&format=webp&quality=medium)
Q1 Results Stocks: तिमाही नतीजों के बाद बाजार में हलचल तेज है. बाजार में मुनाफवसूली दिख रही है, जिससे गिरावट जारी है. ऐसे में तिमाही नतीजों के बाद कई शेयरों में भी खरीदारी और बिकवाली की सलाह बन रही है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने 28 जुलाई को कुछ खास स्टॉक पर बेचने और खरीदने की सलाह दी है. इन कंपनियों के ताजा नतीजों ने निवेशकों को चौंकाया है. कहीं उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन रहा तो कहीं मजबूत मोमेंटम दिखा, ऐसे में आगे यहां क्या करने की सलाह है, देख लीजिए.
Kotak Mahindra Bank के Q1FY26 नतीजे निराशाजनक रहे. जहां NII में 6% की मामूली बढ़ोतरी हुई, वहीं नेट प्रॉफिट 47% गिरकर ₹3,480 करोड़ पर आ गया, जो बाजार अनुमानों से काफी कम है. इसके अलावा बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी घटकर 4.65% हो गया, जो पहले 5.02% था. क्रेडिट कॉस्ट में तेज़ी और बढ़ते एनपीए ने भी चिंताएं बढ़ा दी हैं.
Sell Kotak Bank Futures
स्टॉपलॉस: ₹2150
टारगेट: ₹2100, ₹2080, ₹2065
Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी
IDFC First Bank ने भी इस तिमाही में बेहद कमजोर नतीजे पेश किए हैं. बैंक का नेट प्रॉफिट 31% घटा है और NII में केवल 5% की वृद्धि दर्ज हुई. हालांकि GNPA और NNPA स्थिर रहे, लेकिन भारी प्रावधान (Provisioning) बढ़ने से मुनाफे में तेज गिरावट आई.
Sell IDFC First Bank Futures
स्टॉपलॉस: ₹72.50
टारगेट: ₹69, ₹67, ₹66
Airplane Window Hole Reason: प्लेन की खिड़की पर बना छेद करता है बड़े काम… यहां जान लो वजह
Steel Authority of India Ltd (SAIL) ने Q1FY26 में मुनाफे में 810% की भारी छलांग लगाई है, जबकि रेवेन्यू में 8% और EBITDA में 24.7% की बढ़त दर्ज हुई. लेकिन इन आंकड़ों के बावजूद स्टॉक पहले ही तीन महीने में 14% चढ़ चुका है, जिससे अब मुनाफावसूली (Profit Booking) का दबाव बनता दिख रहा है.
Sell SAIL Futures
स्टॉपलॉस: ₹133
टारगेट: ₹127, ₹125
India-UK Trade Deal: Whisky, Jaguar सस्ती और अब बढ़ेगा Export!
Poonawalla Fincorp ने Q1 में सभी मोर्चों पर संतोषजनक प्रदर्शन किया है. जहां नेट प्रॉफिट में गिरावट देखी गई, वहीं NII में 10% की वृद्धि और प्रमोटर ग्रुप द्वारा ₹1,500 करोड़ का निवेश (₹452.50 प्रति शेयर) कंपनी पर भरोसे को दर्शाता है. इन पॉज़िटिव संकेतों के चलते स्टॉक में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है.
Buy Poonawalla Fincorp Futures
स्टॉपलॉस: ₹407
टारगेट: ₹420, ₹427
CDSL के Q1 नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे. रेवेन्यू में लगभग कोई वृद्धि नहीं हुई जबकि PAT 23.7% और EBITDA 15.2% गिरा है. मार्जिन भी घटकर 50.6% रह गया है. हालांकि, अनिल सिंघवी का मानना है कि स्टॉक पहले ही नतीजों से पहले गिर चुका है और अब नीचे के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है.
Karnataka GST Case: UPI Payment से मिला ₹29 लाख का Notice, क्या है पूरा मामला?
CDSL Futures:
Support Range: ₹1540–1550
Resistance Range: ₹1625–1645
Kotak Bank, IDFC First और SAIL जैसे स्टॉक्स में कमजोरी दिख रही है और इनमें बिकवाली का मौका है. वहीं, Poonawalla Fincorp जैसे स्टॉक में मजबूती के संकेत हैं और वहां खरीदारी फायदेमंद हो सकती है. CDSL को लेकर रुख थोड़ा सतर्क है, लेकिन नीचे सपोर्ट जोन देखने को मिल सकता है.