Jefferies की रिपोर्ट से रॉकेट बन सकते हैं ये 3 स्टॉक! एक में तो 25% मिल सकता है रिटर्न, शराब के बिजनेस से जुड़ी हैं कंपनियां

जेफरीज ने भारतीय स्पिरिट्स सेक्टर पर बुलिश रिपोर्ट जारी की है. इसमें यूनाइटेड स्पिरिट्स, रेडिको खेतान और एलाइड ब्लेंडर्स पर बाय रेटिंग दी गई है. ब्रोकरेज को इन तीनों में डबल-डिजिट ग्रोथ और मार्जिन विस्तार की उम्मीद है. रेडिको खेतान में सबसे मजबूत 25% रिटर्न की संभावना जताई गई है.
Jefferies की रिपोर्ट से रॉकेट बन सकते हैं ये 3 स्टॉक! एक में तो 25% मिल सकता है रिटर्न, शराब के बिजनेस से जुड़ी हैं कंपनियां

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज (Jefferies) ने भारतीय स्पिरिट्स (शराब) सेक्टर पर ताजा रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सेक्टर में प्रीमियमाइजेशन और इनोवेशन के चलते जबरदस्त ग्रोथ की संभावना है. ब्रोकरेज ने तीन प्रमुख कंपनियों, यूनाइटेड स्पिरिट्स, रेडिको खेतान और एलाइड ब्लेंडर्स पर Buy रेटिंग दी है.

जेफरीज का मानना है कि ये तीनों कंपनियां आने वाले वर्षों में डबल-डिजिट टॉपलाइन ग्रोथ दिखाएंगी. खासतौर पर रेडिको खेतान में सबसे मजबूत अपसाइड दिख रहा है, जबकि यूनाइटेड स्पिरिट्स और एलाइड ब्लेंडर्स भी निवेशकों को अच्छे रिटर्न दे सकते हैं.

भारतीय शराब इंडस्ट्री में बदलते डायनेमिक्स

जेफरीज की रिपोर्ट बताती है कि भारतीय स्पिरिट्स सेक्टर एक बड़ा बाजार है, लेकिन इसमें स्टेट लेवल रेगुलेशंस की वजह से हाई एंट्री बैरियर बने रहते हैं. हाल के वर्षों में कई राज्यों में रेगुलेटरी माहौल बेहतर हुआ है.

कुछ राज्यों में प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर टैक्स कम हुआ है. कई राज्यों में रिटेल ट्रेड का प्राइवेटाइजेशन हुआ है. हालांकि, महाराष्ट्र में हालिया टैक्स बढ़ोतरी को जेफरीज ने नकारात्मक कदम बताया है.

प्रीमियमाइजेशन पर जोर

रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टीनेशनल कंपनियां (MNCs) अब लो-प्राइस पॉइंट सेगमेंट से बाहर निकल रही हैं और प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं.

उदाहरण के लिए, पर्नोड रिकर्ड ने हाल ही में अपना लोकप्रिय ब्रांड इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बेच दिया. इसके साथ ही, वोडका, जिन, रम, टकीला और ब्रांडी जैसे नॉन-व्हिस्की कैटेगरी में प्रीमियम प्रोडक्ट्स का लॉन्च तेज हो रहा है. यह ट्रेंड भारतीय कंपनियों के लिए भी ग्रोथ का बड़ा अवसर बना रहा है.

डबल-डिजिट टॉपलाइन ग्रोथ का अनुमान

जेफरीज का अनुमान है कि आने वाले 3-4 सालों में ये तीनों कंपनियां डबल-डिजिट ग्रोथ देंगी.

रेडिको खेतान: लगभग 18% CAGR से ग्रोथ दिखा सकता है.

एलाइड ब्लेंडर्स: लगभग 12% CAGR ग्रोथ संभव.

यूनाइटेड स्पिरिट्स: करीब 10% CAGR ग्रोथ की संभावना.

ये अनुमान दिखाते हैं कि कंपनियों का P&A (प्रेस्टिज और एबव) सेगमेंट भविष्य में बड़ी भूमिका निभाएगा.

