Stock To Buy: पहली बार Jefferies ने शुरू की कवरेज, स्टॉक भागा 3%, जानें किस टारगेट के लिए करें खरीदारी

Stock To Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने पहली बार इस शेयर पर भरोसा जताया है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने आउटलुक जारी कर लॉन्ग टर्म टारगेट प्राइस दिया है.
Stock To Buy: पहली बार Jefferies ने शुरू की कवरेज, स्टॉक भागा 3%, जानें किस टारगेट के लिए करें खरीदारी

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी Jefferies ने ऑटो एंसिलरी कंपनी से एक स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने इस शेयर पर Buy की रेटिंग को इनीशिएट किया है. जेफरीज ने पहली बार इस शेयर पर भरोसा जताया है. स्टॉक का नाम है Uno Minda. ये देश की लीडिंग ऑटो एंसिलरी कंपनी है, जो ऑटोमोटिव स्विचिंग सिस्टम, लाइटिंग, सीटिंग और एलॉय व्हील्स का काम करती है. ये कंपनी खास तौर पर 2W, 3W, 4W और कमर्शियल व्हीकल के लिए इन प्रोडक्ट्स को बनाती है.

ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज का मानना है कि इंडियन ऑटो सेक्टर में ये कंपनी बेहतरीन एक्सपोजर दे सकती है और इसका फायदा स्टॉक के भाव पर भी दिखेगा. ऐसे में लॉन्ग टर्म निवेशक इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Uno Minda में क्या करें निवेशक?

ब्रोकरेज कंपनी Jefferies ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. साथ में 1350 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान शेयर में 3 फीसदी का उछाल देखा गया है. जेफरीज की ओर से कवरेज शुरू होते ही स्टॉक ने तेज उछाल देखा है.

Uno

Jefferies ने क्यों जताया भरोसा?

वेल-डायवर्सिफाइड ऑटो पार्ट्स सप्लायर: ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज का कहना है कि Uno Minda भारतीय ऑटो सेक्टर में बेहतरीन एक्सपोजर प्रदान करती है.

तेजी से बढ़ता और विविध पोर्टफोलियो: कंपनी का पोर्टफोलियो तेजी से बढ़ रहा है, जो काफी विविध है और बड़े पैमाने पर पावरट्रेन-अग्नॉस्टिक है. कंपनी की लगभग 90% बिक्री घरेलू बाजार से आती है.

मजबूत ग्रोथ का अनुमान: FY26 से FY28 के बीच कंपनी का EPS CAGR करीब 25% रहने की उम्मीद है, जबकि इस दौरान औसत ROE लगभग 20% रहने का अनुमान है.

उच्च वैल्यूएशन को सपोर्ट: मजबूत ग्रोथ, कम मार्जिन वोलैटिलिटी और बेहतर ROE को देखते हुए कंपनी के ऊंचे वैल्यूएशन को भी उचित माना जा रहा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या करती है कंपनी?

Uno Minda ऑटो कंपोनेंट और सिस्टम मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर है, जो दुनिया भर की प्रमुख OEM कंपनियों को सप्लाई करती है. कंपनी वाहन उद्योग के लगभग सभी सेगमेंट- पैसेंजर कार, कमर्शियल व्हीकल, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के लिए 28 से अधिक कैटेगरी के कंपोनेंट्स और सिस्टम्स को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है.

इसके उत्पाद इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाले वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए भी तैयार किए जाते हैं, जिससे कंपनी को पारंपरिक और नई दोनों तरह की ऑटो टेक्नोलॉजी में मजबूत उपस्थिति मिलती है.

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे?

तिमाही नतीजों की बात करें तो बीती तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर नेट प्रॉफिट 18.95% बढ़कर 276.63 करोड़ रुपए हो गया. वहीं कंपनी की नेट सेल्स 19.93% बढ़कर 5,018.06 करोड़ रुपये रही, जो Q3 दिसंबर 2025 में दर्ज की गई. यह आंकड़ा Q3 दिसंबर 2024 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है.

(₹ करोड़)Dec-25Sep-25FY24-25
Revenue3,746.623,631.5312,455.66
Net Profit156.20338.54796.26
EPS2.715.2813.86
Cash EPS4.968.0421.55
OPM %9.7515.4212.26
NPM %4.179.326.39

स्टॉक की चाल कैसी है?

Uno Minda के स्टॉक की चाल देखें तो हफ्तेभर में शेयर करीब ढाई परसेंट टूटा है. एक महीने में इस शेयर ने 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी है. 3 महीने में ये शेयर 8.97 फीसदी, 6 महीने में 12 फीसदी तक टूटा है. वहीं एक साल में स्टॉक की रिटर्न 30.30 फीसदी, 2 साल में 71.48 फीसदी, 3 साल में 123 फीसदी, 5 साल में 311 फीसदी और 10 साल में 3596 फीसदी रही है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)

FAQs

1. Jefferies ने Uno Minda पर क्या रेटिंग दी है?

Jefferies ने इस शेयर पर Buy रेटिंग और ₹1350 का टारगेट दिया है.

2. Jefferies को Uno Minda में ग्रोथ क्यों दिख रही है?

कंपनी का पोर्टफोलियो मजबूत है और भारतीय ऑटो सेक्टर से अच्छा एक्सपोजर मिलता है.

3. Uno Minda क्या काम करती है?

यह ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी है जो 2W, 3W, 4W और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए प्रोडक्ट्स बनाती है.

4. कंपनी के हालिया तिमाही नतीजे कैसे रहे?

दिसंबर 2025 तिमाही में नेट प्रॉफिट 18.95% बढ़कर ₹276.63 करोड़ रहा.

5. Uno Minda के शेयर का लॉन्ग टर्म रिटर्न कैसा है?

पिछले 5 साल में इस स्टॉक ने करीब 311% का रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6