ब्रोकिंग स्टॉक्स क्यों हैं फोकस में? ब्रोकरेज हाउस ने SEBI के आदेश के बीच इन शेयरों पर लगाया दांव

इसके बाद ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने सेबी की सख्ती को लेकर नोट रिलीज किया है, जिसमें कहा गया है कि इस नए आदेश से ब्रोकर की इनकम गिर सकती है. साथ ही जीरो ब्रोकिंग मॉडल भी खत्म हो सकता है.
ब्रोकिंग स्टॉक्स क्यों हैं फोकस में? ब्रोकरेज हाउस ने SEBI के आदेश के बीच इन शेयरों पर लगाया दांव

शेयर बाजार नियामक SEBI के नए नियमों को लेकर ब्रोकिंग स्टॉक्स चर्चा में हैं. सेबी ने डिस्काउंट ब्रोकिंग कारोबार और F&O ट्रेडिंग को लेकर नए नियम जारी किए हैं, जो इस स्पेस की कंपनियों के लिए निगेटिव खबर है. इसके बाद ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने सेबी की सख्ती को लेकर नोट रिलीज किया है, जिसमें कहा गया है कि इस नए आदेश से ब्रोकर की इनकम गिर सकती है. साथ ही जीरो ब्रोकिंग मॉडल भी खत्म हो सकता है.

क्या कहा है सेबी ने?

SEBI ने एक्सचेंजेज से कहा है कि सभी क्लाइंट के लिए समान चार्ज रखें. एक्सचेंजेज, डिपॉजिटरीज, क्लीयरिंग को निर्देश दिए गए हैं कि फ्लैट रेट रखा जाए. नए नियम को 1 अक्टूबर से लागू करने का सेबी ने सर्कुलर जारी किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Jefferies ने जताया अनुमान

जेफ्रीज ने SEBI के डिस्काउंट ब्रोकर और F&O को लेकर सख्ती पर नोट जारी करते हुए कहा है कि डिस्काउंट ब्रोकिंग में नियम लागू होने पर आर्डर से डिस्काउंट ब्रोकर की आय 8-10% और PBT में 25% की गिरावट संभव है. नए नियम जीरो ब्रोकिंग मॉडल को समाप्त कर सकते हैं. वहीं, जानकारी है कि Zerodha में डिलीवरी वाले सौदों पर जीरो ब्रोकरेज स्ट्रक्चर खत्म करने की तैयारी में हैं.

वहीं, F&O को लेकर पिछले हफ्ते हुई बोर्ड बैठक में सेबी ने नियम सख्त किए हैं. सिंगल स्टॉक डेरिवेटिव्स के लिए एंट्री पैमाने और finfluencers पर सख्ती के नियम आए हैं. F&O में ट्रेडिंग के नियम सख्त होने से एक्सचेंज, ब्रोकर्स और क्लीयरिंग मेंबर्स के लिए रिस्क बढ़ेगा. वहीं, असेट मैनेजमेंट कंपनियों, वेल्थ मैनेजर और RTA को कम रिस्क है.

Market Intermediary

Impact from

Key Players

Transaction Charge Order

F&O Norms Order

Discount Brokers

Very high

Very high

Zerodha, Angel One Paytm Money

Traditional Brokers

Low

High

MOFSL,IIFL Sec, ICICI Sec

Exchanges

None

Very high

BSE, NSE, MCX

Depositories

None

Low

CDSL, NSDL

RTAs

None

None

Kfin Tech, CAMS

Clearing Memebers

None

High

Nuvama

Jefferies ने इन शेयरों में दी खरीदारी की सलाह

जेफ्रीज को 360 One, HDFC AMC और KFin Tech में खरीदारी की राय है.

Company Rating Target Upside(FYI)
HDFC AMC Buy 4650 +13.6%
Kfin Tech Buy 870 +14%
360 One Buy 930 below CMP

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6