क्या मेटल स्टॉक्स में आ गया खरीदारी का समय? सोमवार के लिए तैयार कर लें स्ट्रैटेजी, Macquarie ने जारी की रिपोर्ट

मेटल सेक्टर को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है. 5 नए स्टॉक्स पर राय आई है. सोमवार को जब बाजार खुलेंगे तो इन शेयरों से अपनी स्ट्रैटेजी तैयार कर सकते हैं.
क्या मेटल स्टॉक्स में आ गया खरीदारी का समय? सोमवार के लिए तैयार कर लें स्ट्रैटेजी, Macquarie ने जारी की रिपोर्ट

मेटल स्टॉक्स में खरीदारी का समय आ गया? (AI जनरेटेड फोटो)

Macquarie On Metals Stocks: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मेटल स्टॉक का इंडेक्स एक फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ. बाजार की रैली का असर इस इंडेक्स पर भी दिखा. इंडेक्स में मौजूद लगभग सभी शेयर हरे निशान में बंद हुए. ऐसे में ये सवाल पैदा होता है कि क्या अब मेटल स्टॉक्स (Metal Stocks) में खरीदारी करने का समय आ गया है? इस सवाल का जवाब ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी दे रही है.

ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी की लेटेस्ट रिपोर्ट में 5 मेटल स्टॉक्स पर राय आई है. इस रिपोर्ट में Tata Steel, JSW Steel, Jindal Steel, Hindalco और Coal India जैसे स्टॉक्स शामिल हैं. इसके अलावा, मेटल सेक्टर पर ब्रोकरेज का क्या कहना है, ये भी जान लीजिए.

मेटल सेक्टर पर Macquarie की राय क्या है?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • मजबूत कीमतों की वजह से कंपनियों का मुनाफा (EBITDA) बढ़ने की उम्मीद है.
  • ब्रोकरेज को मेटल सेक्टर में खासतौर पर स्टील कंपनियां ज्यादा पसंद आ रही हैं.
  • घरेलू बाजार में स्टील की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं, जिसका फायदा FY27 में कंपनियों की कमाई पर दिख सकता है.
  • Hindalco को एल्यूमिनियम की मजबूत कीमतों और उसकी सब्सिडियरी Novelis के EBITDA में धीरे-धीरे सुधार से फायदा मिल रहा है, लेकिन स्टॉक की मौजूदा वैल्यूएशन के चलते इसमें ज्यादा तेजी की गुंजाइश सीमित दिखती है.
  • Coal India पर ब्रोकरेज की रेटिंग ‘Neutral’ है, क्योंकि हाल में शेयर अच्छा प्रदर्शन कर चुका है और अब इसमें ज्यादा गिरावट या बढ़त की संभावना सीमित नजर आ रही है.

किन स्टॉक्स पर आई ब्रोकरेज की राय?

Metal

1. Tata Steel पर क्या है राय?

टाटा स्टील के स्टॉक पर ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने आउटपरफॉर्म की राय को बरकरार रखा है. इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने टारगेट प्राइस बढ़ाया है. टारगेट प्राइस को 222 रुपए से बढ़ाकर 241 रुपए कर दिया है. हालांकि आज शेयर ने मामूली तेजी के साथ 206 रुपए के भाव पर क्लोजिंग की है. यहां देखें स्टॉक का परफॉर्मेंस कैसा है -

DurationChange (%)
1 हफ्ता6.47
1 महीना5.92
1 साल62.42
3 साल96.86
5 साल129.76
10 साल580.50

2. JSW Steel में क्या करें?

जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में भी आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है. इसके अलावा, ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर पर टारगेट प्राइस को बढ़ाया है. यहां टारगेट प्राइस को 1319 रुपए से बढ़ाकर 1353 रुपए कर दिया है. हालांकि आज स्टॉक ने मामूली तेजी के साथ 1213 रुपए के भाव पर क्लोजिंग की है. नीचे दी गई टेबल में स्टॉक का प्रदर्शन देख सकते हैं -

DurationChange (%)
1 हफ्ता6.53
1 महीना0.03
1 साल28.42
3 साल76.44
5 साल95.81
10 साल854.30

3. Jindal Steel पर क्या है ब्रोकरेज की राय?

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने जिंदल स्टील के शेयर पर भी आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस भी पहले के मुकाबले बढ़ाया है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 1193 रुपए से बढ़ाकर 1321 रुपए कर दिया है. आज ये शेयर एक फीसदी की तेजी के साथ 1219 रुपए के भाव पर बंद हुआ. यहां स्टॉक के परफॉर्मेंस की जानकारी दी है -

DurationChange (%)
1 हफ्ता6.93
1 महीना2.57
1 साल54.74
3 साल121.55
5 साल195.88
10 साल1726.78

4. Hindalco पर क्या है राय?

ब्रोकरेज कंपनी ने हिंडाल्को के शेयर पर न्यूट्रल की रेटिंग को बरकरार रखा है. लेकिन ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर पर टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है. पहले ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर पर 979 रुपए का टारगेट प्राइस दिया था, जिसे बढ़ाकर अब 1080 रुपए कर दिया है. हिंडाल्को का शेयर आज 992 रुपए के भाव पर बंद हुआ. यहां स्टॉक के प्रदर्शन की टेबल दी गई है -

DurationChange (%)
1 हफ्ता8.18
1 महीना3.72
1 साल75.82
3 साल141.10
5 साल174.82
10 साल1029.48

5. Coal India में क्या करें?

कोल इंडिया के शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है. लेकिन टारगेट प्राइस 445 रुपए का दिया है. हालांकि ये शेयर आज की तेजी में काफी टूटा है. आज के ट्रेडिंग सेशन में ये शेयर 4.39 फीसदी की गिरावट के साथ 434 रुपए के भाव पर बंद हुआ. जानें स्टॉक का पिछला प्रदर्शन कैसा रहा है -

DurationChange (%)
1 हफ्ता-3.40
1 महीना-2.06
1 साल15.89
3 साल95.56
5 साल235.20
10 साल54.81

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 मेटल सेक्टर पर Macquarie की क्या राय है?

ब्रोकरेज के मुताबिक, मजबूत कीमतों के चलते कंपनियों का EBITDA बढ़ सकता है और खासतौर पर स्टील कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं.

Q2 किन मेटल स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने राय दी है?

Tata Steel, JSW Steel, Jindal Steel & Power, Hindalco और Coal India शामिल हैं.

Q3 किन स्टॉक्स पर ‘Outperform’ रेटिंग दी गई है?

Tata Steel, JSW Steel और Jindal Steel पर ब्रोकरेज ने ‘Outperform’ रेटिंग दी है.

Q4 Hindalco और Coal India पर क्या राय है?

दोनों स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने ‘Neutral’ रेटिंग दी है, क्योंकि वैल्यूएशन और हालिया प्रदर्शन के चलते ज्यादा अपसाइड सीमित दिख रहा है.

Q5 क्या मेटल स्टॉक्स में निवेश का सही समय है?

ब्रोकरेज के अनुसार, मजबूत कीमतों के चलते सेक्टर में ग्रोथ की उम्मीद है, लेकिन निवेश से पहले वैल्यूएशन और जोखिम को ध्यान में रखना जरूरी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6