&format=webp&quality=medium)
Metal Stocks: भारतीय शेयर बाजार में मेटल स्टॉक्स लगातार तेजी पकड़ रहे हैं. बुधवार, 3 सितंबर को निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2.7% उछलकर 9,637.75 तक पहुंच गया, जो दो महीने का ऊंचा स्तर है. इस तेजी के पीछे घरेलू और ग्लोबल दोनों फैक्टर्स काम कर रहे हैं.
पिछले तीन सेशंस से मेटल्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. बुधवार को इंडेक्स के 15 में से 14 शेयर हरे निशान में थे. इसमें सबसे बड़ी बढ़त टाटा स्टील ने दिखाई, जो 6% से ज्यादा चढ़ा. इसके अलावा जिंदल स्टील 4% से ज्यादा, SAIL और हिंदुस्तान कॉपर करीब 4% ऊपर रहे. JSW स्टील और वेलस्पन कॉर्प में भी मजबूत तेजी देखने को मिली.
सिर्फ बेस मेटल्स ही नहीं, प्रेशियस मेटल्स ने भी कमाल दिखाया है. सोना इस हफ्ते पहली बार ₹1,06,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में $3616 पर नया ऑल-टाइम हाई बनाया. इस साल अब तक सोने में 36% की तेजी आ चुकी है. वहीं चांदी 14 साल की ऊंचाई पर पहुंच गई है और $42 के पास कारोबार कर रही है. MCX पर चांदी का भाव पहली बार ₹1,25,000 प्रति किलो के ऊपर निकल गया. चांदी इस साल 42% चढ़ चुकी है.
कॉपर की कीमतें भी तेजी से भागी हैं. LME पर कॉपर $10,000 के करीब है, जो दो महीने की ऊंचाई है. इस साल कॉपर लगभग 14% चढ़ चुका है. वहीं जिंक भी छह हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच चुका है.
इस रैली के पीछे कई अहम वजहें हैं.
ब्रोकरेज हाउस CLSA का मानना है कि चीन द्वारा उत्पादन में कटौती भारतीय स्टील मिल्स के लिए पॉजिटिव होगी और उनकी प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ेगी. उनकी रिपोर्ट में जिंदल स्टील एंड पावर (JSPL) को टॉप पिक बताया गया है, जबकि एल्युमिनियम सेगमेंट में हिंडाल्को और वेदांता पसंदीदा स्टॉक्स हैं.
इस साल अब तक मेटल स्टॉक्स ने बेहतरीन रिटर्न दिया है. हिंडाल्को 24%, टाटा स्टील 21%, JSW स्टील 20% और SAIL 14% ऊपर चढ़ चुके हैं.