पिछले हफ्ते आया था IPO, अब इस सीमेंट स्टॉक में मोतीलाल ने की कवरेज की शुरुआत

JSW Cement का इसी महीने आईपीओ आया था. फिलहाल यह शेयर अपने इश्यू प्राइस के आसपास ही ट्रेड कर रहा है. मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है. जानिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.
पिछले हफ्ते आया था IPO, अब इस सीमेंट स्टॉक में मोतीलाल ने की कवरेज की शुरुआत

JSW Cement Share Price Target 2025.

Cement Stocks to BUY: पिछले हफ्ते JSW Cement का आईपीओ आया था. 147 रुपए का इश्यू प्राइस था, 153 रुपए पर लिस्टिंग हुई और यह शेयर 150 रुपए पर कारोबार कर रहा है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है. इधर सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म्स का ऐलान किया है. फिलहाल सीमेंट पर 28% का GST लगता है. माना जा रहा है कि इसपर टैक्स रेट घटाया जा सकता है, जो सेक्टर के लिए बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.

एनवायरनमेंट फ्रेंडली ग्रीन सीमेंट प्रोड्यूस करती है कंपनी

JSW Group की कंपनी JSW Cement एक लीडिंग सीमेंट कंपनी है जो एनवायरनमेंट फ्रेंडली ग्रीन सीमेंट (GGBS) प्रोड्यूस करती है. यह कंपनी सीमेंट प्रोडक्शन का गैर-पारंपरिक तरीका अपनाती है. ग्रुप की कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील से जो ब्लास्ट फर्नेस स्लैग प्रोड्यूस होता है, उससे सीमेंट का निर्माण किया जाता है. इसे GGBS यानी ग्राउंड ग्रैनुलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग बोलते हैं. नॉर्मल ग्रे सीमेंट के मुकाबले इस तरह सीमेंट प्रोडक्शन सस्ता होता है और जिसके कारण मार्जिन बेहतर हो जाता है. GGBS मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी का मार्केट शेयर 84% है.

VIDEO- Shreeji Shipping Ltd IPO: निवेश से पहले जान लें सब!

Add Zee Business as a Preferred Source

JSW Cement Share Price Target

इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने NEUTRAL रेटिंग के साथ JSW Cement में कवरेज की शुरुआत की है और पहला टारगेट 163 रुपए का दिया गया है. 11 अगस्त को इसका आईपीओ 147 रुपए के इश्यू प्राइस पर क्लोज हुआ था. 153.5 रुपए पर लिस्टिंग हुई. 150 रुपए पर शेयर ट्रेड कर रहा है. इस स्टॉक में 837161 रीटेल निवेशकों ने पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी कंपनी में 8.33% है. FIIs के पास 4.38% और DIIs के पास 4.77% हिस्सेदारी है. 10 म्यूचुअल फंड्स स्कीम का भी पैसा इसमें लगा है.

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

  • NEUTRAL रेटिंग के साथ JSW Cement में कवरेज की शुरुआत.
  • मोतीलाल ओसवाल ने 163 रुपए का दिया पहला टारगेट.
  • 147 रुपए पर आया था IPO, 153.5 रुपए पर हुई थी लिस्टिंग.
  • अभी तक शेयर ने 155 रुपए का हाई और 144 रुपए का लो बनाया है.
  • 8.37 लाख रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 8.33% हिस्सेदारी है.

अगले 3 सालों में कैसा रहेगा ग्रीन सीमेंट का ग्रोथ

FY25 में JSW Cement के टोटल रेवेन्यू में GGBS का शेयर 34% था. कंपनी के ओवरऑल EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में इसका योगदान बहुत ज्यादा है. FY24/FY25 के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में इसका योगदान 61%/76% रहा था. मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि अगले तीन साल यानी FY26/FY27/FY28 में कंपनी के EBITDA में GGBS का योगदान 63%/57%/52% रहेगा.

नॉर्थ में कैपेसिटी एक्सपैंशन का मिलेगा लाभ

JSW Cement का प्लान कैपेसिटी एक्सपैंशन का भी है. कंपनी नॉर्थ इंडिया में अपना पैर पसार रही है जहां सीमेंट कंपनियों की कमाई साउथ इंडिया के मुकाबले बेहतर होती है. FY25 में कंपनी की 53% कैपेसिटी साउथ इंडिया में थी. नॉर्थ एक्सपैंशन के बाद FY28 तक यह घटकर 41% पर पहुंच जाएगी. राजस्थान में कंपनी एक नया प्लांट शुरू करने जा रही है. इसके अलावा FY26-28 के बीच कंपनी की 56 बिलियन रुपए के कैपेक्स की योजना भी है.

अगले 3 सालों का ग्रोथ कैसा रह सकता है?

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि अगले तीन साल यानी FY25-28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू/EBITDA ग्रोथ 19%/31% रहने की उम्मीद है. इस दौरान GGBS/cement को लेकर वॉल्यूम ग्रोथ 12%/19% रहने की उम्मीद है. इसके लिए प्राइसिंग ग्रोथ 2%/3% रह सकता है. कंपनी पर कर्ज का भारी बोझ है जो एक कंसर्न है. नेट डेट-टू-EBITDA रेशियो FY24/FY25 में 3.2x/4.7x था जो FY28 तक एलिवेटेड यानी 3.0x पर बने रहने की संभावना है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1- JSW Cement का शेयर किस भाव पर ट्रेड कर रहा है?

  • फिलहाल यह शेयर 150 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है.

Q2- JSW Cement का आईपीओ कब आया था?

  • 7-11 अगस्त के बीच इसका आईपीओ आया था और 14 अगस्त को लिस्टिंग हुई थी.

Q3- JSW Cement का आईपीओ इश्यू प्राइस क्या था?

  • इस आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 147 रुपए था और शेयर 150 की रेंज में है.

Q4- JSW Cement के लिए क्या टारगेट दिया गया है?

  • मोतीलाल ओसवाल ने कवरेज की शुरुआत की है और 163 रुपए का टारगेट दिया है.

Q5- JSW Cement में रीटेल निवेशकों के पास कितनी हिस्सेदारी है?

  • 8.37 लाख रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 8.33% हिस्सेदारी है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6