&format=webp&quality=medium)
कंपनी के प्रोडक्ट्स भारत के 2,000 और वैश्विक स्तर पर 500+ आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)
Jewellery Stocks to Buy: गोल्ड ज्वैलरी सेक्टर की दिग्गज B2B कंपनी Sky Gold & Diamonds (SKYGOLD) पर ब्रोकरेज हाउस एसबीआई सिक्योरिटीज बुलिश नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज ने स्टॉक में अगले 6-12 महीनों के लिए निवेश की सलाह दी है और करीब 13.5 फीसदी अपसाइड का अनुमान जताया है. बता दें कि बीते 2 हफ्ते में शेयर ने 31 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
साल 2008 में स्थापित Sky Gold & Diamonds मुंबई बेस्ड B2B ज्वैलरी कंपनी है. कंपनी गोल्ड ज्वैलरी की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग का काम करती है. इसका फोकस 18 और 22 कैरेट हल्के वजन वाले ज्वेलरी प्रोडक्ट्स पर है.
कंपनी के क्लाइंट्स में बड़े नाम शामिल हैं जैसे-
कंपनी के प्रोडक्ट्स भारत के 2,000 से ज्यादा आउटलेट्स और दुनियाभर में 500+ स्टोर्स में उपलब्ध हैं. कंपनी अब बाहरी फंडिंग के बजाय आंतरिक कैश फ्लो से विकास (Sky Gold 3.0) की ओर बढ़ रही है और FY30 तक 'नेट-डेट फ्री'होने का लक्ष्य रखती है.
ये भी जरूर पढ़ें- Defence Stock पर ब्रोकरेज की राय ने बढ़ाया सस्पेंस! 25% प्रॉफिट और 47% लॉस के बीच फंसे निवेशक
LIVE TV:
दिग्गज क्लाइंट बेस: SGDL भारत के बड़े रिटेलर्स जैसे कल्याण ज्वैलर्स, मालाबार गोल्ड, जॉयलुक्कास, और कैरेटलेन के साथ काम करती है. कंपनी के उत्पाद भारत के 2,000 और वैश्विक स्तर पर 500+ आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं.
Sky Gold 3.0- विजन 2030: कंपनी ने ₹18,000-19,000 करोड़ के रेवेन्यू का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. इसमें 30-35% की CAGR और 5.25% से अधिक का PAT मार्जिन हासिल करने की योजना है.
गाइडेंस में बड़ी बढ़ोतरी: कंपनी ने FY27 के रेवेन्यू अनुमान को ₹5,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹8,100 करोड़ कर दिया है. वहीं PAT मार्जिन गाइडेंस को भी 3.5% से बढ़ाकर 4.25% से अधिक कर दिया है.
एक्सपोर्ट और प्रोडक्ट मिक्स: SGDL अपना एक्सपोर्ट हिस्सा 10% से बढ़ाकर 13% करने और डायमंड-स्टडेड ज्वैलरी जैसे हाई-मार्जिन प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है.
कंपनी ने मजबूत Q3FY26 नतीजे पेश किए.
ये भी जरूर पढ़ें- पावर सेक्टर का सुपरस्टार बनेगा ये स्टॉक? 5 ब्रोकरेज बुलिश, 20% तक अपसाइड का बड़ा मौका
मार्च तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, SKYGOLD में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.7 फीसदी है. FII और DII की हिस्सेदारी क्रमश: 1.2 फीसदी और 13.1 फीसदी है. कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 33.9 फीसदी है.

| अवधि | रिटर्न |
| 1 हफ्ता | 19.31% |
| 2 हफ्ते | 31.39% |
| 1 महीना | 41.69% |
| 3 महीने | 69.41% |
| 6 महीने | 53.84% |
| 2026 में अब तक | 62.34% |
| 1 साल | 82.15% |
| 2 साल | 308.98% |
| 3 साल | 1,514.23% |
| पिछले 5 साल | 5,847.80% |
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)