीम

Q4 क्या रिस्क है?

जियोपॉलिटिकल और मार्केट वोलैटिलिटी

Q5 क्या करें निवेश से पहले?

एडवाइजर से सलाह लें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6