&format=webp&quality=medium)
भारत के फार्मा सेक्टर को लेकर ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने ताज़ा रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में तीन बड़ी कंपनियों, Cipla, Sun Pharma और Dr. Reddy’s - पर खास फोकस किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक Cipla और Sun Pharma जहां मार्केट शेयर और ग्रोथ के मामले में मजबूत स्थिति में हैं, वहीं Dr. Reddy’s को कुछ प्रमुख दवाओं में नुकसान उठाना पड़ा है.
Jefferies के अनुसार Cipla ने अमेरिका में अपनी पकड़ और मजबूत की है. कंपनी ने Albuterol नामक दवा में मार्केट शेयर लगातार बढ़ाया है. इसके अलावा Cipla ने Hydrocortisone Injectable और Lanreotide दवाओं में भी अपना मार्केट शेयर बनाए रखा है.
Cipla का मार्केट कैप लगभग ₹1,25,699 करोड़ है और इसका शेयर फिलहाल ₹1,556 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक साल में यह स्टॉक ₹1,702 के हाई और ₹1,310 के लो तक गया. कंपनी का स्टॉक P/E 23.2 है, जबकि बुक वैल्यू ₹386 दर्ज की गई है. Cipla अपने निवेशकों को 0.84% का डिविडेंड यील्ड देती है.
वित्तीय मजबूती की बात करें तो इसका ROCE 22.7% और ROE 17.8% है, जो इसके बिजनेस की अच्छी परफॉर्मेंस दिखाता है. कंपनी का फेस वैल्यू ₹2.00 है. मुंबई मुख्यालय वाली Cipla भारत की जानी-मानी फार्मा कंपनी है, जो श्वसन रोग, हृदय रोग, गठिया, डायबिटीज और बच्चों से जुड़ी बीमारियों की दवाइयां बनाने में एक्सपर्ट है.
Sun Pharmaceutical Industries ने अमेरिकी और ग्लोबल मार्केट्स में अपनी ग्रोथ बनाए रखी है. Jefferies की रिपोर्ट बताती है कि कंपनी ने Ilumya और Cequa जैसी प्रमुख दवाओं में डबल-डिजिट यानी दो अंकों की वार्षिक ग्रोथ दर्ज की है. यह दिखाता है कि Sun Pharma का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजबूत है और कंपनी का बिज़नेस मॉडल स्थिरता से आगे बढ़ रहा है.
Sun Pharma का मार्केट कैप ₹3,86,400 करोड़ है और इसका शेयर प्राइस ₹1,611 के आसपास चल रहा है. यह स्टॉक पिछले साल ₹1,960 के हाई और ₹1,553 के लो तक गया. कंपनी का स्टॉक P/E 33.8 है और बुक वैल्यू ₹301 है. Sun Pharma निवेशकों को 1% का डिविडेंड यील्ड ऑफर करती है.
वित्तीय रूप से कंपनी काफी मजबूत है, जिसका ROCE 20.2% और ROE 16.9% है. कंपनी का फेस वैल्यू ₹1.00 है. Sun Pharma ब्रांडेड और जेनेरिक दवाओं के साथ-साथ Active Pharma Ingredients (APIs) के उत्पादन और बिक्री में सक्रिय है. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स दुनियाभर में फैली हुई हैं.
Jefferies की रिपोर्ट के मुताबिक Dr. Reddy’s Laboratories कुछ प्रमुख जेनेरिक दवाओं में अपना मार्केट शेयर खो रहा है. खासकर gVascepa और gCiprodex दवाओं में कंपनी का शेयर घटा है. हालांकि, gRevlimid में कंपनी की हिस्सेदारी स्थिर बनी हुई है.
Dr. Reddy’s Laboratories का मार्केट कैप ₹1,09,379 करोड़ है और इसका शेयर फिलहाल ₹1,311 पर ट्रेड कर रहा है. बीते साल इस स्टॉक ने ₹1,406 का हाई और ₹1,020 का लो बनाया. कंपनी का स्टॉक P/E 19.2 है और बुक वैल्यू ₹402 है. यह निवेशकों को 0.62% का डिविडेंड यील्ड देती है.
कंपनी का ROCE 22.7% और ROE 18% है, जो इसकी स्थिर और मजबूत परफॉर्मेंस का संकेत देता है. कंपनी का फेस वैल्यू ₹1.00 है. Dr. Reddy’s जेनेरिक, बायोसिमिलर्स और Active Pharmaceutical Ingredients (APIs) के साथ-साथ कस्टम फार्मा सर्विसेज (CPS) में भी काम करती है.
Jefferies का मानना है कि भारतीय फार्मा सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और ग्लोबल डिमांड आने वाले समय में इन कंपनियों की दिशा तय करेगी. Cipla और Sun Pharma मजबूत स्थिति में दिख रही हैं, जबकि Dr. Reddy’s को अपना मार्केट शेयर बनाए रखने के लिए रणनीति पर और काम करना होगा.
Q1. Jefferies की रिपोर्ट में Cipla के बारे में क्या कहा गया है?
Ans: Cipla ने Albuterol, Hydrocortisone और Lanreotide जैसी दवाओं में मार्केट शेयर बनाए रखा और अपनी पकड़ मज़बूत की है.
Q2. Sun Pharma की ग्रोथ का मुख्य कारण क्या है?
Ans: Sun Pharma ने Illumya और Cequa जैसी प्रमुख दवाओं की बिक्री से डबल-डिजिट YoY ग्रोथ दर्ज की है.
Q3. Dr. Reddy’s को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?
Ans: Dr. Reddy’s का मार्केट शेयर gVascepa और gCiprodex जैसी दवाओं में घटा, हालांकि gRevlimid में स्थिर रहा.
Q4. निवेशकों के लिए कौन सी कंपनी सबसे मजबूत दिख रही है?
Ans: वित्तीय और मार्केट परफॉर्मेंस को देखते हुए Sun Pharma और Cipla अपेक्षाकृत मज़बूत पोज़िशन में दिखाई दे रही हैं.
Q5. इन कंपनियों के शेयरों की फाइनेंशियल स्थिति कैसी है?
Ans: Cipla का ROCE 22.7%, Sun Pharma का 20.2% और Dr. Reddy’s का 22.7% है, जो स्थिर परफॉर्मेंस दिखाता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)