Stock Crash: SEBI का बड़ा एक्शन, इस कंपनी के टॉप अधिकारियों पर लगा 2 साल का बैन, 16% टूट गया शेयर

Man Industries Share Price: सेबी ने कंपनी के चेयरमैन रमेश मानसुखानी, मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल मानसुखानी और पूर्व सीएफओ अशोक गुप्ता पर फंड डायवर्जन के आरोपों को लेकर शेयर बाजार से दो साल का बैन लगा दिया है. इसके साथ ही कंपनी और इन अधिकारियों पर ₹25-25 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है.
Stock Crash: SEBI का बड़ा एक्शन, इस कंपनी के टॉप अधिकारियों पर लगा 2 साल का बैन, 16% टूट गया शेयर

Man Industries Share Price: मार्केट रेगुलेटर SEBI ने पाइप्स और स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Man Industries (India) Ltd. पर बड़ी कार्रवाई की है. सेबी ने कंपनी के चेयरमैन रमेश मानसुखानी, मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल मानसुखानी और पूर्व सीएफओ अशोक गुप्ता पर फंड डायवर्जन के आरोपों को लेकर शेयर बाजार से दो साल का बैन लगा दिया है. इसके साथ ही कंपनी और इन अधिकारियों पर ₹25-25 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है.

सेबी की जांच में क्या निकला?

2015 से 2021 के बीच कंपनी ने अपनी यूनिट Merino Shelters को फाइनेंशियल अकाउंट्स में शामिल नहीं किया. कंपनी ने रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शंस को गलत तरीके से दिखाया. फंड्स की राउंड-ट्रिपिंग कर कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर दिखाने की कोशिश की.

शेयर में बड़ी गिरावट

सेबी के इस आदेश का असर मंगलवार को बाजार में साफ दिखा. Man Industries का शेयर 16% टूटकर ₹341.1 तक आ गया, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस ₹406 था. पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 11.4% गिर चुका है.

कंपनी ने क्या दी सफाई?

कंपनी की ओर से कहा गया है कि सेबी का आदेश उसके चल रहे बिज़नेस या फाइनेंशियल्स पर असर नहीं डालेगा. कंपनी का ऑर्डर बुक फिलहाल ₹4,700 करोड़ का है, जिसे मजबूत माना जा रहा है.

यह मामला एक बार फिर यह दिखाता है कि कॉरपोरेट गवर्नेंस और पारदर्शिता की कमी निवेशकों के भरोसे को हिला सकती है. हालांकि कंपनी कह रही है कि इसका कामकाज प्रभावित नहीं होगा, लेकिन शॉर्ट टर्म में स्टॉक पर दबाव रह सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6