&format=webp&quality=medium)
Mastek Share Price: मिडकैप आईटी कंपनी Mastek के शेयरों में सोमवार, 13 जुलाई को इंट्राडे ट्रेडिंग में 13% की जोरदार तेजी देखने को मिली और शेयर 2504 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. पिछले सेशन में ये 2491 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. ये उछाल कंपनी के Q1FY26 के दमदार नतीजों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड डील्स में मजबूत मोमेंटम की वजह से आया. कंपनी ने प्रॉफिट, रेवेन्यू और ऑपरेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिसने निवेशकों में खरीदारी का जोश दिखा.
मास्टेक के राजस्व (Revenue) में ₹914.7 करोड़, 12.5% की सालाना बढ़त रही. ऑपरेटिंग EBITDA में Y-o-Y 10.8% की वृद्धि रही. शुद्ध मुनाफा (Net Profit) में ₹92.1 करोड़, 28.7% की Y-o-Y ग्रोथ रही. 12 महीने की ऑर्डर बैकलॉग ₹1,636.3 करोड़, 8.3% Y-o-Y ग्रोथ पर रही. इस तिमाही में 12 नए ग्राहक जुड़े.
Mastek ने Q1FY26 में 10 से अधिक AI डील्स फाइनल की हैं, जो बताता है कि कंपनी की AI पेशकश को ग्राहकों से बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कंपनी के मुताबिक, AI सर्विसेज अब उसके मुख्य ग्रोथ ड्राइवरों में शामिल हो चुकी हैं.
इस तिमाही में UK और यूरोप से बड़ी डील्स हासिल हुई हैं. खासतौर पर, हेल्थकेयर और सरकारी सेवाओं के क्षेत्र से ऑर्डर्स में अच्छी तेजी दिखी. UK की सेंट्रल गवर्नमेंट एजेंसी के लिए नेशनल बायोमेट्रिक प्लेटफॉर्म को मैनेज और अपग्रेड करने का एक साल का एक्सटेंशन मिला है. UK बेस्ड हेल्थ अथॉरिटी के लिए CRM Dynamics components तैयार करने का काम मिला है, जो उनके नए रेगुलेटरी प्लेटफॉर्म का हिस्सा होगा. इसके अलावा एक UK सेंट्रल बैंकिंग इंस्टिट्यूशन के साथ भी रणनीतिक जुड़ाव हुआ है.
कंपनी की डील जीतने की रफ्तार मजबूत बनी हुई है. 12 नए क्लाइंट्स और 8.3% बढ़ी ऑर्डर बैकलॉग यह संकेत देती है कि आने वाले क्वार्टर में भी ग्रोथ बरकरार रह सकती है. नतीजों और मजबूत गाइडेंस के बाद निवेशकों का भरोसा कंपनी पर बढ़ा है. न केवल नतीजे अनुमान से बेहतर रहे, बल्कि AI और इंटरनेशनल मार्केट्स से जुड़ी डील्स ने Mastek को एक हाई ग्रोथ आईटी प्ले के तौर पर पेश किया है.
Mastek ने Q1FY26 में हर मोर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है- चाहे वह मुनाफा हो, रेवेन्यू, ऑपरेशनल एफिशिएंसी या क्लाइंट ऐडिशन. खास बात यह है कि कंपनी की AI आधारित रणनीति और UK-यूरोप में गवर्नमेंट प्रोजेक्ट्स में मौजूदगी उसे मिडकैप आईटी सेगमेंट में अलग पहचान दिला रही है. आने वाले समय में, अगर यह ट्रेंड जारी रहता है, तो Mastek के स्टॉक्स में और मजबूती देखी जा सकती है.