&format=webp&quality=medium)
Mazagon Dock Shipbuilders Share Price Target 2025.
Mazagon Dock Shipbuilders: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स देश की लीडिंग डिफेंस कंपनी है जो सबमरीन्स और शिप्स दोनों बनाती है. इसे नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है. Q2 में कंपनी के रेवन्यू में गिरावट दर्ज की गई लेकिन प्रॉफिटैबिलिटी और मार्जिन्स में सुधार आया. नतीजन, ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में खरीद की सलाह को मेंटेन किया है और करीब 40% अपसाइड का टारगेट दिया है. खबर लिखे जाने के समय यह शेयर 2750 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंसोलिडेटेड आधार पर Q2 में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 12% ग्रोथ के साथ 2929 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 2757 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 54% उछाल के साथ 965 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 768 करोड़ रुपए था. नेट प्रॉफिट 65% ग्रोथ के साथ 934 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 740 करोड़ रुपए था. Q2 में ऑपरेटिंग मार्जिन 23% रहा जो Q1 में 9% और एक साल पहले 18% था. 30 सितंबर 2025 के आधार पर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का ऑर्डर बुक 27145 करोड़ रुपए का है.

पहली छमाही (H1FY26) में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो कंसोलिडेटेड आधार पर H1FY25 के मुकाबले रेवेन्यू 9% ग्रोथ के साथ 5555 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA -6% की गिरावट के साथ 1591 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट -6% की गिरावट के साथ 1202 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग मार्जिन 21% से घटकर 16% रहा.
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने इस नवरत्न डिफेंस कंपनी के शेयर के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 3858 रुपए पर मेंटेन किया है. यह टारगेट 44x 1HFY28 कोर अर्निंग मल्टीपल आधारित है. यह शेयर 2750 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में यह टारगेट करीब 40% अधिक है.
Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर ने मई के महीने में BSE पर 3778 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. अपने हाई से यह करीब 28% नीचे 2750 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा है. 1 जनवरी 2025 को शेयर का भाव 2230 रुपए था और इस साल इसने 1918 रुपए का लो फरवरी महीने में बनाया था. इस साल नेट आधार पर शेयर ने 22% रिटर्न दिया है. एक साल का रिटर्न 37%, दो साल का रिटर्न 170% और पिछले तीन सालों का रिटर्न 760% है. अक्टूबर 2020 में 145 रुपए के भाव पर इस कंपनी का आईपीओ आया था.
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ऑर्डर पाइपलाइन रोबस्ट नजर आ रहा है. हालांकि, FY26-27 के दौरान रेवेन्यू ग्रोथ सॉफ्ट रहने की संभावना है, लेकिन आगामी सालों का ग्रोथ दमदार रहेगा. सबमरीन्स बिल्डिंग को लेकर कंपनी को हाई एंट्री बैरियर का लाभ मिलता है और सरकार का फोकस भी शिपबिल्डिंग पर है.नियर टर्म में कंपनी 3 एडिशनल कलावरी क्लास सबमरीन्स का ऑर्डर मिलने की उम्मीद कर रहा है.
ऐसे में लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी इंटैक्ट है.
Q1. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का Q2FY26 प्रदर्शन कैसा रहा?
Q2 में कंपनी का रेवेन्यू 12% बढ़कर ₹2929 करोड़ रहा और नेट प्रॉफिट 65% उछलकर ₹934 करोड़ पहुंचा.
Q2. कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन कितना रहा?
Q2FY26 में ऑपरेटिंग मार्जिन 23% रहा, जो Q1 के 9% और Q2FY25 के 18% से बेहतर है.
Q3. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स की ऑर्डर बुक कितनी है?
30 सितंबर 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹27,145 करोड़ की है.
Q4. ब्रोकरेज का इस शेयर पर क्या व्यू है?
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने BUY रेटिंग मेंटेन की है और ₹3,858 का टारगेट दिया है.
Q5. शेयर ने निवेशकों को कैसा रिटर्न दिया है?
पिछले तीन सालों में शेयर ने 760% का रिटर्न दिया है और अभी अपने हाई से लगभग 28% नीचे ट्रेड कर रहा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
