दमदार नतीजों के बाद ज्वैलरी स्टॉक पर ब्रोकरेज हुआ बुलिश, 46% अपसाइड का मिला अग्रेसिव टारगेट

सितंबर तिमाही में दमदार रिजल्ट और एक्सपैंशन को लेकर अग्रेसिव प्लान के कारण ब्रोकरेज हाउस Kalyan Jewellers को लेकर काफी पॉजिटिव हैं और बड़े टारगेट प्राइस दिए गए हैं.
दमदार नतीजों के बाद ज्वैलरी स्टॉक पर ब्रोकरेज हुआ बुलिश, 46% अपसाइड का मिला अग्रेसिव टारगेट

Kalyan Jewellers Share Price Target 2025.

Jewellery stocks to BUY: सितंबर तिमाही में जोरदार प्रदर्शन के बाद ब्रोकरेज Kalyan Jewellers के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं और सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया गया है. फिलहाल यह शेयर 510 रुपए (Kalyan Jewellers Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. Q2 में कंपनी के रेवेन्यू में 30% और मुनाफे में 100% का ग्रोथ दर्ज किया गया.

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CITI ने Kalyan Jewellers के लिए टारगेट प्राइस को 700 रुपए से बढ़ाकर 750 रुपए कर दिया है और BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने भी खरीद की सलाह को मेंटेन किया है और 670 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का यह टॉप पिक है. फिलहाल शेयर 510 रुपए पर कारोबार कर रहा है जिसके मुकाबले ये टारगेट 46% तक अपसाइड हैं. शेयर का 52 वीक्स हाई 795 रुपए और लो 399 रुपए है जो इसने मार्च महीने में बनाया था.

हाई से 35% नीचे कर रहा ट्रेड

Add Zee Business as a Preferred Source

कल्याण ज्वैलर्स का शेयर इस समय 510 रुपए पर है और अपने हाई से 35% नीचे ट्रेड कर रहा है. जनवरी 2025 में शेयर ने 795 रुपए का लाइफ हाई बनाया था और मार्च के महीने में शेयर ने 399 रुपए का इस साल का लो बनाया था. कंपनी का मार्केट कैप 53250 करोड़ रुपए है. प्रमोटर की हिस्सेदारी 62.78% और पब्लिक शेयर होल्डिंग 37.22% है. 29 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास 13.55% ओनरशिप है. 704225 रीटेल निवेशकों के पास 6.41% हिस्सेदारी है. सितंबर आधार पर FII/DII की हिस्सेदारी 14.12%/14.56% है.

शशांक शेखर आजाद Article

Q2 में रहा दमदार प्रदर्शन

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q2 में कंसोलिडेटेड आधार पर Kalyan Jewellers का नेट प्रॉफिट 99.5% ग्रोथ के साथ 260 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 130 करोड़ रुपए था. रेवेन्यू 30% ग्रोथ के साथ 7856 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 6057 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 56% ग्रोथ के साथ 497 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 319 करोड़ रुपए थ. EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 5.3% से बढ़कर 6.3% रहा.

रेवेन्यू और प्रॉफिट बढ़ा फिर क्यों आ गई SELL की रेटिंग, ₹47 का है स्टॉक

कल्याण ज्वैलर्स के बारे में 5 महत्वपूर्ण बातें

  • सितंबर 2025 के आधार पर कल्याण ज्वैलर्स के देश में कुल 300 शोरूम हैं जिनमें 174 FOCO यानी फ्रेंचाइजी शोरूम और 130 COCO यानी कंपनी ओन्ड शोरूम हैं.
  • 40 इंटरनेशनल शोरूम हैं जिनें 4 FOCO शोरूम हैं और Candere के कुल 96 शोरूम हैं जिनमें 54 FOCO शोरूम हैं.
  • कंपनी पर कुल 1769 करोड़ रुपए का टोटल डेट है.
  • ROCE यानी रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड 23.4% और ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 19.2% है.
  • AA- (Stable) की क्रेडिट रेटिंग है.

स्टोर एक्सपैंशन को लेकर अग्रेसिव प्लान

मैनेजमेंट का स्टोर एक्सपैंशन को लेकर अग्रेसिव प्लान है. FY26 के अंत तक 292+ स्टोर्स काउंट पहुंचाने की योजना है. 30 सितंबर 2025 के आधार पर 174 कल्याण ज्वैलर्स शोरूम, 54 Candere शोरूम और 4 कल्याण शोरूम मिडिल ईस्ट में हैं. FY26 में कंपनी की योजना 84 FOCO यानी फ्रेंचाइजी ओन्स कंपनी ओनरशिप शोरूम खोलने की है. मिडिल ईस्ट और अमेरिका में FOCO मॉडल के जरिए एक्सपैंशन का प्लान है. FY26 में Candere के एक्सपैंशन का प्लान भी FOCO मॉडल के जरिए किया जाएगा.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. Q2 में Kalyan Jewellers का प्रदर्शन कैसा रहा?
सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 100% बढ़कर ₹260 करोड़ और रेवेन्यू 30% बढ़कर ₹7,856 करोड़ रहा.

Q2. ब्रोकरेज हाउस का Kalyan Jewellers पर क्या रुख है?
CITI ने टारगेट बढ़ाकर ₹750 किया और ICICI सिक्योरिटीज ने ₹670 का टारगेट दिया है . दोनों ने BUY रेटिंग बनाए रखी है.

Q3. शेयर प्राइस और संभावित अपसाइड क्या है?
शेयर फिलहाल ₹510 पर है, जबकि टारगेट्स 46% तक अपसाइड हैं.

Q4. कंपनी का स्टोर नेटवर्क कितना बड़ा है?
FY26 तक कुल 292+ स्टोर करने की योजना है.

Q5. कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ कैसी है?
कंपनी पर ₹1,769 करोड़ का डेट है, ROCE 23.4%, ROE 19.2% और AA- (Stable) की क्रेडिट रेटिंग है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6