Midcap IT Stocks: 4 शेयर.. 96% तक कमाई का मौका; ग्लोबल ब्रोकरेज की रिपोर्ट कर देगी खुश!

Midcap IT Stocks: IT सेक्टर इस समय ट्रांजिशन फेज में है. शॉर्ट टर्म में दबाव है, लेकिन लॉन्ग टर्म में ग्रोथ के मजबूत संकेत हैं. 6 मिडकैप शेयरों पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट हैं, जिनमें 4 पर अच्छा अपसाइड दिख रहा है.
Midcap IT Stocks: 4 शेयर.. 96% तक कमाई का मौका; ग्लोबल ब्रोकरेज की रिपोर्ट कर देगी खुश!

मिडकैप आईटी शेयरों पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज की आई अहम रिपोर्ट. (Image: AI-generated)

Midcap IT Stocks: ग्लोबल अनिश्चितता और टेक सेक्टर में चल रही उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउसेज़ ने IT और टेक-आधारित कंपनियों पर अपने नए व्यू सामने रखे हैं. कुछ स्टॉक्स में अपग्रेड देखने को मिला है, तो कुछ में टारगेट कट के बावजूद मजबूत अपसाइड का संकेत दिया गया है. खास बात यह है कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और आउटसोर्सिंग की बढ़ती मांग इस सेक्टर के लिए बड़ा ट्रिगर बनकर उभर रही है.

Info Edge पर Macquarie का बदला रुख?

Macquarie ने Info Edge को Underperform से अपग्रेड करके Neutral कर दिया है और ₹1000 का टारगेट दिया है. इसका मतलब है कि स्टॉक में अब डाउनसाइड का खतरा कम हुआ है, लेकिन फिलहाल बहुत बड़ा अपसाइड भी नहीं दिख रहा, क्योंकि शेयर पहले ही 993 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

eClerx और Firstsource में अभी भी दम?

Nomura ने eClerx और Firstsource Solutions दोनों पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है, हालांकि टारगेट प्राइस में कटौती की गई है. eClerx पर ब्रोकरेज ने ₹2800 से घटाकर ₹2200 कर दिया है, लेकिन 1492 रुपये के मौजूदा भाव से अभी भी 47% अपसाइड दिख रहा है. वहीं, Firstsource पर ₹414 से घटाकर टारगेट ₹330 कर दिया है, जोकि 223 रुपये के CMP से करीब 48% अपसाइड दिखा रहा है. यह दिखाता है कि सेक्टर में शॉर्ट टर्म दबाव है, लेकिन लॉन्ग टर्म ग्रोथ की कहानी अभी भी मजबूत है.

Sagility क्यों बना नया पसंदीदा स्टॉक?

Nomura ने Sagility पर BUY की शुरुआत की है और ₹55 का टारगेट दिया है, जो करीब 37% अपसाइड है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की हेल्थकेयर टेक में मजबूत पकड़ है. AI और आउटसोर्सिंग से ग्रोथ का बड़ा मौका है. ब्रोकरेज ने FY26-28 में 20% EPS CAGR का अनुमान लगाया है. वर्टिकली इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल है. ब्रोकरेज का मानना है कि हेल्थकेयर सेक्टर में लागत दबाव बढ़ने से कंपनियां आउटसोर्सिंग बढ़ा रही हैं, जिसका फायदा Sagility जैसी कंपनियों को मिलेगा.

Mphasis पर CLSA क्यों सतर्क?

CLSA ने Mphasis पर HOLD रेटिंग के साथ ₹2219 का टारगेट दिया है, जो सिर्फ 3% अपसाइड दिखाता है. ब्रोकरेज का कहना है किUS BFSI सेक्टर पर ज्यादा निर्भरता, बिजनेस में डाइवर्सिफिकेशन की कमी, नए डील्स के बावजूद बेस बिजनेस में कमजोरी और ऑपरेटिंग लीवरेज सीमित जैसी कुछ बातें हैं, जो चिंताजनक हैं.

Coforge पर CLSA सुपर बुलिश क्यों?

CLSA ने Coforge पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹2278 का टारगेट दिया है, जो करीब 96% का बड़ा अपसाइड दिखाता है. ब्रोकरेज को कई ग्रोथ ट्रिगर्स दिख रहे हैं. जैसे-

  • AI आधारित सर्विसेज में बड़ा मौका
  • मजबूत ऑर्डर बुक
  • प्रति कर्मचारी राजस्व में बढ़ोतरी
  • बेहतर EBIT मार्जिन

कंपनी का कहना है कि AI सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए नुकसान नहीं बल्कि बड़ा अवसर है, खासकर उन कंपनियों के लिए जिनके पास डोमेन और टेक्निकल एक्सपर्टीज दोनों हैं.

स्टॉक का नामब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)टारगेट प्राइस (₹)संभावित अपसाइड
Info EdgeMacquarieNeutral (Upgrade)99310001%
eClerxNomuraBuy1,492220047%
Firstsource SolutionsNomuraBuy22333048%
SagilityNomuraBuy (Initiate)405537%
MphasisCLSAHold2,13922193%
CoforgeCLSABuy1,162227896%

IT सेक्टर में क्या हैं बड़े ट्रेंड?

1. AI और आउटसोर्सिंग का डबल इंजन: कंपनियां लागत कम करने और एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए आउटसोर्सिंग बढ़ा रही हैं. AI इस ट्रेंड को और तेज कर रहा है.

2. हेल्थकेयर और BFSI फोकस: हेल्थकेयर टेक और BFSI सेगमेंट IT कंपनियों के लिए मुख्य ग्रोथ ड्राइवर बने हुए हैं.

3. वैल्यूएशन आकर्षक लेकिन सावधानी जरूरी: कई स्टॉक्स में टारगेट कट के बावजूद अपसाइड बचा है, जो बताता है कि गिरावट के बाद वैल्यूएशन आकर्षक हो गए हैं.

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

IT सेक्टर इस समय ट्रांजिशन फेज में है. शॉर्ट टर्म में दबाव है, लेकिन लॉन्ग टर्म में ग्रोथ के मजबूत संकेत हैं.

  • AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से सेक्टर को सपोर्ट मिलेगा
  • हेल्थकेयर और आउटसोर्सिंग आधारित कंपनियों में ज्यादा मौके
  • BFSI पर ज्यादा निर्भर कंपनियों में जोखिम
  • गिरावट में चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश का मौका

FAQs

1. IT सेक्टर में अभी निवेश करना सही है?
लॉन्ग टर्म के लिए हां, लेकिन शॉर्ट टर्म वोलैटिलिटी को ध्यान में रखते हुए स्टैगर्ड निवेश बेहतर रहेगा.

2. कौन से IT स्टॉक्स में ज्यादा अपसाइड दिख रहा है?
Coforge, eClerx और Firstsource में ब्रोकरेज के अनुसार अच्छा अपसाइड मौजूद है.

3. Sagility में खास क्या है?
यह हेल्थकेयर टेक और AI आधारित आउटसोर्सिंग में मजबूत पोजिशन रखती है, जिससे ग्रोथ की संभावना ज्यादा है.

4. Mphasis पर सावधानी क्यों?
कंपनी US BFSI सेक्टर पर ज्यादा निर्भर है और बिजनेस में विविधता की कमी है.

5. IT सेक्टर का सबसे बड़ा रिस्क क्या है?
ग्लोबल मंदी, BFSI सेक्टर की कमजोरी और क्लाइंट स्पेंडिंग में कमी सबसे बड़े जोखिम हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6