&format=webp&quality=medium)
लॉन्ग वीकेंड के बाद इन शेयरों में कर लें खरीदारी! (AI जनरेटेड फोटो)
गुरुवार का ट्रेडिंग सेशन शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा. शुरुआत काफी ज्यादा बड़ी गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स-निफ्टी 50 इंडेक्स 2-2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए लेकिन बाद में बाजार में जबरदस्त रिकवरी आई. रिकवरी इतनी तेज थी कि ये दोनों ही इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. बाजार में जब भारी वॉलेटेलिटी आती है तो निवेशकों को पैसा बनाने का भी मौका मिलता है.
ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) की रिपोर्ट से 4 स्टॉक्स चुने गए हैं. इन चारों स्टॉक पर Buy Rating है और यहां 36% तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज के मुताबिक, ये शेयर पोर्टफोलियो में शामिल किए जा सकते हैं.
ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर 900 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि ये शेयर 758 रुपए के भाव पर बंद हुआ. इस शेयर में 18.73 फीसदी तक की रिटर्न मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: 41% का रिटर्न दे सकता है एक साल में 45% गिर चुका ये स्टॉक! Morgan Stanley ने ₹1600 का दिया टारगेट
| रेटिंग | खरीदारी की राय |
| प्राइस | 758 रुपए |
| टारगेट प्राइस | 900 रुपए |
| संभावित रिटर्न | 18.73% |
ब्रोकरेज रिपोर्ट से निकली जरूरी बातें-
इस शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय तो दी है. साथ में जो टारगेट प्राइस दिया है, उससे 28% तक का रिटर्न मिल सकता है. यहां टेबल में जानें कि किस टारगेट प्राइस के लिए खरीदारी की सलाह है.
| रेटिंग | खरीदारी की राय |
| प्राइस | 211 रुपए |
| टारगेट प्राइस | 270 रुपए |
| संभावित रिटर्न | 28% |
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ऑटोमोबाइल सेक्टर से अशोक लेलैंड के स्टॉक पर खरीदारी की राय है. मोतीलाल ओसवाल यहां बुलिश हैं. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 185 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. यहां भी 20 फीसदी से ज्यादा की रिटर्न मिल सकती है.
| रेटिंग | खरीदारी की राय |
| प्राइस | 148.50 रुपए |
| टारगेट प्राइस | 185 रुपए |
| संभावित रिटर्न | 25% |
जियोपॉलिटिकल तनाव (West Asia conflict) से कुछ जोखिम बने हुए हैं:
कंज्म्पशन सेक्टर से Kaynes Technology स्टॉक पर खरीदारी की राय है. इस शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश हैं और 4800 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है. शेयर में 36 परसेंट तक का तगड़ा मुनाफा मिल सकता है.
| रेटिंग | खरीदारी की राय |
| प्राइस | 3538.15 रुपए |
| टारगेट प्राइस | 4,800 रुपए |
| संभावित रिटर्न | 36% |
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 बाजार में उतार-चढ़ाव क्यों आता है?
ग्लोबल संकेत, जियोपॉलिटिक्स और निवेशकों की सेंटीमेंट से वोलैटिलिटी आती है.
Q2 गिरते बाजार में क्या निवेश करना चाहिए?
मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स में गिरावट पर खरीदारी का मौका मिल सकता है.
Q3 ब्रोकरेज की Buy रेटिंग का क्या मतलब है?
इसका मतलब है कि स्टॉक में आगे बढ़ने की संभावना देखी जा रही है.
Q4 टारगेट प्राइस क्या होता है?
वह अनुमानित कीमत, जहां तक स्टॉक पहुंच सकता है.
Q5 क्या ऐसे समय में लॉन्ग टर्म निवेश सही है?
हां, वोलैटिलिटी के दौरान लॉन्ग टर्म निवेश के अच्छे मौके मिलते हैं.