गिरते बाजार में भी कन्स्ट्रक्शन कंपनी के Stock में आई रैली! ब्रोकरेज ने कहा- 27% ऊपर चढ़ेगा भाव

L&T Share Price में आज शानदार तेजी देखने को मिली. कंपनी ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसके चलते आज निवेशकों की इसमें खरीदारी दिखी और स्टॉक निफ्टी के 5 गेनर्स में शामिल रहा.
गिरते बाजार में भी कन्स्ट्रक्शन कंपनी के Stock में आई रैली! ब्रोकरेज ने कहा- 27% ऊपर चढ़ेगा भाव

L&T Share Price: सिविल कन्स्ट्रक्शन कंपनी Larsen & Toubro (L&T) के शेयरों में चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजों के बाद 4% की शानदार तेजी देखने को मिली. कंपनी ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसके चलते आज निवेशकों की इसमें खरीदारी दिखी और स्टॉक निफ्टी के 5 गेनर्स में शामिल रहा. मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मार्जिन, और विभिन्न सेगमेंट्स में शानदार प्रदर्शन ने इस तेजी को बढ़ावा दिया. अब ब्रोकरेज हाउसेज ने इसपर अपना टारगेट प्राइस बढ़ाया है.

कैसे रहे L&T के नतीजे?

L&T ने चौथी तिमाही में अपने वित्तीय प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. रेवेन्यू: 74,392.3 करोड़ रुपये, जो पिछले साल की समान तिमाही के 67,078.7 करोड़ रुपये से 10.9% अधिक है. हालांकि, यह विश्लेषकों के अनुमान 77,566 करोड़ रुपये से थोड़ा कम रहा. EBITDA 8,202.5 करोड़ रुपये, जो पिछले साल के 7,234 करोड़ रुपये से 14.1% अधिक है. यह अनुमानित 8,189 करोड़ रुपये के करीब रहा. मार्जिन 11%, जो पिछले साल के 10% से बेहतर है और अनुमान के अनुरूप रहा. PAT (नेट प्रॉफिट) 5,497.3 करोड़ रुपये पर रहा, जो पिछले साल के 4,396.1 करोड़ रुपये से 25% अधिक है. यह विश्लेषकों के अनुमान 4,809 करोड़ रुपये से काफी बेहतर रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऑर्डर के फ्रंट पर शानदार ग्रोथ

L&T ने इस तिमाही में ऑर्डर बुक और ऑर्डर इनफ्लो के मामले में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. Q4FY25 में ऑर्डर इनफ्लो 89,600 करोड़ रुपये पर रहा जो पिछले साल की तुलना में 24% अधिक है. कुल ऑर्डर बुक वित्त वर्ष 2025 में 22% की उछाल के साथ 5.79 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई. ऑर्डर पाइपलाइन देखें तो कंपनी के पास करीब 19 लाख करोड़ रुपये की ऑर्डर पाइपलाइन है, जो भविष्य में मजबूत ग्रोथ की संभावना है.

कंपनी ने एनर्जी प्रोजेक्ट्स और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में मजबूत एक्सेक्यूशन दिखाया, जिसके चलते इन सेगमेंट्स में डबल-डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की गई. L&T के विभिन्न सेगमेंट्स ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2%, एनर्जी प्रोजेक्ट्स में 49%, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग में 36% की मजबूत बढ़त रही.

L&T के शेयर में क्या करें?
L&T के मजबूत नतीजों और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए प्रमुख ब्रोकरेज हाउसेज ने कंपनी के लिए अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं. Jefferies ने Buy की रेटिंग दी है. और नया टारगेट 3,965 रुपये पर रखा है. JP Morgan ने इसपर Overweight की रेटिंग दी है और 4,240 का नया टारगेट दिया है. CLSA ने इसमें और खरीदारी की राय दी है. Accumulate की रेटिंग के साथ नया टारगेट 4,176 रुपये पर है. वहीं, Bernstein ने भी इसपर Outperform की रेटिंग दी है और टारगेट प्रााइस 3,922 रुपये का दिया है.

Bernstein ने अपने विश्लेषण में कहा कि हालांकि रेवेन्यू अनुमान से थोड़ा कम रहा, लेकिन ऑर्डर प्रॉस्पेक्ट्स में उछाल बेहद उत्साहजनक है. ऑर्डर पाइपलाइन 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 19 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो FY26 के लिए मजबूत विजिबिलिटी दे रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6