&format=webp&quality=medium)
Midcap Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त वॉलेटिलिटी दिखाई दे रही है. टैरिफ की चिंता के चलते बाजार का सेंटीमेंट निगेटिव हो रहा है. मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुए हैं, दिन के अंत में सेंसेक्स 308.47 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,710.25 और निफ्टी 73.20 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,649.55 पर बंद हुआ. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट हुई. बाजार के गिरने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर और टैरिफ लगाए जाने को माना जा रहा है.
हालांकि, बाजार में ऐसे शेयर भी हैं, जिनके टेक्निकल चार्ट पर बढ़िया तेजी के संकेत दिख रहे हैं. ब्रेकआउट दिख रहा है और अब शेयर नई तेजी को तैयार हो रहे हैं. यहां पर कुछ ऐसे ही Midcap Stocks पर सिफारिश आई है.
शॉर्ट टर्म, पोजीशनल और लॉन्ग टर्म के लिए मार्केट एक्सपर्ट मेहुल कोठारी ने निवेशकों के लिए जो आज बेहतरीन Midcap Stocks चुने हैं, उनमें Raymond Realty, Redington, Garden Reach Shipbuilders शामिल हैं. टेक्निकल चार्ट पर ये शेयर दम दिखा रहे हैं, ऐसे में यहां अच्छे मुनाफे के लिए पैसा लगाया जा सकता है.
शॉर्ट टर्म के लिए Raymond Realty में खरीदारी की राय है. शेयर अभी 718 रुपये के आसपास चल रहा है. इसे 715-705 के रेंज में थोड़ा-थोड़ा खरीदकर जोड़ सकते हैं. 665 के स्टॉपलॉस के साथ 800 रुपए का टारगेट प्राइस लेकर चलना है. यानी शेयर 3-6 महीनों में 11% तक का रिटर्न दे सकता है. हाल ही में लिस्ट हुई है कंपनी तो चार्ट पर बहुत ज्यादा डेटा नहीं है लेकिन जो भी है उससे पता चल रहा है कि लिस्टिंग के बाद शेयर में जो करेक्टिव मूव चल रहा था, वो खत्म होने वाला है. 2 घंटों के इंट्राडे चार्ट पर भी RSI में ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है. एक रिवर्सल कन्फॉर्मेशन हो चुका है. वॉल्यूम और प्राइस एक्शन भी बढ़िया है, तो यहां खरीदारी करके चलने की राय है.
पोजीशनल लिहाज से Redington Ltd. में खरीदारी की राय है. शेयर अभी 250-255 के रेंज में चल रहा है, यहीं खरीदारी करने की सलाह है. 250 के नीचे डिप आता है तो यहां से और ऐड कर सकते हैं. 224 का स्टॉपलॉस लगाएंगे. टारगेट प्राइस 300 रुपये का रहेगा. यानी 6 से 9 महीनों में शेयर 17% तक का रिटर्न दे सकता है. 360 के हाई से 100 पॉइंट्स से ज्यादा का इसमें करेक्शन आ चुका है. पिछली रैली को लगभग 50% रीट्रेस कर चुका है. वीकली चार्ट पर रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न भी देखने को मिला है, जोकि संकेत दे रहा है कि इसमें अच्छी तेजी आ सकती है.
लॉन्ग टर्म के लिए शिपिंग स्टॉक Garden Reach Shipbuilders में खरीदारी की राय दी है. शेयर अभी 2650 रुपये के आसपास चल रहा है. इसमें 2300 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना है, 3200 रुपये का टारगेट प्राइस रहेगा. यानी इसमें 20% तक का अपसाइड दिख रहा है. पिछले हफ्ते Mazagon Dock में खरीदारी की राय दी थी, जिसमें मोमेंटम आना शुरू हो चुका है. अब GRSE पर खरीदारी करने की राय है. 2600 के लेवल से शेयर करेक्ट हुआ है. वीकली चार्ट पर रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न बना है. पिछली रैली को ये काउंटर रीट्रेस कर चुका है. डेली RSI के सपोर्ट से घूमा है. ओवरसोल्ड था. वहां पर जो रिवर्सल देखने को मिला है, वहां से लगता है कि आने वाले महीनों में बाउंसबैक आ सकता है. तो यहां खरीदारी करके चल सकते हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)