Moschip Share Price: पिछले एक महीने में सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ी हलचल बढ़ चुकी है. अभी पिछले हफ्ते ही SEMICON-2025 हुआ है, जिसमें ग्लोबल सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में भारत का रुतबा साफ बढ़ता देखा जा रहा है. और इसके पीछे देश में कई कंपनियों का हाथ है जो इस दिशा में ग्राउंडब्रेकिंग काम कर रही हैं.
भारत की टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंडस्ट्री में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ी पहल के चलते Moschip Technologies, Kaynes Technology और CG Power जैसे कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. विशेष रूप से Moschip Technologies का शेयर तो पिछले 5 दिनों में 50 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है, जो सेक्टर की मजबूत ग्रोथ का साफ संकेत है.
| कंपनी का नाम | 1 महीने का रिटर्न (%) |
|---|---|
| CG Power | 12% |
| Kaynes Tech | 21% |
| Moschip Tech | 69% |
मॉस्चिप टेक्नोलॉजीज़ भारत की सेमीकंडक्टर सेक्टर और सिस्टम डिजाइन सर्विस की बड़ी कंपनी है.
कंपनी एक स्मार्ट एनर्जी चिप डेवलप कर रही है. इसका शेयर सेमीकॉन की शुरुआत से ही धमाकेदार तेजी दिखा रहा है. पिछले एक महीने में शेयर करीब 68 प्रतिशत की तेजी दिखा रहा है. पिछले 5 दिनों में शेयर 48 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है. आज शेयर 7% की तेजी के साथ 268 रुपये के हाई पर पहुंचा था, जो इसका 52-वीक हाई भी है.
BSE के मुताबिक, 6 महीने में शेयर का रिटर्न 56 प्रतिशत है. इस साल अभी तक शेयर 17 प्रतिशत ऊपर है. 2 सालों में 181 प्रतिशत, 3 सालों में 234 प्रतिशत और 5 सालों में 2,040 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है.
भारत में 2 से 4 सितंबर के बीच आयोजित सबसे बड़ी Semiconductor Conference ने इस सेक्टर पर नई रौशनी डाली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि भारत जल्द ही सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में विश्वभर में अहम हिस्सेदारी बनाएगा. इस सम्मेलन में 13 महत्वपूर्ण MOU को मंजूरी दी गई. 2025 में सेमीकंडक्टर से जुड़े 5 नए प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिली. India Deep-Tech Investment Alliance को 8,800 करोड़ रुपए से अधिक निवेश के लिए मंजूरी मिली.
इसके अलावा, India Semiconductor Mission 2.0 को फास्ट ट्रैक करने की योजना है. कुल मिलाकर, लगभग 1.76 लाख करोड़ रुपये का निवेश भारतीय सेमीकंडक्टर सेक्टर में आने वाला है. इसके अलावा, GST Rationalization के तहत सिलिकॉन वेफर पर GST रेट 12% से घटाकर 5% किया जा रहा है, जिससे माइक्रोचिप मटेरियल सस्ता होगा.
Kaynes Tech: भारत की पहली कैमरा मॉडल और earbud/wearables के लिए micro-electro mechanical system बनाएगी. Infineon के लिए पावर वेफर पैकेजिंग का MOU साइन किया है. अक्टूबर के पहले हफ्ते में कंपनी अपना पहला Made-in-India Semiconductor Chip लॉन्च करने वाली है.
CG Power: सानंद, गुजरात में अपना पहला OSAT फैसिलिटी लॉन्च किया.
L&T Semicon: भारत की पहली डिजिटल आइडेंटिटी सॉल्यूशन से जुड़े सिक्योर चिप्स का निर्माण करेगी. E-passports, National IDs और अन्य क्रिप्टो-सिक्योर एप्लीकेशन्स में उपयोग होगा. कंपनी नेशनल इनोवेशन हब के तहत सेमीकंडक्टर और Quantum Tech में अग्रणी भूमिका निभाएगी.
Moschip Technologies: स्मार्ट एनर्जी चिप ‘Vidyut’ को डेवेलप कर रही है, जो भविष्य के ऊर्जा समाधान में क्रांति लाने वाला माना जा रहा है.
सेमीकंडक्टर सेक्टर का फोकस देश की डिजिटल इंडस्ट्री पर निर्भरता कम करने के इरादे से और वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है. Moschip Technologies, Kaynes Tech, CG Power और L&T जैसे कंपनियों पर इन्वेस्टमेंट करने के लिए यह एक अच्छा समय हो सकता है, खासतौर पर जो निवेशक लंबी अवधि में टेक्नोलॉजी सेक्टर की ग्रोथ पर भरोसा रखते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)