&format=webp&quality=medium)
Lenskart Share Price Outlook.
Lenskart Share Price Outlook: दमदार नतीजों के बाद हालिया लिस्टेड कंपनी लेंसकार्ट के शेयर में जोरदार एक्शन देखा जा रहा है. यह शेयर 10% की तेजी के साथ 510 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इंट्राडे में इसने 526 रुपए का न्यू लाइफ हाई बनाया. अब निवेशकों के मन में सवाल है कि आगे इस शेयर में क्या करना चाहिए.
ग्लोबल ऐनालिस्ट जेफरीज ने इस शेयर के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 520 रुपए से बढ़ाकर 575 रुपए कर दिया है. एक अन्य ब्रोकरेज एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने HOLD की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को 455 रुपए से बढ़ाकर 503 रुपए कर दिया है जिसे इस शेयर ने पहले ही पार कर लिया है.
Brokerage Call
| ब्रोकरेज हाउस | रेटिंग | पुराना टारगेट (₹) | नया टारगेट (₹) | 11 फरवरी क्लोजिंग (₹) | पोटेंशियल रिटर्न (%) |
| Jefferies | Buy | 520 | 575 | 467 | +23% |
| Morgan Stanley | Overweight | 445 | 561 | 467 | +20% |
| Citi | Neutral | 500 | 520 | 467 | +11% |
| Antique Stock Broking | Hold | 455 | 503 | 467 | +8% |
ब्रोकरेज ने कहा कि लेंसकार्ट ने दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन जारी किया है. ग्रोथ दमदार है और मार्जिन में भी बड़ा जंप देखने को मिला है. मार्जिन एक्सपैंशन डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों बिजनेस में दर्ज किया गया है. मैनेजमेंट ने कहा कि उसका फोकस लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर है. शॉर्ट टर्म मार्जिन आउटकम हो सकता है लेकिन लक्ष्य नहीं है. शेयर होल्डर्स लेटर में क्लैरिटी और ट्रांसपैरेंसी है जो भरोसे को मजबूत करता है.

ब्रोकरेज ने कहा कि इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों बिजनेस में हेल्दी ग्रोथ दिखा है. यह ग्रोथ वॉल्यूम आधारित है और मार्जिन एक्सपैंशन ऑपरेशनल लेवरेज के कारण आया है. टेक्नोलॉजी पर लगातार निवेश आने वाले समय में मार्जिन को और बेहतर करेगा. ब्रोकरेज ने FY26/27/28 के लिए ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA के अपने पुराने अनुमान को 9%/6%/4% बढ़ाया है. हालांकि, HOLD की रेटिंग बरकरार रखी गई है.
मैनेजमेंट ने कहा कि Q3 का रेवेन्यू ग्रोथ वॉल्यूम एक्सपैंशन और न्यू कस्टमर एडिशन के कारण आया है. इंडियन बिजनेस का रेवेन्यू 40.4% और इंटरनेशनल बिजनेस का रेवेन्यू ग्रोथ 32.7% रहा. दिसंबर तिमाही में इंडियन बिजनेस का SSSG यानी सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 27.8% और SPSG यानी सेम पिनकोड सेल्स ग्रोथ 35.8% रहा.
Q3 में 195 नए स्टोर्स जोड़े गए हैं जबकि FY26 के नौ महीनों में कुल 420 स्टोर्स जोड़े गए हैं. दिसंबर तिमाही में कुल 6.3 मिलियन आई टेस्ट किए गए जो सालाना आधार पर 54% अधिक है. 8.9 मिलियन आई वियर बेचे गए जो करीब 30% अधिक है. FY26 में अब तक इंडियन बिजनेस का प्रोडक्ट मार्जिन 63.5% रहा जो FY25 में 63.6% था. वहीं, इंटरनेशनल बिजनेस का प्रोडक्ट मार्जिन 75.7% रहा जो FY25 में 74.7% था.
शेयर होल्डर्स लेटर में मैनेजमेंट ने दिसंबर तिमाही मे दमदार प्रदर्शन के 4 प्रमुख कारण बताए हैं.
लाइफ हाई पर लेंसकार्ट का मार्केट कैप 88 हजार करोड़ रुपए के करीब है. प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 17.57% है जबकि पब्लिक की हिस्सेदारी 82.01% है. पब्लिक की हिस्सेदारी में इंस्टीट्यूशन के पास करीब 20% और 62% पब्लिक के पास है.

केवल 124516 रीटेल का पैसा इसमें लगा है और इनकी हिस्सेदारी 0.60 और 2 लाख से अधिक वाले रेसिडेंट इंडिविजिुअल की संख्या केवल 18 है और यह इनकी हिस्सेदारी 0.68% है. 41 विदेशी कंपनियां हैं जिनकी हिस्सेदारी सबसे अधिक 56.54% है.
