&format=webp&quality=medium)
Motilal Oswal Buying Stocks: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई है. सेंसेक्स 1695 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 76,852 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 540 अंक उछलकर 23,368 पर पहुंच गया. रुपए में भी मजबूती देखने को मिली और यह डॉलर के मुकाबले 85.88 पर खुला, जो पहले के 86.04 के स्तर से बेहतर है.
आज के सेशन में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. इसी बीच दिग्गज ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए तीन मजबूत स्टॉक्स की सिफारिश की है. ये स्टॉक्स आने वाले समय में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं और निवेशकों को इन्हें अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.
Indian Hotels Company Ltd. (IHCL)
करेंट प्राइस: ₹788.60
टारगेट प्राइस: ₹950.00
पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में तेजी और IHCL की निरंतर मजबूत परफॉर्मेंस को देखते हुए, मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर बुलिश रुख अपनाया है. लॉन्ग टर्म में होटल इंडस्ट्री की रिकवरी से कंपनी को फायदा होगा.
Tata Consultancy Services (TCS)
करेंट प्राइस: ₹3231.50
टारगेट प्राइस: ₹3850.00
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS को टेक्नोलॉजी डिमांड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से फायदा मिल सकता है. मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि कंपनी की मजबूत क्लाइंट बेस और मजबूत ऑर्डर बुक इसे लंबी अवधि में मजबूती प्रदान करेगी.
Hindustan Aeronautics Ltd. (HAL)
करेंट प्राइस: ₹4107.20
टारगेट प्राइस: ₹5100.00
रक्षा क्षेत्र की इस महारथी कंपनी को सरकार की मेक इन इंडिया नीति और डिफेंस एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी का सीधा फायदा मिल रहा है. मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में HAL की ग्रोथ और तेज हो सकती है.
निवेशकों के लिए यह समय रणनीतिक रूप से लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो को मजबूत करने का हो सकता है. बाजार की मौजूदा मजबूती और ब्रोकरेज की सिफारिशें दोनों मिलकर निवेशकों के लिए बेहतरीन अवसर पेश कर रही हैं.