MCX के शेयरों में 11% की भारी गिरावट, Q3 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने कहा- 38% गिरेगा भाव!

MCX Share Price: MCX ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे घोषित किए, जो बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे. आज शेयर की कीमत में 10% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.
MCX के शेयरों में 11% की भारी गिरावट, Q3 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने कहा- 38% गिरेगा भाव!

MCX Share Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली. शेयर की कीमत में 10% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. शेयर 6,017 के पिछले क्लोजिंग भाव के मुकाबले 11 प्रतिशत गिरकर 5,333 रुपये के भाव पर पहुंच गया था. यह गिरावट कंपनी के Q3FY25 के कमजोर नतीजों और मॉर्गन स्टैनली की नेगेटिव रेटिंग के बाद आई है.

MCX Q3FY25 Results

MCX ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे घोषित किए, जो बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे.

Add Zee Business as a Preferred Source

Revenue: ₹301.3 करोड़ (पिछले वर्ष ₹191.5 करोड़)
हालांकि 57.4% की वृद्धि हुई, लेकिन यह अनुमानित ₹318 करोड़ से कम रही.
EBITDA: ₹193.2 करोड़ (पिछले वर्ष ₹19.7 करोड़ का घाटा)
लेकिन यह भी अनुमानित ₹203.6 करोड़ से कम रहा.
PAT: ₹160.04 करोड़ (पिछले वर्ष ₹5.35 करोड़ का घाटा)
यह भी ₹172 करोड़ के अनुमान से कम रहा.

Morgan Stanley on MCX

मॉर्गन स्टैनली ने MCX पर "Underweight" रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹3715 तय किया है, जो CMP ₹6026 से 38% नीचे है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के कोर EBITDA में सुधार तो हुआ, लेकिन SGF (Settlement Guarantee Fund) में अधिक योगदान के कारण PAT अनुमानों से चूक गया.

हाल के महीनों में औसत दैनिक राजस्व (ADR) में स्थिरता और गिरावट दर्ज की गई है. यदि यह जारी रहता है, तो राजस्व और आय अनुमानों में बड़ी कटौती हो सकती है. मॉर्गन स्टैनली ने MCX के वर्तमान वैल्यूएशन को "Stretched" बताया और रेवेन्यू की स्टेबिलिटी पर संदेह जताया है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6