&format=webp&quality=medium)
BHEL Share Price Target 2025.
BHEL Share Price Target: देश और दुनिया की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड को मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) से करीब 15000 करोड़ रुपए का मेगा ऑर्डर मिला है. इसके बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहा है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने कहा कि थर्मल पावर प्लांट को लेकर ऑर्डर ट्रैक पर है. अब फोकस एक्जीक्यूशन पर होगा. ऐसे में ब्रोकरेज ने खरीद की सलाह को मेंटेन रखा है. यह शेयर 240 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा है.
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने कहा कि थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स को लेकर BHEL को दनादन ऑर्डर मिल रहे हैं. FY25 में कंपनी को 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक का ऑर्डर पावर सेक्टर से मिला है, जबकि पूरे वित्त वर्ष में कंपनी को 92535 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था.कंपनी का बिजनेस आउटलुक प्रॉमिसिंग नजर आ रहा है. 35 GW के पावर प्रोजेक्ट्स प्लानिंग, क्लियरेंस एंड बिडिंग फेज में हैं. 2HFY26 से कंपनी के ऑपरेशन परफॉर्मेंस में सुधार की उम्मीद है.
ब्रोकरेज का मानना है कि अगले तीन साल यानी FY25-28 के बीच कंपनी को 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक का ऑर्डर मिल सकात है. वर्तमान में कंपनी का ऑर्डर बुक 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक है. FY26 में 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. एग्जीक्यूशन में सुधार होने पर अगले तीन सालों में FY25-28 के बीच कंपनी की कमाई 98% CAGR से ग्रोथ कर सकता है. वर्तमान वैल्युएशन पर शेयर सस्ता नजर आ रहा है और आने वाले समय में यह री-रेटिंग कैंडिडेट नजर आ रहा है.
इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने BHEL के शेयर में खरीद की सलाह को मेंटेन किया है और 302 रुपए का टारगेट दिया है. यह टारगेट 1HFY28E की अनुमानित कमाई के आधार पर 26x के PE मल्टीपल पर पिक किया है. यह शेयर इस समय 240 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 285 रुपए और लो 176 रुपए है.
BHEL देश की दिग्गज इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिसकी स्थापना साल 1964 में हुई थी और इसे महारत्न का दर्जा मिला हुआ है. यह कंपनी भारत के अलावा ग्लोबल प्रजेंस भी रखती है. कंपनी मुख्य रूप से पावर सेक्टर को कैटर करती है, जिसमें यह इक्विपमेंट्स सप्लाई, सिस्टम सप्लाई और सर्विसेज देती है. यह एक EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी है. यह कंपनी पावर जेनरेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर में थर्मल, हाइड्रो, गैस, न्यूक्लियर और सोलर पीवी सेगमेंट में प्रजेंट है. इन सेक्टर्स के लिए यह प्लांट इक्विपमेंट्स सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम करती है. इसके अलावा यह पावर ट्रांसमिशन, रेल ट्रांसमिशन, डिफेंस एंड एयरोस्पेस में भी है.
VIDEO: IRCTC New Rules: 1 अक्टूबर से बदले ट्रेन टिकट बुक करने के नियम
Q1.BHEL क्या करती है?
भेल एक दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी है जो मुख्य रूप से पावर सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग और इक्विपमेंट्स सप्लाई का काम करती है.
Q2.क्या BHEL एक सरकारी कंपनी है?
यह एक दिग्गज सरकारी कंपनी है जिसकी स्थापना साल 1964 में हुई थी और इसे महारत्न का दर्जा मिला हुआ है.
Q3.BHEL का ऑर्डर बुक कितना बड़ा है?
वर्तमान ऑर्डर बुक 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक है और FY25-FY28 के बीच 3 लाख करोड़ का ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.
Q4.BHEL शेयर का आउटलुक कैसा है?
कंपनी का ऑर्डर बुक दमदार है और पाइपलाइन मजबूत है. एग्जीक्यूशन अगर बेहतर होता है तो इसकी री-रेटिंग संभव है.
Q5. BHEL के लिए टारगेट प्राइस क्या है?
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने BUY रेटिंग को मेंटेन करते हुए 302 रुपए का टारगेट दिया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
VIDEO: IRCTC New Rules: 1 अक्टूबर से बदले ट्रेन टिकट बुक करने के नियम
