शराब बनाने वाली कंपनी में चढ़ेगा पैसे का नशा! टारगेट देखकर झूम उठेंगे निवेशक

Liquor Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA ने शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान के शेयर को 'एक्यूमुलेट' की सलाह दी है.
शराब बनाने वाली कंपनी में चढ़ेगा पैसे का नशा! टारगेट देखकर झूम उठेंगे निवेशक

Liquor Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA ने शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान के शेयर को 'एक्यूमुलेट' करने की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट ₹3,098 का टारगेट प्राइस दिया है. फिलहाल, शेयर 0.92 फीसदी बढ़त के साथ 2,695.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में कंपनी ने प्रीमियम स्पिरिट्स की कैपिसिटी बढ़ाने पर निवेश किया है. इससे EBITDA मार्जिन में विस्तार आ सकता है.

Radico Khaitan भारत में Vodka और Gin जैसी व्हाइट स्पिरिट्स की एक अग्रणी निर्माता कंपनी है और अलग-अलग स्पिरिट कैटेगरी में प्रीमियम और लक्जरी ब्रांड्स का पोर्टफोलियो तैयार कर रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

FY25-28 तक EBITDA मार्जिन में आएगा सुधार

प्रीमियम स्पिरिट्स की क्षमता विस्तार में हाल के निवेशों के साथ, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी FY25-28 तक EBITDA मार्जिन में 265 बेसिस प्वाइंट्स का सुधार हासिल करेगी, जो 16.5% तक पहुंच जाएगा. ब्रोकरेज का मानना है कि भारत के बढ़ते एल्कोहलिक बेवरेजेज मार्केट में Radico Khaitan एक मजबूत और लॉन्ग-टर्म प्रीमियमाइजेशन प्ले है.

कंपनी के ब्रांड्स

रेडिको खेतान 8PM, Magic Moments, Royal Ranthambore, Rampur Single Malt, After Dark, Morpheus, Contessa और Jaisalmer जैसे ब्रांड्स इसी कंपनी के हैं. कंपनी ने प्रीमियम व्हिस्की सेगमेंट में भी एंट्री ली है.

रेडिको खेतान की 7 डिस्टिलरीज

रेडिको खेतान की 7 डिस्टिलरीज हैं - 3 रामपुर (उत्तर प्रदेश) में, 1 सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में और 2 औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में, जो 36% ज्वाइंट वेंचर है. आरकेएल ने दक्षिण भारत में एक नया PET प्लांट और महाराष्ट्र में मैजिक मोमेंट्स वोदका (Magic Moments Vodka) के लिए अत्याधुनिक ग्लास बोतल प्रिंटिंग प्लांट भी लगाया है. नया पीईटी प्लांट कंपनी को भारत भर में अपनी खुद की सुविधाओं से 90% से अधिक PET आपूर्ति जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाता है.

Radico Khaitan की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है, जिसमें 1,00,000 रिटेल और 10,000 ऑन-प्रिमाइसेस आउटलेट शामिल हैं.

Radico Khaitan Share Target

CLSA ने रेडिको खेतान पर एक्यूमुलेट' रेटिंग के साथ ₹3098 का टारगेट दिया है. करंट प्राइस से स्टॉक में 16% का अपसाइड दिख सकता है.

31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में रेडिको खेतान का मुनाफा 71 फीसदी बढ़कर ₹92.07 करोड़ था. इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹4,485 करोड़ रहा.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6