22% की रैली को तैयार ये Power Stock, हाइड्रो एनर्जी सेक्टर की बनेगी सबसे बड़ी कंपनी, जानें TGT

Power Stock to Buy: पावर कंपनी ने 150 मेगावाट के टिडोंग हाइड्रो पावर प्लांट के अधिग्रहण का समझौता किया है. यह सौदा लगभग 1,730 करोड़ रुपये नकद में किया गया है और इसे जनवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा.
22% की रैली को तैयार ये Power Stock, हाइड्रो एनर्जी सेक्टर की बनेगी सबसे बड़ी कंपनी, जानें TGT

Power Stocks.

Power Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (19 सितंबर) को गिरावट आई है. मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स 450 अंकों से ज्यादा टूट गया है. जबकि निफ्टी लुढ़ककर 25,300 के पास आ गया है. बाजार में प्रॉफिट बुकिंग के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनली ने बीएसई 200 में शामिल जेएसडब्ल्यू एनर्जी को लेकर अपनी पॉजिटिव राय दी है. कंपनी पर ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹659 तय किया है.

क्या अधिग्रहण से बढ़ेगी क्षमता?

ब्रोकरेज का कहना है कि हाल ही में JSW एनर्जी ने 150 मेगावाट के टिडोंग हाइड्रो पावर प्लांट के अधिग्रहण का समझौता किया है. यह सौदा लगभग 1,730 करोड़ रुपये नकद में किया गया है और इसे जनवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा. इस अधिग्रहण के बाद कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 30.5 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी.

क्या हाइड्रो में सबसे बड़ा प्राइवेट प्लेयर बन जाएगा?

जेएसडब्ल्यू एनर्जी का हाइड्रो पोर्टफोलियो बढ़कर 1.8 गीगावॉट हो जाएगा. इसके साथ ही कंपनी भारत में हाइड्रो ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी बन जाएगी.

मीडियम टर्म का टारगेट पूरा हुआ?

मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि इस सौदे से कंपनी ने अपना मध्यम अवधि का क्षमता विस्तार लक्ष्य पहले ही पार कर लिया है. यह कदम जेएसडब्ल्यू एनर्जी की लंबी अवधि की बढ़ोतरी और स्थिरता के लिहाज से महत्वपूर्ण है.

JSW Share Price Target

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि जेएसडब्ल्यू एनर्जी के अधिग्रहण और क्षमता विस्तार की रणनीति EBITDA और इकनम ग्रोथ को तेज करेगी. लास्ट सेशन में पावर स्टॉक ₹537.70 पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज ने प्रति शेयर टारगेट ₹659 दिया है, जो 22% से ज्यादा है. कुल मिलाकर, मॉर्गन स्टेनली जेएसडब्ल्यू एनर्जी को लेकर आशावादी है और इसे निवेशकों के लिए लंबी अवधि में आकर्षक विकल्प मानता है.

BrokerageStockTarget (₹)Upside (%)
Morgan StanleyJSW Energy65922

Q1 में कैसा रहा नतीजा?

  • मुनाफा- अप्रैल-जून के दौरान JSW Energy का कंसोलिडेटेड नेट मुनाफा मुनाफा 42.4% बढ़कर 743 करोड़ रुपये हो गया.
  • आय- जून तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 78.6% बढ़कर 5,143 करोड़ रुपये रही.
  • EBITDA- इस दौरान कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA करीब दोगुना होकर 2,789 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल से 96.8% अधिक है.
  • मार्जिन- ऑपरेशनल मार्जिन 49.2% से बढ़कर 54.2% रही.

JSW Energy Share Price History

JSW Energy का शेयर लास्ट ट्रेडिंग सेशन में 537.70 रुपए पर बंद हुआ था. सितंबर 2024 में शेयर ने 804.95 रुपए का हाई बनाया था और अभी यह शेयर अपने हाई से 33% नीचे है. फरवरी महीने में शेयर ने 419.10 रुपए का लो बनाया था. निचले स्तर से 28% की रिकवरी आ चुकी है. कंपनी का मार्केट कैप 95,734.02 करोड़ रुपए है. जून तिमाही में प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ी है और यह 69.27% हो गई. FII के पास 12.36%% और DII के पास 11.43%% हिस्सेदारी है.

पावर स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो 2 हफ्ते में यह 8.55 फीसदी और 3 महीने में 13.79 फीसदी बढ़ा है. जबकि इस साल शेयर अब तक 15 फीसदी और पिछले एक साल में 26.42 फीसदी तक करेक्ट हो चुका है. हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर ने 38.98 फीसदी, 3 साल में 58.51 फीसदी और 5 साल में 798.11 फीसदी का रिटर्न दिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)


सवाल: मॉर्गन स्टेनली ने JSW एनर्जी पर क्या रेटिंग दी है?
मॉर्गन स्टेनली ने JSW एनर्जी पर ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखी है.

सवाल: मॉर्गन स्टेनली ने JSW एनर्जी का टारगेट प्राइस कितना तय किया है
टारगेट प्राइस ₹659 रखा गया है.

सवाल: JSW एनर्जी ने हाल ही में कौन-सा अधिग्रहण किया है?
कंपनी ने 150 मेगावाट का टिडोंग हाइड्रो पावर प्लांट अधिग्रहण करने का समझौता किया है.

सवाल: यह अधिग्रहण कितनी राशि में हुआ है?
यह सौदा लगभग ₹1730 करोड़ नकद में किया गया है.

सवाल: यह अधिग्रहण कब तक पूरा होने की संभावना है?
अधिग्रहण प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6