सिगरेट बनाने वाली कंपनी के शेयर पर आई रिपोर्ट, ब्रोकरेज ने कहा- हर स्टॉक पर ₹100 कमाने का शानदार मौका

Macquarie ने ITC पर Outperform रेटिंग बरकरार रखी और टारगेट बढ़ाकर ₹500 किया. रिपोर्ट में कहा गया कि टैक्स को लेकर जो डर बनाया गया है वो सही नहीं, GST के बाद डिस्काउंटिंग कम होने और तंबाकू लागत घटने से FY27 में 10%+ EBIT ग्रोथ आएगी. ब्रोकरेज को ITC में अच्छा अपसाइड दिख रहा है.
सिगरेट बनाने वाली कंपनी के शेयर पर आई रिपोर्ट, ब्रोकरेज ने कहा- हर स्टॉक पर ₹100 कमाने का शानदार मौका

मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है, मगर सिगरेट और FMCG बिजनेस वाली दिग्गज कंपनी ITC Limited पर ब्रोकरेज हाउस Macquarie ने पॉजिटिव राय दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के शेयर में आगे भी बढ़त की संभावनाएं मौजूद हैं और मौजूदा लेवल से निवेशकों के लिए अच्छा रिटर्न मिलने का मौका हो सकता है.

Macquarie ने ITC पर Outperform रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस ₹500 निर्धारित किया है, जो CMP (लगभग ₹401 के आसपास) से लगभग ₹100 का संभावित अपसाइड दिखाता है.

रिपोर्ट में क्यों बुलिश है Macquarie?

Add Zee Business as a Preferred Source

Macquarie का मानना है कि ITC के सामने जो टैक्स से जुड़ी चिंताएं दिखाई दे रही थीं, वह उतनी गंभीर नहीं हैं जितनी बाजार मान रहा था. हाल ही में आए ड्राफ्ट एक्साइज डॉक्यूमेंट में सिगरेट पर per-stick टैक्स को लेकर चर्चा थी, जिस पर मार्केट ने नेगेटिव रिएक्शन भी दिखाया था.

लेकिन ब्रोकरेज के अनुसार यह दरें सिर्फ एक कैप को दिखाती हैं, न कि लागू होने वाली वास्तविक टैक्स रेट को. मतलब फिलहाल सिगरेट सेगमेंट पर किसी बड़े टैक्स झटके की संभावना कम है. इससे निवेशकों की चिंता काफी हद तक कम होती है और बिजनेस में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद बढ़ती है.

FY27 में EBIT 10%+ ग्रोथ की उम्मीद

Macquarie का कहना है कि GST लागू होने के बाद मार्केट में डिस्काउंटिंग में धीरे-धीरे कमी देखी जा सकती है. साथ ही Leaf Tobacco यानी पत्ते वाले तंबाकू की लागत में भी नरमी दिख रही है, जो कंपनी के मार्जिन और कमाई को सपोर्ट करता है. ब्रोकरेज के अनुसार इन कारकों के चलते FY27 में सिगरेट बिजनेस का EBIT 10%+ बढ़ सकता है.

रिपोर्ट के अनुसार, डिस्काउंटिंग मॉडरेशन से सेल्स रियलाइजेशन बेहतर होगा. रॉ-मैटीरियल cost में राहत मार्जिन सुधार देगी. टैक्स को लेकर तुरंत बड़ा खतरा नहीं दिख रहा. इसी आधार पर Macquarie ने ITC के EPS अनुमानों को 2%, और टारगेट प्राइस को 4% बढ़ाया है.

रेटिंग re-rating कब मिलेगी?

Macquarie ने स्पष्ट कहा कि स्टॉक की re-rating तभी संभव होगी जब टैक्स स्ट्रक्चर को लेकर यह स्पष्ट हो जाए कि भविष्य में सिगरेट पर कोई बड़ा नया सेस या भारी टैक्स बढ़ोतरी नहीं होगी. बाजार कई सालों से इस अनिश्चितता के कारण ITC को प्रीमियम वैल्यूएशन नहीं दे पाया है. लेकिन अगर यह चिंता हटी तो ITC में वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना तेज हो सकती है.

ITC किस बिजनेस में काम करती है?

ITC Limited सिर्फ सिगरेट कंपनी नहीं है, बल्कि भारत की सबसे बड़ी diversified FMCG कंपनियों में से एक है. इसका मुख्यालय कोलकाता में है और यह कई व्यवसायिक क्षेत्रों में काम करती है.

कंपनी की प्रमुख कैटेगरी-

ITC Main Categories

राजस्व का सबसे बड़ा हिस्सा अभी भी तंबाकू और सिगरेट से आता है, लेकिन FMCG बिजनेस तेजी से विस्तार कर रहा है, जिससे कंपनी की dependency धीरे-धीरे घट रही है.

निवेशकों के काम की बात

Macquarie की रिपोर्ट के बाद ITC पर नजरें एक बार फिर टिक गई हैं. लंबे समय से ITC को stable defensive stock माना गया है, लेकिन अब ब्रोकरेज के अनुमान इसे attractive valuation पर दिखा रहे हैं.

खबर से जुड़े FAQs

1. ITC पर Macquarie का टारगेट कितना है?

₹500 प्रति शेयर.

2. CMP की तुलना में कितनी बढ़त की संभावना है?

करीब ₹100 का संभावित अपसाइड.

3. कंपनी किस बिजनेस में काम करती है?

FMCG, सिगरेट, IT, पेपर, पैकेजिंग और Agribusiness.

4. FY27 में EBIT ग्रोथ अनुमान?

10%+.

5. सबसे बड़ा रिस्क क्या है?

भविष्य में सिगरेट टैक्स बढ़ोतरी की संभावना.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)