Maharatna PSU Stock में आ सकती है बड़ी तेजी, कैबिनेट बैठक में मिल सकता है गुड न्यूज

Maharatna PSU Stocks to BUY: हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी HPCL ने 7 अगस्त को जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया जो अच्छा रहा. आज कैबिनेट की बैठक में LPG सब्सिडी रिकवरी का ऐलान हो सकता है. शेयर में एक्शन है और ब्रोकरेज स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहा है.
Maharatna PSU Stock में आ सकती है बड़ी तेजी, कैबिनेट बैठक में मिल सकता है गुड न्यूज

Maharatna PSU Stocks to BUY.

Maharatna PSU Stocks to BUY: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी HPCL ने 7 अगस्त को जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया. कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 1128% का ग्रोथ दर्ज किया गया. रिफाइनरी ग्रोथ 15.6% रहा जबकि ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 3.08 डॉलर प्रति बैरल रहा. आज मोदी कैबिनेट की अहम बैठक भी है जिसमें माना जा रहा है कि LPG पर नुकसान की भरपाई का ऐलान किया जा सकता है. जी बिजनेस की एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट में 32000-35000 करोड़ के फंड को मंजूरी संभव है. नतीजन शेयर में तेजी है और यह सवा दो फीसदी की तेजी के साथ 415 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है.

HPCL Share Price Target

Q1 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज ने HPCL के शेयर पर भरोसा जताया है. मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट 516 रुपए का दिया है. हालांकि, Jefferies ने अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है लेकिन टारगेट प्राइस को 315 रुपए से बढ़ाकर 360 रुपए कर दिया है. यह शेयर सवा दो फीसदी की तेजी के साथ 415 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. इस शेयर ने साल 2025 में 455 रुपए का हाई और 287 रुपए का लो बनाया है.

Jefferies ने क्या कहा?

  • Jefferies ने कहा कि HPCL का आउटलुक कमजोर नजर आ रहा है. मार्जिन्स उसके अनुमान से कमजोर रहे.
  • रिफाइनिंग बिजनेस की प्रॉफिटैबिलिटी पर दबाव है जो आउटलुक को कमजोर करता है.
  • रूस से आयात होने वाले क्रूड इंपोर्ट को लेकर चैलेंज बढ़ रहा है. इसका असर दिख सकता है.
  • सरकार ने अभी तक LPG कंपेनसेशन को लेकर फैसला नहीं किया है.

Morgan Stanley ने क्या कहा?

  • मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि अनुमान से बेहतर जून तिमाही का प्रदर्शन रहा.
  • अगर HPCL को क्रूड के लिए रूस पर निर्भरता घटानी भी होगी तो भी आउटलुक मजबूत है.

कैबिनेट बैठक में LPG रिकवरी का ऐलान संभव

जी बिजनेस की खबर के मुताबिक, कैबिनेट की बैठक में LPG अंडर रिकवरी पर विचार किया जा सकता है. संभव है कि इसके लिए सरकार 32000-35000 करोड़ रुपए का ऐलान करे. अगर ऐसा होता है तो पिछले काफी लंबे समय से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई हो सकती है. इसका बेनिफिट HPCL, BPCL, Indian Oil को भी होगी. बता दें कि FY25 के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने 40 हजार करोड़ रुपए के LPG अंडर रिकवरी की डिमांड भेजी थी जिसे वित्त मंत्रालय ने 30-32 हजार करोड़ रुपए कर दिया है.

HPCL Q1 Results

Q1 रिजल्ट की बात करें तो सालाना आधार पर 5.5% और तिमाही आधार पर 9.6% उछाल के साथ रेवेन्यू 120193 करोड़ रुपए रहा. EBIDTA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 262.5% और तिमाही आधार पर 30.7% उछाल के साथ 7572 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 6.3% रहा जो मार्च तिमाही में 5.3% और एक साल पहले 1.8% था. एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 4110 करोड़ रुपए रहा जो मार्च तिमाही में 3415 करोड़ रुपए और एक साल पहले 634 करोड़ रुपए था. EPS यानी हर शेयर पर कमाई 19.3 रुपए रही. GRM यानी ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 3.08 डॉलर प्रति बैरल रहा जो एक साल पहले 5.03 डॉलर प्रति बैरल था. रिफाइनिंग वॉल्यूम रिकॉर्ड 6.66 MMT रहा जो सालाना आधार पर 15.6% अधिक है. सेल्स वॉल्यूम 3.2% YoY ग्रोथ के साथ 13.04 MMT रहा.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source