&format=webp&quality=medium)
Metal Stock to BUY: मेटल सेक्टर की कंपनी श्याम मेटलिक्स ने दिसंबर के लिए जो बिजनेस अपडेट जारी किया उसमें वॉल्यूम रोबूस्ट है. रेबार शिपमेंट ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, हालांकि पैलेट सेल्स में गिरावट दर्ज की गई. मित्तल कॉर्प स्टेनलेस स्टील प्लांट रैम्प-अप कर रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि रेबार सेल्स बढ़ने से रेवेन्यू को मजबूती मिलेगी. इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए इस स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस को बढ़ाया गया है. यह शेयर इस हफ्ते 683 रुपए (Shyam Metalics Share Price) के स्तर पर बंद हुआ.
ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने श्याम मेटलिक्स के लिए शेयर प्राइस को 690 रुपए से बढ़ाकर 780 रुपए कर दिया है. इस हफ्ते यह शेयर 683 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. ऐसे में टारगेट प्राइस करीब 15 फीसदी ज्यादा है. इस हफ्ते इस स्टॉक में 4.5 फीसदी और एक महीने में 33 फीसदी का उछाल आया है.
टारगेट बढ़ाने को लेकर ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर में रेबार सेल्स वॉल्यूम में 18.8% का सालाना ग्रोथ दर्ज किया गया. Q3 में सेल्स वॉल्यूम में 7% का सालाना और 14% का तिमाही ग्रोथ अपने पीयर्स के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है. स्पॉन्ज आयरन सेल्स में सालाना आधार पर 3 गुना उछाल दर्ज किया गया. हाल ही में एक प्लांट को कमीशन किया गया है जिसका फायदा मिलेगा.
श्याम मेटलिक्स का शेयर 683 रुपए पर बंद हुआ. शुक्रवार को इसने इंट्राडे में 690 रुपए का नया 52 वीक हाई बनाया जो इसका ऑल टाइम हाई भी है. एक हफ्ते में इस स्टॉक में 4.5 फीसदी, एक महीने में 33 फीसदी, तीन महीने में 48 फीसदी और एक साल में 127 फीसदी का उछाल आया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)