36% का चाहिए प्रॉफिट तो ये इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक बन सकता है आपका साथी! हाल ही में किया है तीन बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण

JSW Infrastructure पर ब्रोकरेज Nuvama ने Buy रेटिंग दी है. कंपनी का CMP 264 रुपए और 12 महीने का Target 360 रुपए रखा गया है. यानी करीब 36% की तेजी की उम्मीद. कंपनी ने हाल ही में तीन Rail Logistics कंपनियों का अधिग्रहण किया है जिससे लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और EBITDA बढ़ने के संकेत हैं.
36% का चाहिए प्रॉफिट तो ये इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक बन सकता है आपका साथी! हाल ही में किया है तीन बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण

JSW Infrastructure इन दिनों मार्केट में फिर चर्चा में है. वजह है ब्रोकरेज फर्म Nuvama की रिपोर्ट, जिसमें कंपनी पर भरोसा जताते हुए Buy Rating दी गई है. मौजूदा शेयर प्राइस यानी CMP करीब ₹264 चल रहा है और ब्रोकरेज ने 12 महीने का Target ₹360 रखा है.

मतलब-साफ, अगर अनुमान सही रहा तो निवेशकों को लगभग 36% का रिटर्न मिल सकता है. ऐसे माहौल में, जहां इंडस्ट्री में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स की जरूरत तेजी से बढ़ रही है, JSW Infra की यह move काफी अहम मानी जा रही है.

Rail Logistics में बड़ा गेम

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी ने JSW Rail, JSW Minerals Rail Logistics और JSW South Rail को लगभग ₹12.1 अरब (12.1 बिलियन) में खरीद लिया है. यह डील कंपनी को सीधे GPWIS और LSFTO स्कीम्स का फायदा देती है, जो आज के समय में काफी प्रीमियम माना जाता है. खास बात यह है कि Indian Railways ने 2027 तक नई GPWIS लाइसेंस जारी न करने का फैसला किया है, तो ऐसे में JSW Infra ने एक Rare विंडो में Entry पकड़ ली.

Management का दावा है कि यह Rail Platform FY27 तक ₹1.5 बिलियन EBITDA देने की क्षमता रखता है. यानी Acquisition न सिर्फ विस्तार बल्कि Earnings को भी मजबूत करेगा. ब्रोकरेज का कहना है कि डील 8.1x EV/EBITDA valuation पर reasonable प्राइसिंग में हुई मानी जा सकती है.

कंपनी के मुताबिक सौदा फायदे का

दिलचस्प बात यह है कि JSW Infra इस डील को बैलेंस शीट से फंड कर रही है, वो भी बिना equity dilution के. इससे शेयरधारकों की होल्डिंग खराब नहीं होगी. अभी जिन कंपनियों को खरीदा गया, उन्होंने हाल ही में ₹1.27 बिलियन Revenue, ₹210 मिलियन PAT जेनरेट किया है.

Management उम्मीद कर रहा है कि FY27 तक PAT ₹600 मिलियन और FY28 तक ₹900 मिलियन पहुंच सकता है. यानी आने वाले दो साल Earnings एक्सेलरेटेड राह पर जा सकती हैं. ब्रोकरेज खुद भी मानता है कि यह डील पहले साल से EPS Positive रहने वाली है.

Rail से Port तक

JSW Infra की असली ताकत सिर्फ पोर्ट्स तक सीमित नहीं. कंपनी आने वाले वर्षों में Rail Logistics प्लेटफॉर्म को 21 rakes से बढ़ाकर FY26 तक 25, और FY30 तक 110 rakes तक ले जाने की तैयारी में है. रेल + पोर्ट + कंटेनर + Bulk लॉजिस्टिक्स साथ में होने से Operating Efficiency कई गुना बढ़ सकती है.

Paradip, Goa जैसे प्रमुख पोर्ट्स पर Integrated Operations से-

  • Turnaround Time कम होगा
  • Handling Cost घटेगी
  • Customer Delivery तेज़ होगी

Logistics business का revenue FY30 तक ₹80 बिलियन टारगेट किया गया है. अगर यह पूरा होता है, JSW Infra लॉजिस्टिक्स सेक्टर में काफी बड़ी Position ले सकती है.

Strong Buy Call जारी

Nuvama का कहना है कि वर्तमान स्तर पर JSW Infra FY27E EV/EBITDA 20.7x पर ट्रेड कर रही है, जबकि Target Price Dec-26E के लिए ₹360 रखा गया है. कंपनी के विस्तार, लॉजिस्टिक नेटवर्क, रेलवे एंट्री और stable volume contracts को देखते हुए Buy की सलाह बरकरार रखी गई है. मतलब, लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए यह स्टॉक बढ़िया साथी साबित हो सकता है.

खबर से जुड़े FAQs

1. JSW Infra का CMP कितना है?

264 रुपए के आसपास ट्रेड हो रहा है.

2. ब्रोकरेज ने Target कितना दिया है?

12 महीने का Target 360 रुपए.

3. संभावित रिटर्न कितना बन सकता है?

लगभग 36% का अपसाइड दिखाया गया है.

4. कंपनी ने हाल ही में क्या खरीदा?

JSW Rail, JSW Minerals Rail Logistics और JSW South Rail.

5. यह Acquisition क्यों खास है?

Rail Logistics Entry, GPWIS लाइसेंस Advantage और EPS Positive Deal.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6