&format=webp&quality=medium)
अगस्त 2025 में 147 रुपए पर इसका आईपीओ आया था. प्रतीकात्मक फोटो (AI/Gemini)
Cement Stock: चौथी तिमाही में दमदार रिजल्ट पेश करने के बाद शुक्रवार को JSW Cement के शेयर में जोरदार एक्शन दिख रहा है. Q4 में कंपनी के मुनाफे में करीब 11 गुना उछाल दर्ज किया जिसके बाद आज यह शेयर 11% उछाल के साथ शेयर 142 रुपए पर पहुंच गया. हालांकि, इस स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज का नजरिया बहुत ज्यादा पॉजिटिव नहीं है.
नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने JSW Cement के लिए REDUCE की रेटिंग और 125 रुपए का टारगेट दिया है. मोतीलाल ओसवाल ने भी NEUTRAL रेटिंग के साथ में 135 रुपए का टारगेट दिया है. हालांकि, जेफरीज ने BUY रेटिंग के साथ में 150 रुपए का टारगेट दिया है. प्रभूदास लीलाधर ने 142 रुपए का टारगेट और एक्यूमुलेट की रेटिंग दी है.
| ब्रोकरेज | रेटिंग | टारगेट प्राइस |
| Jefferies | BUY | ₹150 |
| Prabhudas Lilladher | ACCUMULATE | ₹142 |
| Motilal Oswal | NEUTRAL | ₹135 |
| Emkay Global | REDUCE | ₹125 |
ये भी पढ़ें: डिफेंस सेक्टर का नया चमकता सितारा! 1 महीने में 55% और इस साल 225% रिटर्न; कहां से आई तेजी?
जेफरीज ने अपने नोट में कहा कि FY27 के लिए कंपनी ने 19% वॉल्यूम ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है जबकि FY26 का वॉल्यूम ग्रोथ 11% रहा है. कंपनी ने कहा कि नए फिस्कल में 9% का वॉल्यूम नए नॉर्थ प्लांट से आएगा. FY27 के लिए मैनेजमेंट ने प्रति टन 100-110 रुपए और FY28 के लिए 50-75 रुपए के कॉस्ट सेविंग का अनुमान रखा है. FY27 में 70 रुपए प्रति टन की कॉस्ट सेविंग पावर मिक्स के कारण आएगा. कंपनी अब पावर डिमांड को अधिकतम रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा करना चाहती है.
एमके ग्लोबल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि FY26 में वॉल्यूम ग्रोथ 11% रहा जबकि इंडस्ट्री ग्रोथ 8% है. ऐसे में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा है. कंपनी ने नागौर प्लांट की समय से कमीशनिंग कर दी है लेकिन यह प्रॉफिटेबल कितनी होगी इसपर नजर रहेगी. FY27 के लिए डिमांड आउटलुक ऐवरेज नजर आ रहा है. ऐसे में ब्रोकरेज ने लिमिटेड अपसाइड के कारण REDUCE की रेटिंग दी है.
ये भी पढ़ें: 3 सेशन में 25% उछला ये Defence Stock, लाइफ हाई पर कर रहा ट्रेड; जानें सुपर रैली के 5 बड़े ट्रिगर
1. वॉल्यूम ग्रोथ
मैनेजमेंट ने वॉल्यूम ग्रोथ गाइडेंस को 'Mid-Teen Digits' (लगभग 14-16% ग्रोथ) पर बरकरार रखा है जिसमें नॉर्थ इंडिया के ऑपरेशन को शामिल नहीं किया गया है.
2. कॉस्ट कटिंग
सीमेंट सेक्टर में मार्जिन बढ़ाने के लिए कॉस्ट कटिंग सबसे अहम है. FY27 में 100-110 रुपए की कॉस्ट सेविंग का गाइडेंस दिया गया है. इस बचत का बड़ा हिस्सा पावर (₹70/टन) और लॉजिस्टिक्स (₹36/टन) से आएगा.
3. कैपेक्स प्लान
FY27 के लिए मैनेजमेंट ने 2300 करोड़ और FY28 के लिए 2200 करोड़ रुपए के कैपेक्स का ऐलान किया है. पंजाब प्लांट में अप्रूवल की देरी के कारण कंपनी ने राजस्थान के नागौर प्लांट के लिए एडिशनल 2.5mtpa की कैपेसिटी जोड़ने जा रही है.
4. क्लिंकर फैक्टर
Q4 में क्लिंकर फैक्टर 51% रहा जो इंडस्ट्री में सबसे कम है. इसका मतलब कंपनी कम लागत में ज्यादा सीमेंट उत्पादन करने में सक्षम है, जो इसके मार्जिन के लिए पॉजिटिव है.
5. न्यू टैक्स रिजीम
FY27 में कंपनी न्यू टैक्स रिजीम अपनाने जा रही है जिससे इफेक्टिव टैक्स रेट 25% हो जाएगा. इसके अलावा बोर्ड ने हर शेयर पर 50 पैसे के डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q4 में JSW Cement का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11% सालाना ग्रोथ के साथ 1895 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 1709 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 52% उछाल के साथ 365 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 240 करोड़ रुपए था. EBITDA मार्जिन 14% के मुकाबले 19.3% रहा. प्रॉफिट बिफोर टैक्स 214.88 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 75.75 करोड़ रुपए और Q3 में 184.29 करोड़ रुपए था.

बता दें कि अगस्त 2025 में 147 रुपए पर इसका आईपीओ आया था. 153 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी. इस समय यह शेयर 142 रुपए पर है. अभी भी यह शेयर इश्यू प्राइस के नीचे कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 162 रुपए और लो 106 रुपए है. यही इसका ऑल टाइम हाई और लो भी है.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)