Maruti के शेयर में आगे बनेगा पैसा! दमदार Q2 के बाद 2% उछला स्‍टॉक, Buy की सलाह; क्‍या है अगला टारगेट

Maruti Suzuki Share Price: Q2 अर्निंग्‍स को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेस मारुति सुजुकी के स्‍टॉक्‍स पर अपनी इन्‍वेस्‍टमेंट स्‍ट्रैटजी जारी की है. ज्‍यादातर ब्रोकरेज की शेयर में खरीदारी की सलाह है.
Maruti के शेयर में आगे बनेगा पैसा! दमदार Q2 के बाद 2% उछला स्‍टॉक, Buy की सलाह; क्‍या है अगला टारगेट

(Image: Reuters) 

Maruti Suzuki Share Price: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) के दूसरी तिमाही (Q2FY23) के नतीजे दमदार रहे हैं. कंपनी का जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में मुनाफा 4 गुना बढ़ा है. यह कंपनी का किसी भी तिमाही में सर्वाधिक मुनाफा है. तिमाही आधार पर कंपनी का सेल्‍स वॉल्‍यूम 36 फीसदी बढ़ा है. नतीजों के बाद सोमवार (31 अक्‍टूबर) को मारुति सुजुकी के शेयर में तगड़ा उछाल देखने को मिला. शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में शेयर में 2 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी है. Q2 अर्निंग्‍स को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेस मारुति सुजुकी के स्‍टॉक्‍स पर अपनी इन्‍वेस्‍टमेंट स्‍ट्रैटजी जारी की है. ज्‍यादातर ब्रोकरेज की शेयर में खरीदारी की सलाह है. उनका मानना है कि कंपनी की बुकिंग्‍स मजबूत है. सितंबर तिमाही में दमदार मुनाफा हुआ है. SUV सेगमेंट में कंपनी में दमदार कमबैक किया है. इस साल अब तक स्‍टॉक में 29 फीसदी की तेजी है.

Maruti Suzuki: क्‍या हैं ब्रोकरेज की राय

ग्‍लोबल ब्रोकरेज UBS ने मारुति सुजुकी पर खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 12,000 रुपये रखा है. ब्रोकरेज का कहना है कि मारुति के सितंबर तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं. लॉन्‍च के खर्चों के बावजूद मार्जिन्‍स उम्‍मीद के मुताबिक रहा. SUV सेगमेंट दमदार वापसी से प्रॉफिटैबिलिटी में इजाफा होगा. कंपनी के पास ग्रैंड विटारा और ब्रेजा के दमदार ऑर्डर हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Citi ने मारुति सुजुकी पर खरीदारी की सलाह दी है. टारगेट प्राइस 10,300 से बढ़ाकर 12,500 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि दूसरी तिमाही में मार्जिन उम्‍मीद से बेहतर रहा है. कंपनी ने FY23-25 के लिए वॉल्‍यूम अनुमान 3 फीसदी, EBITDA अनुमान 6 फीसदी और EBIT का आकलन 7-8 फीसदी बढ़ाया है. दमदार ऑर्डरबुक के चले वॉल्‍यूम आउटलुक पॉजिटिव है.

Goldman Sachs ने मारुति सुजुकी पर खरीदारी की सलाह दीह है. टारगेट 10,600 से बढ़ाकर 11,250 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. SUV सेगमेंट को बूस्‍ट देने के लिए कैपेसिटी मे इजाफा किया है. नए SUV लॉन्‍चेंज के साथ कंपनी स्‍पोर्ट सेगमेंट में पैठ बना रही है. Jefferies ने मारुति के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. टारगेट 11,250 से बढ़ाकर 12,000 रुपये किया है. HSBC ने मारुति सुजुकी पर खरीदारी की सलाह दी है. टारगेट 10,100 से बढ़ाकर 11,000 कर किया है.

CLSA ने मारुति सुजुकी पर 7597 रुपये के टारगेट के साथ बिकवाली की सलाह बरकरार रखी है. Morgan Stanley ने 9839 के टारगेट के साथ मारुति पर ओवरवेट की राय दी है. मारुति सुजुकी के शेयर पर JP Morgan और नोमुरा ने न्‍यूट्रल की रेटिंग दी है. जेपी मॉर्गन ने टारगेट 8400 से बढ़ाकर 8700 किया है. जबकि नोमुरा ने 8970 क टारगेट दिया है.
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 11,250 रुपये के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है. नुवामा वेल्‍थ ने मारुति के स्‍टॉक पर 11,191 के टारगेट साथ खरीदारी की राय दी है.

Maruti Suzuki: कैसे रहे Q2 नतीजे

मारुति सुजुकी इंडिया का जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के दौरान नेट प्रॉफिट 4 गुना बढ़कर 2,061.5 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 475.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. तिमाही में कंपनी का सेल्‍स वॉल्‍यूम 36 फीसदी बढ़कर 517,395 यूनिट हो गया. सितंबर 2022 तिमाही में कंपनी का सालाना आधार पर रेवेन्‍यू 46 फीसदी बढ़कर 29,931 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 509 बेसिस प्‍वाइंट बढ़कर 9.25 फीसदी हो गया.

मारुति के शेयर पर Citi ने सबसे ज्‍यादा 12,500 का टारगेट दिया है. 28 अक्‍टूबर 2022 को शेयर का भाव 9493 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से आगे स्‍टॉक में करीब 32 फीसदी का तगड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. इस साल अबतक शेयर में करीब 29 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है. वहीं, बीते 10 दिन में शेयर 10 फीसदी से ज्‍यादा उछला है.


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6