Vedanta और Hindalco में बड़ी तेजी की तैयारी! JPMorgan ने लगाया बड़ा दांव, क्या आप चूक रहे हैं रैली?

Stocks to BUY: ब्रोकरेज का मानना है कि वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई रिस्क के चलते एल्यूमिनियम की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है, जिससे सेक्टर की कमाई में तेज सुधार दिखेगा. ब्रोकरेज की इस पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद मेटल शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला.
Vedanta और Hindalco में बड़ी तेजी की तैयारी! JPMorgan ने लगाया बड़ा दांव, क्या आप चूक रहे हैं रैली?

JP Morgan की एल्युमिनम सेक्टर पर बुलिश रिपोर्ट. (Image: AI-generated)

Stocks to BUY: पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव और भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच एल्युमिनम सेक्टर के लिए अच्छी खबर है. ग्लोबल ब्रोकरेज J.P. Morgan ने एल्यूमिनियम सेक्टर पर पॉजिटिव रुख अपनाते हुए भारतीय मेटल कंपनियों- Vedanta और Hindalco पर भरोसा जताया है.

ब्रोकरेज का मानना है कि वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई रिस्क के चलते एल्यूमिनियम की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है, जिससे सेक्टर की कमाई में तेज सुधार दिखेगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, अभी बाजार में एल्यूमिनियम की कीमत करीब $3,500/टन के आसपास है, जबकि स्टॉक्स में अभी भी $2,900/टन का ही भाव शामिल है. यानी आगे कीमतें ऊंची रहने पर कंपनियों की कमाई में सरप्राइज देखने को मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

गिरेते बाजार में चढ़ गए Vedanta, Hindalco के शेयर

ब्रोकरेज की इस पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद मेटल शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला. Vedanta Ltd का शेयर करीब 3% चढ़कर 711 रुपये के आसपास पहुंचा, जबकि Hindalco Industries में भी 2% से ज्यादा की तेजी देखी गई और ये 965 रुपये के करीब था. इस तेजी के पीछे सिर्फ रिपोर्ट नहीं, बल्कि मजबूत फंडामेंटल ट्रिगर्स भी हैं, जो आने वाले समय में सेक्टर को सपोर्ट कर सकते हैं.

क्यों मजबूत दिख रहा है एल्यूमिनियम सेक्टर?

JPMorgan के मुताबिक, इस समय सेक्टर के पक्ष में कई बड़े फैक्टर काम कर रहे हैं:

  • वेस्ट एशिया तनाव से सप्लाई पर असर
  • स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जोखिम, जिससे शिपमेंट बाधित हो सकता है
  • स्मेल्टर आउटेज लंबे समय तक रहने की आशंका
  • कमोडिटी साइकिल का सपोर्ट

ब्रोकरेज का मानना है कि यह एक “supply-driven bullish phase” की शुरुआत हो सकती है.

रुपये की कमजोरी भी बना रही है फायदा

रुपये में कमजोरी एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड कंपनियों के लिए बड़ा पॉजिटिव फैक्टर है.

  • डॉलर में कमाई बढ़ती है
  • मार्जिन पर पॉजिटिव असर
  • ग्लोबल बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है

यानी एल्यूमिनियम कंपनियों को डबल फायदा मिल रहा है- एक तरफ कीमतें ऊंची, दूसरी तरफ करेंसी सपोर्ट.

Hindalco: ग्रोथ की नई कहानी

Hindalco Industries के लिए JPMorgan ने खासतौर पर पॉजिटिव रुख अपनाया है:

  • कंपनी के यूएस-बेस्ड Novelis बिजनेस में सुधार के संकेत
  • Oswego प्लांट दोबारा शुरू यानी FY27 में ग्रोथ दिखेगी
  • Scrap spreads बेहतर है, इससे मार्जिन मजबूत होगा
  • Copper बिजनेस में भी सुधार

ब्रोकरेज ने रेटिंग Neutral से Overweight कर दी है और टारगेट ₹875 से बढ़ाकर ₹1,125 कर दिया है.

JP Morgan on Vedanta & Hindalco

Vedanta: सस्ता वैल्यूएशन, बड़ा मौका?

Vedanta Ltd पर भी JPMorgan बुलिश है:

  • FY27 EBITDA के हिसाब से सिर्फ 4x वैल्यूएशन
  • Aluminum और Zinc बिजनेस मजबूत
  • Oil & Gas की कमजोरी को अन्य सेगमेंट संभाल सकते हैं

रेटिंग को Neutral से Overweight किया गया है और टारगेट ₹680 से बढ़ाकर ₹850 किया गया है.

ब्रोकरेज की राय एक नजर में

कंपनीरेटिंग (पहले → अब)नया टारगेटपहले टारगेटअपसाइड
HindalcoNeutral → Overweight₹1,125₹87520% (पिछली क्लोजिंग से)
VedantaNeutral → Overweight₹850₹68022% (पिछली क्लोजिंग से)

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

इस रिपोर्ट से साफ संकेत मिलते हैं:

  • मेटल कंपनियों में कमोडिटी साइकिल अब सपोर्टिव हो चुकी है
  • वैल्यूएशन आकर्षक हो गए हैं
  • एल्यूमिनियम कीमतों में मजबूती का फायदा कंपनियों को मिलेगा
  • मेटल स्टॉक्स में मिड-टर्म अवसर बन सकते हैं

हालांकि, ध्यान रखना जरूरी है कि एनर्जी कॉस्ट बढ़ना एक शॉर्ट-टर्म रिस्क बना रह सकता है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 JPMorgan एल्यूमिनियम सेक्टर पर बुलिश क्यों है?

वेस्ट एशिया तनाव, सप्लाई रिस्क और ऊंची कीमतों के कारण कमाई बढ़ने की उम्मीद है.

Q2 Hindalco के लिए क्या ट्रिगर्स हैं?

Novelis में सुधार, Oswego प्लांट का रीस्टार्ट और बेहतर मार्जिन.

Q3 Vedanta में क्या खास है?

सस्ता वैल्यूएशन और Aluminum-Zinc बिजनेस की मजबूती.

Q4 क्या अभी निवेश का सही समय है?

रिपोर्ट के मुताबिक risk-reward आकर्षक है, लेकिन उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

Q5 सबसे बड़ा रिस्क क्या है?

एनर्जी कॉस्ट में बढ़ोतरी और ग्लोबल डिमांड में कमजोरी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6