&format=webp&quality=medium)
Maruti Suzuki Q1 Results: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी Maruti Suzuki ने FY 2025-26 की पहली तिमाही के लिए नतीजे पेश कर दिए हैं. इस तिमाही में कंपनी को घरेलू बाजार में सुस्त डिमांड का सामना करना पड़ा. हालांकि, एक्सपोर्ट से ग्रोथ को सपोर्ट मिली है. आय और मुनाफे दोनों में ही बढ़त है.
इस तिमाही में Maruti Suzuki India Ltd ने कुल 5.28 लाख वाहनों की बिक्री की. हालांकि घरेलू बाजार में डिमांड सुस्त रही और डोमेस्टिक सेल्स में 4.5% की गिरावट दर्ज हुई, कंपनी को एक्सपोर्ट्स में 37.4% की दमदार ग्रोथ से राहत मिली, जिससे कुल बिक्री में 1.1% सालाना ग्रोथ रही. घरेलू वाहन उद्योग में डिमांड कमजोर रही, लेकिन एक्सपोर्ट ग्रोथ ने प्रदर्शन को संतुलित किया. कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा दोनों बढ़े, लेकिन ग्रोथ की रफ्तार सीमित रही. आने वाले समय में एक्सपोर्ट ऑर्डर्स और फेस्टिव सीजन की डिमांड पर नजर रहेगी.
मैन्युफैक्चरिंग और एडमिनिस्ट्रेटिव खर्चों में कमी आई. कंपनी ने विज्ञापन पर कम खर्च किया. नॉन-ऑपरेटिंग इनकम में बढ़ोतरी हुई है. लेकिन ऑपरेटिंग लेवरेज का असर कमजोर रहा. कमोडिटी प्राइसेज़ और विदेशी मुद्रा में नुकसान हुआ है और कर्मचारी खर्चों में बढ़ोतरी हुई है.
डोमेस्टिक मार्केट: बिक्री 4.5% घटी, कुल 4,30,889 यूनिट्स की बिक्री हुई. यह कुल बिक्री का 81.6% है.
एक्सपोर्ट मार्केट: बिक्री में 37.4% की जबरदस्त बढ़त, कुल 96,972 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए गए। यह कुल बिक्री का 18.4% रहा।
कुल बिक्री: 5,27,861 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 1.1% की ग्रोथ है.