&format=webp&quality=medium)
Morgan Stanley on Tata Steel: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने भारत के स्टील सेक्टर के प्रति अपना रुख और अधिक बुलिश कर लिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि स्टील की डिमांड में सुधार और वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक माहौल अनुकूल होने से इस सेक्टर में मजबूती आने वाली है. इसी के चलते मॉर्गन स्टैनली ने कुछ चुनिंदा स्टील शेयरों को बेहतर परफॉर्म करने की उम्मीद जताई है.
मॉर्गन स्टैनली ने JSW Steel को ईक्वल-वेट से अपग्रेड कर ओवरवेट रेटिंग दे दी है. कंपनी ने इसका टारगेट प्राइस 1,100 रुपये से बढ़ाकर अब 1,300 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि घरेलू स्टील डिमांड में इजाफा, HRC प्राइस बढ़ने और मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के चलते JSW Steel का प्रदर्शन बेहतर रहेगा.
इसी तरह, टाटा स्टील को भी ओवरवेट रेटिंग दी गई है, जो पहले अंडरवेट थी. इसका टारगेट प्राइस अब 200 रुपये रखा गया है, जो पहले 140 रुपये था.
मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि जेएसडब्लू स्टील में घरेलू बिजनेस का हिस्सा ज्यादा है और यह फ्लैट स्टील सेक्टर में भी मजबूत स्थिति रखता है. साथ ही, सेफगार्ड ड्यूटी के विस्तार का भी विकल्प मौजूद है, जो कंपनी के लिए अतिरिक्त मजबूती का कारण बन सकता है. इसलिए, भले ही शेयर वैल्यूएशन थोड़ी ऊँची हो, लेकिन लंबी अवधि में इसका अच्छा प्रदर्शन संभावित है.
Steel Authority of India Limited (SAIL) को इक्वल-वेट रेटिंग दी गई है, पहले अंडरवेट थी. इसका टारगेट 105 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये किया गया है. Jindal Steel को वैसे ही इक्वल-वेट पर रखा गया है, लेकिन टारगेट प्राइस 950 रुपये से बढ़ाकर 1,150 रुपये कर दिया गया है.
मॉर्गन स्टैनली का अनुमान है कि F2027 और F2028 के लिए स्टील की कीमतें करीब 3% बढ़ेंगी. इस परिस्थिति में, कुछ स्टील शेयर बेहतर परफॉर्म करेंगे, खासकर जेएसडब्लू स्टील और टाटा स्टील.