UAE और Kuwait में ग्रोथ के दम पर अभी और भागेगा टाटा ग्रुप का ये शेयर, नोट कर लीजिए टारगेट के साथ पूरी डीटेल

Macquarie ने Titan पर भरोसा जताया है. UAE और कुवैत में Damas ब्रांड की मजबूती और नए सेगमेंट में प्रयोग क्षमता को कंपनी की ताकत माना गया है. चलिए टारगेट जान लेते हैं.
UAE और Kuwait में ग्रोथ के दम पर अभी और भागेगा टाटा ग्रुप का ये शेयर, नोट कर लीजिए टारगेट के साथ पूरी डीटेल

ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने टाटा ग्रुप की कंपनी Titan पर ‘Outperform’ की रेटिंग दोहराई है और इसका टारगेट प्राइस ₹4,150 तय किया है. फिलहाल कंपनी का शेयर ₹3,463 पर ट्रेड कर रहा है, यानी इसमें अभी भी करीब 20% की तेजी की संभावनाएं हैं. Macquarie ने Titan के Damas ब्रांड की तारीफ की है, जो खासकर UAE और कुवैत जैसे इंटरनेशनल बाजारों में तेजी से विस्तार कर रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, Damas के पास इन बाजारों में ग्रोथ के लिए बड़ा मौका है. Titan इस ब्रांड के ज़रिए Lab Grown Diamonds और Premium Designs जैसे सेगमेंट में प्रयोग कर रही है, जिससे कंपनी को नए ग्राहक सेगमेंट को टारगेट करने का अवसर मिल रहा है.

Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी

Titan की क्या है प्लानिंग?

Add Zee Business as a Preferred Source

Macquarie ने इस बात की सराहना की है कि Titan फिलहाल अन्य अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में कोई नया अधिग्रहण नहीं करने जा रही, जिससे कंपनी के संसाधन और फोकस एक जगह बना रहेगा. लेकिन उन्होंने यह भी माना है कि कंपनी की EPS (earning per share) में वृद्धि की रफ्तार उम्मीद से थोड़ी धीमी है, जो निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन सकती है.

Titan भारत की सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर कंपनियों में शामिल है, जिसकी मजबूत ब्रांडिंग, विस्तार रणनीति और इंटरनेशनल प्रेजेंस उसे दीर्घकालिक निवेश के लिए उपयुक्त बनाती है. UAE और कुवैत जैसे बाजारों में Damas के जरिए कंपनी न केवल ग्रोथ हासिल कर रही है, बल्कि नए ट्रेंड्स के साथ भी तेजी से जुड़ रही है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Titan के शेयर में आगे भी तेजी की गुंजाइश है. Macquarie का टारगेट बताता है कि निवेशकों को कंपनी की इंटरनेशनल स्ट्रेंथ पर भरोसा है. हालांकि EPS ग्रोथ की गति पर नजर रखना जरूरी होगा, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह स्टॉक अब भी आकर्षक विकल्प बना हुआ है.

Karnataka GST Case: UPI Payment से मिला ₹29 लाख का Notice, क्या है पूरा मामला?

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6