&format=webp&quality=medium)
L&T Share Price में मुनाफावसूली, लेकिन बुल के ट्रिगर्स मौजूद. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI)
L&T Share Price: मजबूत ऑर्डर बुक और लगातार बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स के बावजूद L&T (Larsen & Toubro) के शेयर में हालिया कमजोरी दिखी है, जिससे निवेशकों के बीच सवाल है कि क्या यह सिर्फ प्रॉफिट बुकिंग है या शेयर में फंडामेंटल कमजोरी के संकेत? चौथी तिमाही नतीजों के बाद L&T के शेयर में बुधवार को प्रॉफिटबुकिंग बनी रही, स्टॉक 3% लुढ़ककर निफ्टी का टॉप लूजर बना रहा. फिलहाल ये 3,930 के आसपास ट्रेड कर रहा है.
एक तरफ ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस कंपनी की नई ग्रोथ स्ट्रैटेजी और उभरते बाजारों में विस्तार को लेकर बुलिश हैं, तो दूसरी तरफ कुछ एनालिस्ट्स मार्जिन प्रेशर और एक्जीक्यूशन से जुड़े रिस्क को लेकर सतर्क हैं. ऐसे में L&T पर बुलिश और बेयरिश दोनों पक्ष समझना जरूरी है.
LIVE TV:
कई ब्रोकरेज मानते हैं कि L&T का लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूत बना हुआ है. कंपनी का ऑर्डर इन्फ्लो FY26 में 22% बढ़ा है और बैकलॉग बढ़कर करीब ₹7.4 लाख करोड़ पर पहुंच गया है. इससे आने वाले वर्षों की रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होती है.
Morgan Stanley ने स्टॉक पर Overweight रेटिंग देते हुए ₹4,968 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से सबसे ऊंचे टारगेट्स में से एक है.
Jefferies का मानना है कि L&T की Lakshya 2031 स्ट्रैटेजी मीडियम टर्म में अर्निंग ग्रोथ को सपोर्ट करेगी. कंपनी डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स जैसे नए सेक्टरों में करीब $2 बिलियन का निवेश करेगी.
ये भी पढ़ें: मात्र 2 दिन में ₹20,000 करोड़ तक बढ़ गई ऑर्डरबुक, L&T के हाथ लगा मेगा ऑर्डर; 52-वीक हाई से बस 11% दूर है शेयर
कुछ एनालिस्ट्स का मानना है कि मौजूदा ग्लोबल माहौल में इतनी मजबूत ग्रोथ को बनाए रखना आसान नहीं होगा. बड़ा ऑर्डर बैकलॉग होने के बावजूद इसे पूरा करना चुनौतीपूर्ण रह सकता है.
Nomura ने स्टॉक को Buy से Neutral पर डाउनग्रेड किया है और टारगेट घटाकर ₹3,940 कर दिया. ब्रोकरेज का कहना है कि FY27 में ऑर्डर इन्फ्लो मोमेंटम उतना मजबूत नहीं दिख रहा और Lakshya 2031 गाइडेंस उम्मीद से कमजोर रही. HSBC ने भी कहा है कि नए इन्वेस्टमेंट रिटर्न रेशियो (ROE) पर दबाव डाल सकते हैं.

| ब्रोकरेज | रेटिंग | टारगेट प्राइस | View |
| Morgan Stanley | Overweight | ₹4,968 | Highest Upside Potential |
| Jefferies | Buy | ₹4,885 | Growth Visibility Strong |
| CLSA | Accumulate | ₹4,842 | Order Book Robust |
| Goldman Sachs | Buy | ₹4,370 | Moderately Positive |
| UBS | Neutral | ₹4,250 | Limited Upside |
| Nomura | Neutral | ₹3,940 | Guidance Concern |
| HSBC | Hold | ₹3,800 | Margin / ROE Pressure |
L&T आने वाले वर्षों में ट्रेडिशनल इंफ्रा बिजनेस से आगे बढ़कर हाई ग्रोथ सेक्टरों में भी विस्तार कर रही है:
मैनेजमेंट का अनुमान है कि Lakshya 2031 के तहत आय में औसतन 10-15% CAGR ग्रोथ मिल सकती है.
शॉर्ट टर्म में स्टॉक हालिया रैली के बाद कंसॉलिडेशन या प्रॉफिटबुकिंग दिखा सकता है. लेकिन लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए ऑर्डर बुक, डाइवर्सिफिकेशन और स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट मुख्य पॉजिटिव फैक्टर बने हुए हैं. हालांकि मार्जिन पर दबाव, ग्लोबल स्लोडाउन और एक्जीक्यूशन में देरी जैसे जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 L&T का शेयर क्यों गिरा?
हालिया तेजी के बाद profit booking और mixed brokerage commentary के चलते दबाव दिखा.
Q2 क्या L&T पर ब्रोकरेज bullish हैं?
अधिकांश बड़े ब्रोकरेज bullish हैं, हालांकि कुछ cautious views भी हैं.
Q3 L&T का highest target price कितना है?
Morgan Stanley ने ₹4,968 का target दिया है.
Q4 Lakshya 2031 क्या है? यह
L&T का long-term growth roadmap है जिसमें 2031 तक revenue/order growth targets तय किए गए हैं.
Q5 निवेशकों को क्या करना चाहिए?
Long-term investors dips पर accumulation सोच सकते हैं, लेकिन short-term volatility संभव है.