कहीं आपने भी तो नहीं खरीदे ये 4 शेयर, गुरुवार को ही JP Morgan ने दी Underweight रेटिंग, सोमवार को दिख सकता है असर!

कई बार निवेशक किसी शेयर में एंट्री लेते हैं और अगले ही दिन कोई बड़ी ब्रोकरेज रिपोर्ट उस स्टॉक की दिशा बदल देती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. गुरुवार को JP Morgan ने चार बड़े नामों पर Underweight रेटिंग देते हुए उनके टारगेट घटा दिए.
कहीं आपने भी तो नहीं खरीदे ये 4 शेयर, गुरुवार को ही JP Morgan ने दी Underweight रेटिंग, सोमवार को दिख सकता है असर!

इन 4 शेयरों पर JP Morgan ने दी Underweight रेटिंग.

शेयर बाजार में निवेश करना जितना मुनाफे का सौदा है, उतना ही यह खबरों और रेटिंग्स के खेल पर टिका होता है. अगर आप भी उन निवेशकों में से हैं जो बड़े ब्रोकरेज हाउस की सलाह पर अपनी चाल तय करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने हाल ही में भारतीय बाजार के 4 बड़े स्टॉक्स को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट जारी की है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. आसान भाषा में कहें तो इन शेयरों से फिलहाल दूरी बनाना या सावधानी बरतना ही समझदारी हो सकती है. सोमवार को जब बाजार खुलेगा, तो इन शेयरों पर इस रेटिंग का सीधा असर देखने को मिल सकता है.

किन 4 शेयरों पर आई JP Morgan की Underweight रेटिंग?

Add Zee Business as a Preferred Source
कंपनी,रेटिंगनया टारगेटमौजूदा कीमतसंकेत
MamaearthUnderweight₹275₹303गिरावट का रिस्क
United BreweriesUnderweight₹1415₹1484तेज दबाव
AWL Agri BusinessUnderweight₹176₹183कमजोर ट्रेंड
SBI CardUnderweight₹665₹639सीमित अपसाइड

1. मामाअर्थ (Honasa Consumer Limited)

ब्यूटी और पर्सनल केयर की दुनिया में धमाका करने वाली कंपनी मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी, होनसा कंज्यूमर के लिए खबरें अच्छी नहीं हैं. जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक पर न केवल अपनी 'Underweight' रेटिंग बरकरार रखी है, बल्कि इसके टारगेट प्राइस में भी कटौती कर दी है.

  • रेटिंग: Underweight (बकरार)
  • नया टारगेट: ₹275 (पहले ₹280 था)
  • शेयर का हाल: 2 अप्रैल को यह शेयर ₹303.15 के करीब बंद हुआ था.

मामाअर्थ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पहचान तो बनाई, लेकिन बाजार अब इसके मुनाफे और वैल्यूएशन को लेकर थोड़ा सख्त रुख अपना रहा है. सोमवार को निवेशकों की नजर इस शेयर पर रहेगी.

2. यूनाइटेड ब्रुअरीज (UBL)

इस हफ्ते सबसे बड़ा झटका यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (UBL) को लगा है. जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक को सीधा 'Overweight' से घटाकर 'Underweight' कर दिया है. यानी ब्रोकरेज का भरोसा इस शेयर पर से पूरी तरह डगमगा गया है.

  • रेटिंग: Downgraded to Underweight
  • टारगेट में बड़ी कैंची: ₹1850 से घटाकर सीधा ₹1415 कर दिया गया है.
  • बाजार का रिएक्शन: गुरुवार को ही यह शेयर 6% से ज्यादा टूटकर ₹1484 के स्तर पर आ गया था.
  • कारोबार: बीयर और नॉन-अल्कोहलिक बेवरेजेस बनाने वाली इस बड़ी कंपनी के लिए ₹400 से ज्यादा की टारगेट कटौती एक बड़ा अलार्म है.

सोमवार को इस शेयर में दबाव देखने को मिल सकता है क्योंकि ₹1415 का नया टारगेट मौजूदा भाव से काफी नीचे है.

3. अडानी विल्मर (AWL Agri Business)

अडानी ग्रुप की दिग्गज एफएमसीजी (FMCG) कंपनी 'AWL Agri Business Limited' पर जेपी मॉर्गन ने 'Underweight' रेटिंग को बरकरार रखा है. खाने के तेल (Edible Oil) के बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी के लिए पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जेपी मॉर्गन ने इसके टारगेट प्राइस में ₹29 की बड़ी कटौती कर दी है, जो निवेशकों के लिए एक चिंता का संकेत है.

  • रेटिंग: ब्रोकरेज ने इस शेयर पर 'Underweight' रेटिंग को बनाए रखा है, यानी अभी इसमें बड़ी तेजी की उम्मीद कम है.
  • टारगेट में कटौती: शेयर का लक्ष्य ₹205 से घटाकर अब सीधे ₹176 कर दिया गया है.
  • मार्केट परफॉर्मेंस: 2 अप्रैल को शेयर ₹183.71 पर बंद हुआ था, जो जेपी मॉर्गन के नए टारगेट ₹176 से अभी भी ऊपर ट्रेड कर रहा है.

नए टारगेट और रेटिंग के दबाव में सोमवार को इस स्टॉक में हलचल दिख सकती है.

4. एसबीआई कार्ड

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, जो भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक की सहायक कंपनी है, उसे भी जेपी मॉर्गन ने अपनी रडार पर लिया है. क्रेडिट कार्ड सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अन्य वित्तीय कारणों से इस पर 'Underweight' रेटिंग जारी है.

  • रेटिंग: Maintain Underweight
  • टारगेट प्राइस: ₹820 से घटाकर ₹665 कर दिया गया है.
  • शेयर का हाल: गुरुवार को यह ₹638.20 पर बंद हुआ.
  • महत्वपूर्ण पॉइंट: ₹665 का नया टारगेट मौजूदा भाव के काफी करीब है, लेकिन पुरानी रेटिंग और टारगेट में ₹155 की भारी कटौती यह बताती है कि रिकवरी में अभी लंबा समय लगेगा.

एसबीआई कार्ड के लिए बढ़ती वोलाटिलिटी और लो-लेवल की रिकवरी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

ये खबर आपके लिए क्यों अहम है?

क्योंकि बड़े ब्रोकरेज किसी शेयर को लेकर जब कोई टिप्पणी करते हैं तो उसका असर शेयर पर दिखता है. इसके अलावा-

  • बड़े फंड्स इन्हीं रिपोर्ट्स को फॉलो करते हैं
  • रेटिंग बदलते ही निवेशक सतर्क हो जाते हैं
  • शॉर्ट टर्म में शेयर पर दबाव बनता है

यानी अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर हैं, तो असर सीधा पड़ेगा.

सोमवार को क्या हो सकता है?

  • इन स्टॉक्स में दबाव जारी रह सकता है
  • खासकर United Breweries में ज्यादा वोलैटिलिटी दिख सकती है
  • बाकी शेयरों में भी निगेटिव ओपनिंग की संभावना बन सकती है
  • मार्केट ब्रोकरेज की राय को जल्दी रिएक्ट करता है
  • सोमवार को असर दिख सकता है

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6