मार्जिन विस्तार की संभावना

FMCG कंपनियों की तुलना में अभी स्पिरिट्स कंपनियों के मार्जिन पीक से नीचे हैं. लेकिन जेफरीज का मानना है कि यहां से मार्जिन विस्तार का बड़ा अवसर है. जैसे- महंगाई स्थिर होने से कॉस्ट प्रेशर कम होगा.

प्रीमियमाइजेशन के चलते हाई-मार्जिन प्रोडक्ट्स का हिस्सा बढ़ेगा. भारत-यूके FTA के बाद स्कॉच पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने की संभावना है. इन वजहों से खासतौर पर भारतीय कंपनियों में मार्जिन में जबरदस्त सुधार हो सकता है.

किस स्टॉक पर कितना मिलेगा रिटर्न

यूनाइटेड स्पिरिट्स

यूनाइटेड स्पिरिट्स (CMP ₹1,317, टारगेट ₹1,570) पर जेफरीज ने बाय रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि 20% करेक्शन के बाद यह स्टॉक आकर्षक वैल्यूएशन पर पहुंच चुका है. FY25-28 के दौरान इसमें करीब 13% EPS CAGR की संभावना है. मौजूदा स्तर से देखें तो इस स्टॉक में लगभग 19% अपसाइड मिल सकता है.

रेडिको खेतान

रेडिको खेतान (CMP ₹2,871, टारगेट ₹3,590) को जेफरीज ने अपनी टॉप पिक बताया है. रिपोर्ट के अनुसार, FY25-28 के बीच कंपनी का EPS CAGR 35% से ज्यादा रहने का अनुमान है. साथ ही, बेहतर ROCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉइड) की संभावना भी है. मौजूदा स्तर से यह स्टॉक करीब 25% अपसाइड दे सकता है, जो निवेशकों के लिए इसे बेहद आकर्षक बनाता है.

एलाइड ब्लेंडर्स

एलाइड ब्लेंडर्स (CMP ₹563, टारगेट ₹620) को भी जेफरीज ने अपनी कवरेज लिस्ट में शामिल किया है. हालांकि इस स्टॉक में भी अच्छा अपसाइड संभावित है, लेकिन ब्रोकरेज ने साफ किया है कि इसमें एक्जिक्यूशन रिस्क अहम रहेगा. मौजूदा स्तर से इस स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹620 है, यानी इसमें करीब 10% अपसाइड की संभावना दिख रही है.

जेफरीज की रिपोर्ट साफ करती है कि भारतीय स्पिरिट्स सेक्टर में अगले कुछ सालों में जबरदस्त तेजी देखी जा सकती है. प्रीमियमाइजेशन, इनोवेशन और रेगुलेटरी सुधार इस सेक्टर को मजबूती देंगे. निवेशकों के लिए रेडिको खेतान, यूनाइटेड स्पिरिट्स और एलाइड ब्लेंडर्स तीनों ही स्टॉक अच्छे मौके साबित हो सकते हैं. खासकर रेडिको खेतान लंबी दौड़ का घोड़ा नजर आ रहा है.

खबर से जुड़े FAQs

Q1. जेफरीज ने किन तीन स्टॉक्स पर बाय रेटिंग दी है?

Ans: यूनाइटेड स्पिरिट्स, रेडिको खेतान और एलाइड ब्लेंडर्स.

Q2. सबसे ज्यादा रिटर्न की संभावना किस स्टॉक में है?

Ans: रेडिको खेतान में करीब 25% तक का अपसाइड संभावित है.

Q3. यूनाइटेड स्पिरिट्स पर टारगेट प्राइस कितना है?

Ans: 1,570 रुपये का टारगेट दिया गया है.

Q4. भारतीय स्पिरिट्स सेक्टर में ग्रोथ का मुख्य कारण क्या है?

Ans: प्रीमियमाइजेशन, इनोवेशन और बेहतर रेगुलेटरी माहौल.

Q5. भारत-यूके FTA का इस सेक्टर पर क्या असर होगा?

Ans: स्कॉच पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से मार्जिन बढ़ने की संभावना है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source