&format=webp&quality=medium)
M&M Share Price: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने Auto Stock Mahindra & Mahindra (M&M) की रेटिंग को Neutral से अपग्रेड कर Buy कर दिया है. UBS का मानना है कि कंपनी FY26 में इंडस्ट्री वॉल्यूम ग्रोथ को आउटपरफॉर्म करेगी और लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दे सकती है. हालांकि, ब्रोकरेज ने M&M के टारगेट प्राइस को पहले के ₹3,460 से घटाकर ₹3,300 कर दिया है, लेकिन मौजूदा स्तर से यह अभी भी 26.3% की अपसाइड दिखाता है. रेटिंग अपग्रेड आने के बाद शेयर में 4% से ज्यादा की तेजी आई थी और ये 2737 रुपये के आसपास पर चल रहा था. शेयर आज Nifty के Top Gainers में रहा.
UBS के अनुसार, Mahindra & Mahindra FY26 में इंडस्ट्री ग्रोथ से कहीं बेहतर प्रदर्शन करेगी. जहां इंडस्ट्री की ग्रोथ 2% रहने की उम्मीद है, वहीं M&M 9% ग्रोथ दर्ज कर सकती है. कंपनी के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बढ़ते बाजार हिस्सेदारी के चलते यह संभव होगा.
हाल ही में खबरें आई थीं कि टेस्ला जल्द ही भारत में एंट्री कर सकती है, जिससे भारतीय ऑटो सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की आशंका थी. हालांकि, UBS का मानना है कि टेस्ला की एंट्री से M&M को कोई बड़ा खतरा नहीं होगा.
Tesla Model 3 भारतीय बाजार के लिए आकर्षक नहीं मानी जा रही है. Tesla Model Y की कीमत Kia EV6, BYD Seal और Hyundai Ioniq के बराबर होगी, लेकिन इन गाड़ियों की बिक्री 200 यूनिट्स/महीने से भी कम है. इसलिए, टेस्ला का प्रभाव भारतीय SUV बाजार पर सीमित रहेगा और M&M की बाजार हिस्सेदारी प्रभावित होने की संभावना कम है.
हाल के दिनों में M&M के स्टॉक में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) वॉल्यूम को लेकर गिरावट देखी गई थी. UBS के अनुसार, EV SUV के वॉल्यूम भले ही अनुमान से कम हों, लेकिन कंपनी की स्थिति मजबूत बनी हुई है.
Mahindra & Mahindra सिर्फ ऑटोमोबाइल ही नहीं बल्कि फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट में भी मजबूत उपस्थिति रखती है. UBS ने मैनेजमेंट के हवाले से बताया कि Q4 FY25 में इस सेगमेंट की इंडस्ट्री 15% YoY से बढ़ने की उम्मीद है, जिससे M&M को फायदा होगा.
M&M का स्टॉक Maruti Suzuki के 12M Forward EV/EBITDA के मुकाबले 17% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है, जिससे इसका वैल्यूएशन आकर्षक दिखता है. UBS का मानना है कि मौजूदा स्तर पर M&M का Risk-Reward फेवरेबल है और निवेशकों को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
UBS की रिपोर्ट से साफ है कि Mahindra & Mahindra ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ग्रोथ को मात देने की स्थिति में है. टेस्ला की एंट्री से कोई बड़ा जोखिम नहीं दिख रहा, EV बाजार में ओवररिएक्शन के बावजूद कंपनी की स्थिति मजबूत है, और फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट भी ग्रोथ दिखा रहा है. इन सभी पॉइंट्स को देखते हुए, UBS ने M&M को Buy की रेटिंग दी है और इसे एक बेहतर लॉन्ग-टर्म निवेश अवसर बताया है.