बाजार खुलते ही ट्रेंड करने लगे ये 5 शेयर, BHEL ने तो हिट किया 52-वीक हाई; डिफेंस स्टॉक 5% उछला

Trending Stocks: आज कुछ स्टॉक्स में तेज़ी के दम पर निवेशकों की नजर बनी हुई है, जबकि कुछ शेयर खबरों और नतीजों के चलते ट्रेंड कर रहे हैं. बैंकिंग, डिफेंस और PSU सेक्टर के शेयर खास तौर पर फोकस में हैं.
बाजार खुलते ही ट्रेंड करने लगे ये 5 शेयर, BHEL ने तो हिट किया 52-वीक हाई; डिफेंस स्टॉक 5% उछला

सोमवार को सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले ये 5 शेयर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Trending Stocks: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलने के साथ ही चुनिंदा शेयरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. कुछ स्टॉक्स में तेज़ी के दम पर निवेशकों की नजर बनी हुई है, जबकि कुछ शेयर खबरों और नतीजों के चलते ट्रेंड कर रहे हैं. बैंकिंग, डिफेंस और PSU सेक्टर के शेयर खास तौर पर फोकस में हैं, जहां खबरों और मजबूत ट्रिगर्स के चलते मूवमेंट देखने को मिल रहा है.

Yes Bank Share price

Yes Bank का शेयर भी ट्रेंड कर रहा है. हालांकि, शेयर 0.4% गिरकर 20.11 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. कंपनी ने इस तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है और मैनेजमेंट की कमेंट्री भी पॉजिटिव रही है. NII में 16% और मुनाफे में 44% की तेज़ बढ़त दर्ज हुई है. इसके साथ ही GNPA 1.3% और NNPA 0.2% पर आना एसेट क्वालिटी में सुधार का संकेत देता है. प्रोविजन में 41% की गिरावट भी राहत देने वाली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Reliance Industries Share Price

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.59% की गिरावट के साथ 1357 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी ने जानकारी दी है कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 24 अप्रैल 2026 को बैठक करेगा, जिसमें 31 मार्च 2026 को स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड ऑडिटेड नतीजों पर विचार कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी. इसके साथ ही बोर्ड इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इक्विटी शेयरधारकों को डिविडेंड देने की सिफारिश पर भी विचार कर सकता है, जिस पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.

ICICI Bank Share Price

ICICI Bank का शेयर 1.60% की तेजी के साथ 1369 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी ने ICICI Bank ने भी दमदार नतीजे पेश किए हैं, खासतौर पर कई तिमाहियों बाद लोन ग्रोथ में मजबूती देखने को मिली है. NII और PAT दोनों में करीब 8.4% की बढ़त दर्ज हुई है, जबकि प्रोविजन में 89% की बड़ी गिरावट आई है. एसेट क्वालिटी भी सुधरी है, GNPA 1.4% और NNPA 0.3% पर आया है.

हालांकि, स्टॉक में पहले से आई तेजी के चलते ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है. ऐसे में रणनीति यह है कि जल्दबाजी में ऊंचे स्तरों पर खरीदारी से बचें. 1332 का स्तर मजबूत सपोर्ट है, जबकि 1368, 1378 और 1385 के स्तरों पर रुकावट आ सकती है.

LIVE TV:

Apollo Micro Systems Share Price

Apollo Micro Systems का शेयर आज 5% की तेजी के साथ 298 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. 1 हफ्ते में शेयर 27% चढ़ चुका है. इस डिफेंस स्टॉक में जोरदार तेजी दर्ज हो रही है. शुक्रवार को केंद्र सरकार से मिसाइल, टॉरपीडो और अन्य घातक हथियार बनाने का लाइसेंस मिलने की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में 18 फीसदी से ज्यादा की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई थी. कंपनी को यह लाइसेंस वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के DPIIT (Department for Promotion of Industry and Internal Trade) द्वारा प्रदान किया गया है. यह लाइसेंस 10 अप्रैल 2026 को जारी हुआ और लाइफटाइम वैलिड है.

BHEL Share Price

BHEL के शेयर में भी तेजी देखने को मिल रही है. शेयर सोमवार को 3% से ज्यादा चढ़कर 328 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था, यानी इसने अपना नया 52-वीक हाई छू लिया है. कंपनी ने पिछले शुक्रवार बाजार बंद होने के बाद पूरे वित्त वर्ष का बिजनेस अपडेट जारी किया. कंपनी का कुल टर्नओवर वित्त वर्ष में बढ़कर 32,350 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 18% की वृद्धि को दर्शाता है.

हालांकि, ऑर्डर इनफ्लो के मोर्चे पर कुछ कमजोरी देखने को मिली. पूरे साल के लिए कंपनी के कुल ऑर्डर इनफ्लो 75,000 करोड़ रुपये रहे, जो पिछले साल के 92,535 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 19% कम हैं.सेगमेंट के लिहाज से देखें तो पावर सेक्टर में ऑर्डर इनफ्लो 27.5% घटकर 59,000 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि इंडस्ट्रियल सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला, जहां ऑर्डर 45% बढ़कर 16,000 करोड़ रुपये हो गए.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 आज बाजार खुलते ही किन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल दिखी?

आज BHEL, Apollo Micro Systems और ICICI Bank जैसे शेयरों में तेज़ी देखने को मिली, जबकि Reliance Industries और Yes Bank भी खबरों के चलते फोकस में रहे.

Q2 Apollo Micro Systems में तेजी की वजह क्या है?

कंपनी को डिफेंस सेक्टर में मिसाइल और हथियार बनाने का लाइसेंस मिलने की खबर के बाद शेयर में तेज़ी आई है.

Q3 BHEL के शेयर क्यों चढ़े?

कंपनी के बिजनेस अपडेट में टर्नओवर ग्रोथ मजबूत रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर 52-वीक हाई के करीब पहुंच गया.

Q4 ICICI Bank में क्या रणनीति रखें?

मजबूत नतीजों के बावजूद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आ सकती है, इसलिए लेवल्स का ध्यान रखते हुए निवेश करना चाहिए.

Q5 Reliance Industries और Yes Bank में क्या ट्रिगर हैं?

Reliance Industries में आने वाले नतीजों और संभावित डिविडेंड पर नजर है, जबकि Yes Bank में अच्छे नतीजों और सुधारती एसेट क्वालिटी के चलते स्टॉक चर्चा में है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6