नतीजों के बाद JSW स्टील पर ब्रोकरेज को दिखा 18% अपसाइड, Q4 में स्लंप सेल से छप्परफाड़ मुनाफा, कर्ज में भी कमी

JSW स्टील ने चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है. इसके बाद सभी बड़े ब्रोकरेज हाउस इस शेयर पर बुलिश हैं. लगभग हर ब्रोकरेज हाउस ने इस इस शेयर में टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है.
नतीजों के बाद JSW स्टील पर ब्रोकरेज को दिखा 18% अपसाइड, Q4 में स्लंप सेल से छप्परफाड़ मुनाफा, कर्ज में भी कमी

JSW में ब्रोकरेज का 18% अपसाइड टारगेट (File Photo) 

JSW स्टील ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में बड़ा उछाल देखने को मिला है. इस उछाल का मुख्य कारण भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) स्टील बिजनेस की स्लंप सेल से हुआ भारी-भरकम फायदा है. इसके दम पर कंपनी ने अपने कर्ज के बोझ को भी कम किया है. अच्छे नतीजों और आक्रामक विस्तार योजनाओं के दम पर कई विदेशी ब्रोकरेज हाउस इस स्टील स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं. नतीजों के बाद कंपनी के टारगेट प्राइस में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है. गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक इस शेयर में 18 फीसदी की तेजी आ सकती है.

कंपनी के मार्जिन में विस्तार की उम्मीद

मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक JSW स्टील के नंबर काफी अच्छे हैं. इसने अपनी विस्तार गाइडेंस को भी बढ़ाया है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी के मार्जिन में विस्तार की उम्मीद है.

कर्ज में आई भारी कमी

  • BPSL की स्लंप सेल के कारण कंपनी के कर्ज में भारी कमी आई है. कंपनी ने FY32 तक 78 MT घरेलू क्षमता का टारगेट रखा है, जो FY26 में 36.4 MT थी.
  • Macquarie के मुताबिक कंपनी ने बेहतरीन तिमाही नतीजे पेश किए हैं और बैलेंस शीट मजबूत हुई है.
  • Macquarie ने कहा है कि कंपनी के आक्रामक ग्रोथ प्लान इसे भारत के स्टील डिमांड आउटलुक का पूरा फायदा उठाने के लिए मजबूत स्थिति में रखते हैं.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक कॉस्ट एफिशिएंसी और मार्जिन सपोर्ट से भविष्य में कैश फ्लो और भी मजबूत हो सकता है.
  • Citi, HSBC, गोल्डमैन सैक्स और CLSA ने कंपनी के टारगेट में बढ़ोतरी की है.

JSW Steel पर ब्रोकरेज रेटिंग्स और टारगेट्स

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)अपसाइड (%)
JP MorganMaintain Overweight129613151415+9.18%
Morgan StanleyMaintain Overweight1296-1330+2.62%
HSBCMaintain Buy129614601540+18.82%
Goldman SachsMaintain Buy129614901500+15.74%
CLSAMaintain Hold129612001270-2.00%
CitiMaintain Sell12969751165-10.10%
MacquarieMaintain Outperform1296-1353+4.39%

कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है, जो 7.97 मिलियन टन रही है. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा है.

नेट प्रॉफिट में बड़ा उछाल

  • वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,501 करोड़ रुपए से बढ़कर 19,243 करोड़ रुपए हो गया है.
  • नेट प्रॉफिट में 17,888 करोड़ रुपए का एक्सेप्शनल गेन भी शामिल है. यह BPSL बिजनेस की स्लंप सेल से हुआ है.
  • एक्सेप्शनल गेन के बिना कंपनी का मुनाफा 3,475 करोड़ रुपए रहा है.
  • 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड EBITDA मार्जिन सुधरकर 19% हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 14.5% था.
  • पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, पूरे साल कुल नेट प्रॉफिट 25,508 करोड़ रुपए और एडजस्टेड EBITDA 40% की बढ़ोतरी के साथ 32,048 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.

कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजे (₹ करोड़ में)

डीटेल्सQ4 FY26Q4 FY25YoY बदलाव (%)
ऑपरेशंस से रेवेन्यू51,18044,819+14%
EBITDA8,6346,378+35%
एडजस्टेड EBITDA9,7136,486+50%
नेट प्रॉफिट19,2431,501-

Zee Business Live TV यहां पर देखें

मैनेजमेंट का एक्सपेंशन प्लान

BPSL डील के बाद कंपनी के कर्ज में बड़ी गिरावट आई है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी का कुल कर्ज घटकर 53 करोड़ रुपए रह गया है. मैनेजमेंट ने भारत केंद्रित ग्रोथ पर भरोसा जताते हुए घोषणा की है कि कंपनी का लक्ष्य FY32 तक अपनी भारतीय क्षमता को 62 MTPA तक बढ़ाना है. जॉइंट वेंचर्स के साथ मिलकर भारत में कुल क्षमता 78 MTPA तक पहुंच जाएगी. कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1 रुपए की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 7.10 रुपए का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6