Long Term Stock: स्मॉलकैप स्टॉक में बनेगा पैसा! ब्रोकरेज ने दी BUY की रेटिंग

Long Term Stocks: Jana Small Finance Bank (JSFB) पर लंबी अवधि के नजरिए से निवेश की सलाह दी गई है. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹600 तय किया है, यानी करीब 33% ऊपर का रिटर्न.
Long Term Stock: स्मॉलकैप स्टॉक में बनेगा पैसा! ब्रोकरेज ने दी BUY की रेटिंग

Long Term Stocks: शेयर बाजार की वॉलेटिलिटी के बीच अब निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए और वेल्थ क्रिएशन के लिए बाजार में पैसा लगाना चाह रहे हैं. ऐसे में लॉन्ग टर्म के लिए ग्रोथ पोटेंशियल दिखाने वाला एक ऐसा ही स्टॉक ब्रोकरेज के रडार पर आया है. Nuvama की ओर से Jana Small Finance Bank पर लॉन्ग टर्म की सिफारिश आई है और मौजूदा भाव से इसमें 43% तक की तेजी की उम्मीद है. शेयर कल 5% तक उछला था.

Jana Small Finance Bank (JSFB) पर लंबी अवधि के नजरिए से निवेश की सलाह दी गई है. बैंक के शेयर वर्तमान में ₹450 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं और ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹600 तय किया है, यानी करीब 33% ऊपर का रिटर्न.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे हैं बैंक के फाइनेंशियल्स?

बैंक का बाज़ार पूंजीकरण ₹4,400 करोड़ है और यह Q3FY25 के अनुसार अग्रिम और जमा राशियों के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक है. इसके पास ₹27,984 करोड़ का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) है और देशभर के 22 राज्यों व दो केंद्रशासित प्रदेशों में 778 बैंक शाखाएं हैं, जिनमें से 252 शाखाएं ग्रामीण अनबैंकड क्षेत्रों में स्थित हैं.

शुरुआत में बैंक को प्रॉफिटेबिलिटी की कमी, नोटबंदी और कोविड-19 जैसी परिस्थितियों के चलते डिपॉजिट शाखाएं खोलने में देरी का सामना करना पड़ा था. लेकिन पिछले तीन सालों में, बैंक ने प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी डिपॉजिट फ्रेंचाइज़ को मजबूत किया है—FY22 से Q3FY25 तक 27% की CAGR दर से डिपॉजिट में बढ़ोतरी हुई है.

यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस पाने की योजना

बैंक FY26 की पहली तिमाही में यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन करने की योजना बना रहा है. इसके लिए बैंक लगातार दो वर्षों तक GNPA/NNPA को 3%/1% से नीचे बनाए रखने और लगातार दो साल मुनाफा दर्ज करने पर फोकस कर रहा है. यूनिवर्सल बैंक बनने के बाद, मैनेजमेंट का मानना है कि डिपॉजिट की लागत लगभग 25 बेसिस पॉइंट कम हो सकती है और CASA व कुल डिपॉजिट में और तेजी आ सकती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

हालांकि, FY25 में माइक्रोफाइनेंस लोन बुक में गिरावट और ऊंचे क्रेडिट कॉस्ट के चलते लाभप्रदता थोड़ी कमजोर रह सकती है. लेकिन FY26 से स्थिति सामान्य होने की संभावना है, जिसमें बेहतर रिटर्न रेशियो और स्थिर बैलेंस शीट ग्रोथ देखने को मिल सकती है. मौजूदा वैल्यूएशन को देखते हुए रिस्क-रिवॉर्ड अनुकूल है. इसी आधार पर ब्रोकरेज हाउस ने Jana Small Finance Bank पर कवरेज की शुरुआत ‘BUY’ रेटिंग दी है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6