इस बड़ी IT कंपनी पर आई ब्रोकरेज की रिपोर्ट, पोर्टफोलियो में है स्टॉक तो आज ही चेक करें प्रॉफिट होगा या लॉस

HSBC ने L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज पर होल्ड रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 4,790 रुपए तय किया है. कंपनी के Q1FY26 नतीजों में मुनाफा मामूली बढ़ा है जबकि रेवेन्यू 16% से ज्यादा उछला. HSBC का मानना है कि FY26 में डबल डिजिट ग्रोथ बरकरार रहेगी.
इस बड़ी IT कंपनी पर आई ब्रोकरेज की रिपोर्ट, पोर्टफोलियो में है स्टॉक तो आज ही चेक करें प्रॉफिट होगा या लॉस

इस बड़ी IT कंपनी पर आई ब्रोकरेज की रिपोर्ट

आईटी सेक्टर (IT Sector) की दिग्गज कंपनी L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज पर ब्रोकरेज हाउस HSBC की नजर बनी हुई है. ताजा रिपोर्ट में भले ही ब्रोकरेज ने इसे होल्ड (Hold) रेटिंग दी हो, लेकिन FY26 के लिए डबल डिजिट ग्रोथ का भरोसा जताया है. तिमाही नतीजों में मुनाफा मामूली रहा, जबकि रेवेन्यू ने उम्मीद से बेहतर उछाल दिखाया है.

L&T टेक्नोलॉजी पर क्या है ब्रोकरेज की राय

HSBC ने L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने कंपनी पर होल्ड रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 4,790 रुपए तय किया है. HSBC का मानना है कि Q2 कंपनी के लिए बॉटम साबित हो सकता है और ऑटो सेगमेंट भले ही कमजोर रहे, लेकिन बाकी सेगमेंट ग्रोथ को संभाल लेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे रहे कंपनी के Q1 नतीजे

L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने जुलाई 16 को जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे घोषित किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट मामूली 0.7% बढ़कर 316.1 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 313.9 करोड़ रुपए था. कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ दमदार रही और 16.4% बढ़कर 2,866 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जो पिछले साल की 2,461 करोड़ रुपए से ज्यादा है.

खर्चों में बढ़ोतरी

कंपनी के कुल खर्च 19.5% बढ़कर 2,501 करोड़ रुपए हो गए, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,091 करोड़ रुपए थे. EPS इस तिमाही में 29.06 रुपए रहा.

भविष्य की रणनीति क्या है?

HSBC का कहना है कि कंपनी अपने निवेश और सेगमेंटल बैलेंसिंग से आने वाले समय में ग्रोथ को बरकरार रख सकती है. ब्रोकरेज ने अनुमान जताया है कि FY26 में LTTS की ग्रोथ डबल डिजिट बनी रहेगी और यह मिड-टीन्स लेवल तक भी जा सकती है.

खबर से जुड़े 5 FAQs

Q1. HSBC ने L&T Tech पर क्या रेटिंग दी है?

HSBC ने L&T Tech पर होल्ड रेटिंग बरकरार रखी है.

Q2. टारगेट प्राइस कितना रखा गया है?

HSBC ने टारगेट प्राइस 4,790 रुपए तय किया है.

Q3. Q1FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट कितना रहा?

कंपनी का नेट प्रॉफिट मामूली बढ़कर 316.1 करोड़ रुपए रहा.

Q4. तिमाही रेवेन्यू में कितनी ग्रोथ हुई?

रेवेन्यू 16.4% बढ़कर 2,866 करोड़ रुपए हो गया.

Q5. ब्रोकरेज का FY26 ग्रोथ आउटलुक क्या है?

HSBC को उम्मीद है कि कंपनी FY26 में डबल डिजिट ग्रोथ बनाए रखेगी.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6