&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजार इन दिनों जोरदार एक्शन में है. मिडकैप इंडेक्स ने नया ऑलटाइम हाई बनाया है. ऐसा ही एक मिडकैप स्टॉक है, जो इन दिनों फोकस में है. सरकारी क्षेत्र के इस शेयर का नाम मझगांव डॉकयार्ड है. यह PSU स्टॉक लगातार 6 दिनों से हरे निशान में ट्रेड कर रहा है. अब इसे लेकर ज़ी बिजनेस के पास एक एक्सक्लूसिव खबर हाथ लगी है, जोकि शेयर के लिए पॉजिटिव है. शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट भी बुलिश हैं.
शिपबिल्डिंग कारोबार से जुड़ी इस सरकारी कंपनी को 3 सबमरीन के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. ज़ी बिजनेस के सूत्रों के मुताबिक मझगांव डॉक को 3 और सबमरीन के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. डिफेंस एक्वाजिशन काउंसिल यानी DAC की अगली बैठक में इसे मंजूरी भी मिल सकती है. बता दें कि DAC की अगली बैठक 1 से 2 महीनों में होने वाली है.
सूत्रों के मुताबिक 3 सबमरीन की कीमत करीब 32,000 करोड़ रुपए हो सकती है. मझगांव डॉक ने प्रोजेक्ट 75 के तहत 5 सबमरीन का निर्माण किया है. मझगांव डॉक की पिछली 5 सबमरीन की लागत करीब 53,000 करोड़ रुपए थी. इसके चलते शेयर मे आज भी जोरदार एक्शन देखने को मिला. शेयर 26 मई से लगातार हरे निशान में ट्रेड कर रहा है.
शेयरखान के जय ठक्कर ने कहा कि PSU स्टॉक की रैली जारी रहने वाली है. इसलिए शेयर पर खरीदारी की राय है. अगले 1-3 महीने के लिए शेयर पर 736 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की राय है. इसके लिए 1000 और 1120 रुपए का टारगेट है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें