&format=webp&quality=medium)
Jindal Stainless Share Price Target 2025.
Metal Stocks to BUY: जिंदल ग्रुप की कंपनी Jindal Stainless देश का सबसे बड़ा स्टेनलेस स्टील मैन्युफैक्चरर है. वर्तमान में इसकी सालाना क्षमता 3 मिलियन टन है जिसे अगले दो साल यानी FY27 तक 4.2 मिलियन टन पर पहुंचाने की योजना है. इसके देश और विदेशों में 16 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं. यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने पिछले 3 सालों में 450% से अधिक रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने इस शेयर को कन्विक्शन पिक के तौर पर चुना है और बड़ा टारगेट दिया है. यह शेयर 760 रुपए पर कारोबार कर रहा है.
ICICI डायरेक्ट ने कहा कि कोर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स में स्टेनलेस स्टील की डिमांड बढ़ रही है. पिछले पांच साल यानी FY21-25 के बीच इसकी डिमांड 13% CAGR से बढ़ी है. भारत में पर कैपिटा स्टेनलेस स्टील कंजप्शन 3 KG है जो ग्लोबल ऐवरेज 6 KG का आधा है. ऐसे में ग्रोथ को लेकर बड़ी अपॉर्च्युनिटी है. इंडस्ट्री का मानना है कि FY30 तक सालाना आधार पर स्टेनलेस स्टील की डिमांड 7% CAGR से बढ़ते हुए 6.5 MTPA पर पहुंच जाएगी.
ऑटोमोटिव, प्रोसेस इंडस्ट्रीज में इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है. दूसरी तरफ, इमर्जिंग सेक्टर जैसे ग्रीन हाइड्रोन, न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस से ग्रोथ को एडिशनल सपोर्ट मिल रहा है. इंडस्ट्रीज का मानना है कि FY30 तक सालाना स्टेनलेस स्टील की डिमांड 7% CAGR से बढ़ते हुए 6.5 MTPA पर पहुंच जाएगी. ऐसे में जिंदल स्टेनलेस की 3 MTPA की वर्तमान कैपेसिटी और FY27 तक 1.2 MTPA की एडिशनल कैपेसिटी का बड़ा लाभ मिलेगा. इसके अलावा अगले 15 सालों में फेज मैनर में महाराष्ट्र में 4 MTPA की एडिशनल ग्रीनफील्ड कैपेसिटी एक्सपैंशन का भी प्लान है.

Jindal Stainless का बैलेंसशीट हेल्दी रहा है. Net Debt to EBITDA 1x नीचे रहा है जबकि कंपनी ने 5400 करोड़ का कैपेक्स किया है. 30 जून 2025 के आधार पर कंपनी का नेट डेट 3869 करोड़ और ग्रॉस डेट 5998 करोड़ रुपए है. कंपनी के पास 2128 करोड़ का नेट कैश है. Net Debt/EBITDA 0.8 टाइम्स और Net Debt/Equity 0.2 टाइम्स है. नई कैपेसिटी एक्सपैंशन के कारण हर साल 4000 करोड़ से अधिक का कैशफ्लो जेनरेट होगा जिससे कर्ज को घटाने में मदद मिलेगी. ऐसे में RoCE यानी रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड FY28 तक 17.5% पर पहुंच जाने की उम्मीद है जो FY25 में 14.9% था.
इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने Jindal Stainless के मार्केट लीडरशिप और हेल्दी डिमांड आउटलुक को ध्यान में रखते हुए BUY की रेटिंग दी है और 940 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 760 रुपए पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज का यह टारगेट 12.5x Avg FY27E-28E EV/EBITDA के आधार पर पिक किया गया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 818 रुपए और लो 497 रुपए है.
Jindal Stainless देश की लीडिंग स्टेनलेस स्टील मैन्युफैक्चरर है. इसकी कैपेसिटी 3 MTPA है जिसे FY27 तक 4.2 MTPA पर पहुंचाने की योजना है जिसके लिए 5400 करोड़ रुपए का कैपेक्स किया जाएगा. यह भारत का सबसे बड़ा स्टेनलेस स्टील मैन्युफैक्चरर है. भारत और विदेशों में इसके 16 मैन्युफैक्चरिंग एंड प्रोसेसिंग यूनिट्स हैं. स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, रेलवे में वैगन्स और कोच बनाने में, पाइप्स एंड ट्यूब बनाने में, इन्फ्रास्ट्रक्चर में फ्लाईओवर जैसे निर्माण, इंडस्ट्रियल यूज में ऑयल एंड गैस, वाटर सेक्टर और पावर सेक्टर में इसका इस्तेमाल होता है.
Jindal Stainless का शेयर 760 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जुलाई 2024 में शेयर ने 848 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. इस साल की शुरुआत में शेयर 701 रुपए पर था. अगस्त में इसने 818 रुपए का इस साल का हाई और अप्रैल महीने में 497 रुपए का लो बनाया था. यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने पिछले तीन महीने में 13.5%, छह महीने में 17.5%, इस साल अब तक 9.25%, एक साल में 1.5%, दो साल में 55%, तीन साल में 450% और पांच साल में 1625% का रिटर्न दिया है.
Jindal Stainless का मार्केट कैप 62650 करोड़ रुपए है. प्रमोटर के पास 61.10% हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक के पास 38.89% हिस्सेदारी है. इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास 28% से अधिक हिस्सेदारी है जबकि 208226 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 7.25% हिस्सेदारी है. 40 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास 3% हिस्सेदारी है. FII/DII की हिस्सेदारी जून तिमाही के आधार पर 21.26%/7.09% है जो मार्च तिमाही के आधार पर 21.37%/21.37% थी जबकि दिसंबर 2024 के आधा पर यह हिस्सेदारी 22.16%/6.26% थी.
Q1. Jindal Stainless कंपनी क्या बिजनेस करती है?
Q2. Jindal Stainless की वर्तमान कैपेसिटी कितनी है?
Q3. भारत में स्टेनलेस स्टील को लेकर डिमांड आउटलुक कैसा है?
Q4. निवेश के लिहाज से Jindal Stainless शेयर कैसा है?
Q5. Jindal Stainless शेयर के लिए टारगेट प्राइस क्या है?
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
